publicuwatch24.-बिलासपुर। रास्ते में बैठीं गायों को बचाने के लिए चालक ने कार का ब्रेक मारा, जिससे पैदल जा रहा युवक कार से टकरा गया। इसी बात पर युवकों ने चालक के साथ मारपीट की। जब चालक अपनी जान बचाकर भागा तो युवकों ने कार में आग लगा दी। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। सकरी पुलिस ने बताया कि गोकुलधाम निवासी रामेश्वर सूर्यवंशी पिता संतोष सूर्यवंशी (30) बीते 24 मार्च को 8 बजे अपनी गाड़ी को पैसा लेने लोखंडी जा रहे थे। रास्ते में कुछ गायें कार के सामने आ गई, जिसे बचाने के चक्कर में उन्होंने ब्रेक मारा, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया।
बगल में चल रहे लोगों में से एक व्यक्ति कार से टकराकर गिर गया। उसी बीच वहां मौजूद आहत का पुत्र राजा निषाद आया और रामेश्वर के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जिससे रामेश्वर डर से भागकर खेत की ओर जाकर छूप गया। इसके बाद आरोपी राजा निषाद अपने साथी कृष कुर्रे और प्रदीव वर्मा के साथ मिलकर कार में आग लगा दी। जिससे कार जल कर राख हो गई। इस मामले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
Trending
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला
- दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष सघन खाद्य सुरक्षा अभियान संचालित
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नरेन्द्र कुमार को मिला संबल
- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पंचायती राज संगठन का विस्तार, 28 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त
- महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, दीपावली पर मिट्टी के दीयों और गुल्लकों से संवार रहीं स्वदेशी परंपरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्रीसाय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश
Sunday, November 8
