Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
- छठ महापर्व पर कुनकुरी को विकास की सौगात, CM साय ने 3 महत्वपूर्ण कार्यों का किया भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
Author: Publicuwatch Auther
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में राज्य सरकार की योजनाएं लगातार सकारात्मक परिणाम दे रही हैं। इसी कड़ी में गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले के विकासखंड गौरेला के ग्राम लालपुर की श्रीमती इंद्रनिया बाई ने अपने साहस, मेहनत और दृढ़ संकल्प से सफलता की एक प्रेरक कहानी लिखी है। इंद्रनिया बाई, लक्ष्मी स्वसहायता समूह की सक्रिय सदस्य हैं, जो राज्य शासन की महत्वाकांक्षी बिहान योजना से जुड़ी हुई हैं। इस योजना के तहत उन्होंने 1 लाख 85 हजार रुपये का ऋण लेकर बकरी पालन व्यवसाय की शुरुआत की। सीमित संसाधनों और चुनौतियों के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं…
publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी रायपुर में विपणन संघ के कर्मचारी वीरेंद्र भारती गोस्वामी की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। इस हत्याकांड को किसी और ने नहीं बल्की अपनों ने ही अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि पत्नी और बेटियों ने रील देखने के विवाद में वीरेंद्र की बेरहमी से हत्या की थी। इतना ही नहीं महिला ने मौत को हादसा बताकर अनुकंपा नौकरी भी प्राप्त की थी। डीडी नगर थाना क्षेत्र का मामला। (Raipur Crime) पुलिस ने इस वारदात के दोनों आरोपियों मृतक की 44 वर्षीय पत्नी दीपा भारती गोस्वामी, 19 वर्षीय बेटी तनिया भारती गोस्वामी और एक नाबालिग…
publicuwatch24.-रायपुर। कोंडागांव जिले में राज्य शासन की पुनर्वास नीति से पुनर्वासित व्यक्तियों की जिंदगी को नई दिशा मिल रही है। कभी हिंसा के रास्ते पर भटके युवा अब मुख्यधारा में लौटकर कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम कुधुर के तुलसी राम, रजमन एवं गोबरू वर्तमान में जिले में संचालित पुनर्वास केन्द्र में रहकर लाइवलीहुड कॉलेज के माध्यम से इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। तुलसी राम कश्यप ने बताया कि पूर्व में क्षेत्र में भय और असुरक्षा के माहौल के कारण वे संगठन से जुड़ गए…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की वरिष्ठ भाजपा नेत्री लक्ष्मी वर्मा ने आज राज्यसभा सदस्य पद की शपथ ली, सीएम साय ने हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी । और कहा, मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप छत्तीसगढ़ की सशक्त आवाज बनकर प्रदेश के हितों से जुड़े मुद्दों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ संसद के उच्च सदन में रखेंगी। आपका समृद्ध राजनीतिक अनुभव विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
publicuwatch24.-रायपुर। भीषण गर्मी और लू के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तापमान में लगातार हो रही वृद्धि ने अब ‘हाहाकार’ की स्थिति पैदा कर दी है। इस जानलेवा गर्मी में न केवल वयस्क अपनी सहनशक्ति खो रहे हैं, बल्कि मूक जीव-जंतु भी त्राहि-त्राहि कर रहे हैं । ऐसे प्रतिकूल वातावरण में छोटे-छोटे मासूम बच्चों का स्कूल जाना उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने जैसा है । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने उक्तशय का बयान जारी करते हुए कहा कि स्कूल बस और ऑटो में क्षमता से अधिक बच्चों का बैठना और ऊपर से भीषण तपिश बच्चों…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के तारतम्य में 16 से 30 अप्रैल 2026 तक स्व-गणना की प्रक्रिया की शुरूआत हुई है। आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव श्री विकासशील ने स्व-गणना के तहत स्वयं अपनी जानकारी दर्ज की। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव गृह श्री मनोज कुमार पिंगुआ, छत्तीसगढ़ जनगणना निदेशक श्री कार्तिकेय गोयल सहित जनगणना निदेशालय के अधिकारी भी मौजूद थे। मुख्य सचिव ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि इस सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करें और अपनी जानकारी स्वयं भरकर जनगणना में…
जनगणना के महाभियान में नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील जनगणना के सटीक आंकड़े आगामी वर्षों की योजनाएं तैयार करने में होती है मददगार publicuwatch24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में जनगणना 2027 के तहत ऑनलाइन स्व-गणना कर जनगणना अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर नागरिकों को इस राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भारत में विश्व का सबसे बड़ा जनगणना अभियान संचालित हो रहा है और छत्तीसगढ़ में भी आज से ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया शुरू…
publicuwatch24.-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले की महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका है, महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना जगदलपुर (ग्रामीण) द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ग्राम पंचायत नेतानार के रंधारीरास केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक पद और ग्राम पंचायत माड़पाल के दीवानपारा केंद्र में आंगनबाड़ी सहायिका का एक पद भरा जाना है। इच्छुक महिला उम्मीदवार इन पदों के लिए 27 अप्रैल शाम 5 बजे तक अपना आवेदन और अनिवार्य दस्तावेजों की फाइल सीधे…
publicuwatch24.-रायपुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं जिले के हजारों जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। वृद्धजन, विधवा, दिव्यांगजन और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए संचालित इन योजनाओं से जिले में कुल 82 हजार 583 हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं, जो सामाजिक सुरक्षा के मजबूत तंत्र को दर्शाता है। समाज कल्याण विभाग की योजनाएं न केवल आर्थिक सहायता प्रदान कर रही हैं, बल्कि सामाजिक सम्मान, आत्मनिर्भरता और जीवन की गुणवत्ता को भी बेहतर बना रही हैं। उप संचालक समाज कल्याण विभाग ने बताया कि विभाग की ये योजनाएं जशपुर जिले में सामाजिक…
publicuwatch24.-आज के डिजिटल युग में हर किसी के पास स्मार्टफोन है, इसी स्मार्टफोन के कारन लोग बड़े ठगी का शिकार हो रहें है। स्कैमर लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी एडवरटाइजमेंट देते हैं। जैसे ही लोग लिंक पर क्लिक करते है, उनके खाते से पूरा पैसा उड़ा जाता है। अब एक ऐसे ही ताजा मामले में एक विज्ञापन में आधार कार्ड पर 3 लाख रुपये का लोन देने के दावा किया जा रहा है। विज्ञापन में दावा किया गया है कि ‘प्राइम मिनिस्टर लोन स्कीम’ के तहत लोग अपने आधार कार्ड पर 3 लाख…