Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
- छठ महापर्व पर कुनकुरी को विकास की सौगात, CM साय ने 3 महत्वपूर्ण कार्यों का किया भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
Author: Publicuwatch Auther
publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज गायत्री नगर रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में मंदिर ट्रस्ट को एम्बुलेंस प्रदान किए। उन्होंने अपने स्वेच्छानुदान मद से प्रदत्त 6 लाख 80 हजार की लागत के एम्बुलेंस की चाबी सौंपी और हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया। इस वाहन का उपयोग जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट में किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी उपस्थित थे।
publicuwatch24.-रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने निर्देश दिए हैं कि बारिश से पहले आवश्यक निर्माण कार्य से पूर्ण करने का प्रयास किया जाएं, ताकि वर्षा के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने विशेष रूप से सीसी रोड, नाली एवं अन्य निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ बारिश के पहले समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर आज सभाकक्ष में अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण एवं सांसद विकास निधि के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक ले रहे थे। कलेक्टर ने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के निर्माण कार्यों में शीघ्र प्रगति लाई जाए।…
publicuwatch24.-रायपुर। शहर में सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। विकास कुमार पुलिस उपायुक्त, यातायात एवं प्रोटोकॉल के निर्देशानुसार शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है। शराब पीकर वाहन चलाने से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है और वाहन ड्राइवर अपने जीवन के साथ-साथ दूसरे के जीवन के लिए भी खतरा पैदा करता है l इसी क्रम में एम व्ही एक्ट की धारा 185 प्रावधानों के तहत शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त…
publicuwatch24.-रायपुर/दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने अमित जोगी का मामला संयुक्त सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर लिया है। अमित जोगी ने X में वीडियो पोस्ट कर बताया कि आज माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के 25.03.2026 और 02.04.2026 के दोनों निर्णयों को एक साथ जोड़ते हुए 20.04.2026 को संयुक्त सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है। आज की सुनवाई में मेरे पक्ष में वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल, मुकुल रोहतगी, विवेक तन्खा और सिद्धार्थ दवे ने प्रभावी रूप से पक्ष रखा। मैं सर्वोच्च न्यायालय के इस आदेश का स्वागत करता हूँ। मुझे पूर्ण विश्वास है कि मेरे साथ हुआ गंभीर अन्याय अब…
publicuwatch24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने भाजपा का स्थापना दिवस मनाया। सीएम ने कहा, भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित स्मृति मंदिर में भारत माता की विधिवत पूजा-अर्चना कर, पार्टी के पितृ पुरुषों एवं राजमाता विजया राजे सिंधिया जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी एवं सादर नमन किया। यह अवसर उन महान विभूतियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का है, जिनके त्याग, तप और समर्पण ने भारतीय जनता पार्टी को एक विराट वटवृक्ष के रूप में स्थापित किया। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय जी…
publicuwatch24.-रायपुर। अष्टविनायक रियल्टीज़ एवं शुभ ड्रीम होम्स प्रा. लि. के प्रीमियम प्रोजेक्ट ‘वेदांता ग्रीन्स’ ने अपने लॉन्च के दूसरे दिन सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। ओल्ड धमतरी रोड स्थित इस प्रोजेक्ट में शनिवार को निवेशकों और परिवारों का भारी उत्साह देखने को मिला। दो दिनों के भीतर अब तक 1000 से अधिक संभावित खरीदारों ने साइट का अवलोकन किया है और कुल 89 परिवारों ने अपने सपनों के घर के लिए प्लॉट बुक कर इस प्रोजेक्ट की गुणवत्ता पर अपनी मुहर लगा दी है। नेतृत्व के ‘विजनरी’ विचार अजय सिंधवानी (डायरेक्टर, शुभ ड्रीम होम्स प्रा. लि.) – निवेश…
publicuwatch24.-बिलासपुर। साल 2003 के चर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की खंडपीठ ने सीबीआई की अपील (ACQA No. 66/2026) को स्वीकार करते हुए ट्रायल कोर्ट के फैसले को पलट दिया। हाईकोर्ट ने तत्कालीन मुख्यमंत्री अजीत जोगी के पुत्र अमित जोगी को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और धारा 120-बी (अपराधिक षड्यंत्र) के तहत दोषी ठहराया है। कोर्ट ने उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 1,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने की स्थिति में छह माह…
publicuwatch24.-रायपुर। आज 6 अप्रैल को ताड़मेटला नक्सली हमले की 16वीं बरसी मनाई जा रही है। आज ही के दिन यानी 6 अप्रैल 2026 को माओवादियों ने देश के सब बड़े हमले को अंजाम दिया था। इस दुर्दांत हमले की आज 16वीं बरसी पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस फ़ोर्स अपने शहीद जवानों को नम आँखों से यद् करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। शहीद जवानों की याद में सीआरपीएफ की तरफ से शहद स्मारक का निर्माण भी कराया गया है, जिसका लोकार्पण आज सीआरपीएफ के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह करेंगे। इस मौके पर छत्तीसगढ़ पुलिस और रिजर्व फ़ोर्स के बड़े…
publicuwatch24.-बिलासपुर। रास्ते में बैठीं गायों को बचाने के लिए चालक ने कार का ब्रेक मारा, जिससे पैदल जा रहा युवक कार से टकरा गया। इसी बात पर युवकों ने चालक के साथ मारपीट की। जब चालक अपनी जान बचाकर भागा तो युवकों ने कार में आग लगा दी। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। सकरी पुलिस ने बताया कि गोकुलधाम निवासी रामेश्वर सूर्यवंशी पिता संतोष सूर्यवंशी (30) बीते 24 मार्च को 8 बजे अपनी गाड़ी को पैसा लेने लोखंडी जा रहे थे। रास्ते में कुछ गायें कार के सामने आ गई, जिसे बचाने के चक्कर में उन्होंने ब्रेक मारा, जिससे…
publicuwatch24.-बलौदाबाजार। जिले के कटगी में एक बड़ी आगजनी की घटना हुई है। यहां स्थित रमेश ऑटो पार्ट्स की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग की लपटें इतनी तेज थी कि करीब 3 घंटे तक धधकती रही। इस भीषण आग में दुकान में रखे ऑटो पार्ट्स के लाखों रुपये के सामान के साथ-साथ दूसरे कमरे में रखी नगदी रकम भी जलकर पूरी तरह राख हो गई। वहीं आग पर काबू पाने के लिए आसपास के लोग व फायर ब्रिगेड की टीम जुटी और कड़ी मशक्कत के बाद आग…