Author: Publicuwatch Auther

publicuwatch24.-धमतरी। जिला प्रशासन धमतरी द्वारा दूरस्थ एवं डूबान प्रभावित क्षेत्रों में राजस्व सेवाओं की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में किया जा रहा नवाचार सकारात्मक परिणाम दे रहा है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत भवन अकलाडोंगरी में आयोजित लिंक कोर्ट के माध्यम से आज अनेक राजस्व प्रकरणों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण किया गया, जिससे ग्रामीणों को तत्काल राहत मिली। लिंक कोर्ट की कार्यवाही के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने आवेदन लेकर पहुंचे। पीठासीन अधिकारी द्वारा संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ प्रकरणों की सुनवाई करते हुए त्रुटि सुधार से संबंधित 03 मामलों का मौके पर ही निराकरण…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बस्तर जिले के मालेवाही गाँव में नक्सल हिंसा से पीड़ित बुधरी को पक्का आवास मिलने पर गुरुवार को गृह प्रवेश कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन उपस्थित होकर हितग्राही को शुभकामनाएं दीं और उनके नए जीवन की शुरुआत में सहभागिता निभाई। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने इस दौरान कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और शासकीय योजनाओं से जोड़ने…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। बस्तर जिले के दुर्गम और सुदूर वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में जिला प्रशासन ने आज एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। लोहंडीगुड़ा विकास खंड के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम मालेवाही में आयोजित विशेष स्वास्थ्य शिविर ने न केवल ग्रामीणों को बीमारियों से राहत दी, बल्कि विकास और विश्वास की एक नई इबारत भी लिखी। कलेक्टर आकाश छिकारा के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम दुर्गम रास्तों और भौगोलिक चुनौतियों को पार कर मालेवाही पहुँची, जहाँ डिजिटल तकनीक के माध्यम से ग्रामीणों का उच्च स्तरीय परीक्षण किया गया। इस शिविर…

Read More

डबरी, खेती और मछली पालन—सगनू की समृद्धि का publicuwatch24.-धमतरी। ग्रामीण विकास की दिशा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) एक सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। यह योजना केवल रोजगार उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण के जरिए ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने में भी अहम भूमिका निभा रही है। इसी का जीवंत उदाहरण है अरौद डुबान क्षेत्र के ग्राम कलारबाहरा के निवासी सगनू राम की प्रेरक सफलता कहानी। सगनू राम एक छोटे कृषक परिवार से आते हैं। सीमित भूमि और वर्षा आधारित खेती के कारण उनकी आय अस्थिर रहती थी। सिंचाई के…

Read More

मुख्यमंत्री के निर्देश पर घायलों को मिल रहा बेहतर इलाज मृतकों के परिजनों व घायलों को आर्थिक सहायता और रोजगार सहयोग की घोषणा publicuwatch24.-रायपुर। प्रदेश के वाणिज्य उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम विभाग के कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन ने आज गुरुवार को रायगढ़ के शासकीय एवं निजी अस्पतालों का दौरा कर सिंघीतराई वेदांता प्लांट हादसे में घायल श्रमिकों का हालचाल जाना तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने अस्पतालों में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, आईसीयू व्यवस्था, विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती एवं मरीजों की देखभाल की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। जिला अस्पताल बलौदा बाजार द्वारा संचालित मातृ-शिशु अस्पताल में गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल की जा रही है। यहां संचालित स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू ) नवजात शिशुओं के लिए वरदान साबित हो रही है, जिससे परिजनों को हायर सेंटर या निजी अस्पतालों की ओर रुख करने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। अस्पताल में नवजातों को निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। हाल ही में एक जटिल मामले में समय से पहले जन्मे मात्र 780 ग्राम वजन के शिशु को डॉक्टरों की सतत निगरानी और एसएनसीयू में विशेष देखभाल के जरिए…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। नारकोटिक्स ड्रग डिटेक्शन किट एवं प्री-कर्सर डिटेक्शन किट के उपयोग के बारे में पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में राज्य स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।पुलिस महानिदेशक श्री अरूण देव गौतम के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला में नारकोटिक्स ड्रग डिटेक्शन किट एवं प्री-कर्सर डिटेक्शन किट के उपयोग एवं ऑन-स्पॉट ड्रग डिटेक्शन के संबंध में बताया गया। जिससे प्रथम दृष्टया संदिग्ध पदार्थ का मादक पदार्थ होने तथा मादक पदार्थ की पहचान तथा उपयोगिता को दृष्टिगत रखते हुए जानकारी दी गयी। इसके साथ ही ड्रग डिटेक्शन किट एवं प्री-कर्सर जिलों को भी वितरित किये गये हैं।…

Read More

कच्ची झोपड़ी से पक्के सपनों तक, शासकीय योजनाओं ने बदली तक़दीर publicuwatch24.-रायपुर। ग्राम पंचायत सिलगेर विकासखंड कोन्टा के हितग्राही माड़वी कोसा के लिए वर्षों पुराना सपना अब साकार हो गया है। जो परिवार कभी कठिन परिस्थितियों में जर्जर झोपड़ी में जीवन गुजार रहा था, आज उसी परिवार के पास एक सुरक्षित, सम्मानजनक और मजबूत पक्का आवास है। नियद नेल्लानार योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण के संयुक्त प्रयासों ने उनके जीवन में वह बदलाव ला दिया, जिसने संघर्ष को उम्मीद में बदल दिया। इस बदलाव की असली नींव बनी रूरल मेसन ट्रेनिंग, जिसे मेरापथ एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ग्राम पंचायत स्तर…

Read More

छत्तीसगढ़ को प्रगति और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाने में युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका – उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा छत्तीसगढ़ के 430 युवाओं को मिला शासकीय सेवा का अवसर, प्रयोगशाला परिचारकों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में युवाओं के सशक्त भविष्य और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में आयोजित गरिमामय समारोह में उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत चयनित 430 प्रयोगशाला परिचारकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने सभी नवनियुक्त…

Read More

*14 हजार 403 विद्यार्थियों का चयन ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से* Publicuwatch 24.com –  रायपुर l छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 को पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार आर.टी.ई. अंतर्गत निजी विद्यालयों में प्रवेश हेतु प्राप्त आवेदनों की चयन सूची ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से मंत्रालय महानदी भवन के मुख्यमंत्री कक्ष से जारी की गई। यह प्रक्रिया मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शिक्षा मंत्री की उपस्थिति में सम्पन्न कराई गई। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी , उपसंचालक लोक शिक्षण श्री अशोक…

Read More