Author: Publicuwatch Auther

publicuwatch24.-रायपुर। कभी नक्शे पर नाम भर रह गया ईरपानार आज उम्मीदों की नई पहचान बन गया है। अबूझमाड़ के गहरे जंगलों, ऊंचे पहाड़ों और दुर्गम पगडंडियों के बीच बसे इस छोटे से गांव में पहली बार बिजली पहुँची है। वर्षों तक अंधेरे में जीवन गुजारने वाले ग्रामीणों के घरों में जब पहली बार बल्ब जले, तो गांव ने सिर्फ उजाला नहीं देखा, बल्कि विकास को महसूस किया। दशकों का अँधेरा टूटा, अबूझमाड़ के ईरपानार गाँव में पहली बार पहुँची बिजली ईरपानार नारायणपुर जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित है, लेकिन यह दूरी सामान्य रास्ते जैसी नहीं है। यहां…

Read More

publicuwatch24.-दुर्ग। महिला ने घर में घुसकर आरक्षक की पत्नी और उसके 9 साल के बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी, जबकि 2 बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। एक बेटी ने बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई। आरोपी महिला ने सो रहे बच्चे पर चाकू से 14 वार किए। मामला सुपेला थाना क्षेत्र के STF कॉलोनी का है। जानकारी के मुताबिक, मृतिका का नाम रीना यादव है। उनके पति ललितेश यादव STF में आरक्षक हैं और वर्तमान में बीजापुर में पदस्थ हैं। वे 15 दिन की छुट्टी पर दुर्ग आए हुए थे। वारदात की वजह अवैध संबंध बताई…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। सुकमा जिले के छिंदगढ़ विकासखंड के मिचवार निवासी आदिवासी महिला बुधरी मड़काम के लिए मेगा सुपर स्पेशलिटी हेल्थ कैंप उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आया। गंभीर बीमारी से जूझ रही बुधरी की हालत लगातार बिगड़ रही थी और शुरुआती लक्षणों के आधार पर कैंसर या टीबी जैसी आशंका जताई जा रही थी। लेकिन समय रहते कैंप में हुई जांच ने स्थिति की गंभीरता को पहचान लिया और प्रशासन की तत्परता से उसे सही उपचार की दिशा में तुरंत आगे बढ़ाया गया। मरीज की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ. आरके सिंह…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर । मुख्यमंत्री साय ने प्रतिनिधिमंडल का आत्मीय स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक विकास और तकनीकी सहयोग के विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर अपने जापान प्रवास का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार की उद्योगोन्मुखी और निवेश प्रोत्साहनकारी नीतियों के कारण छत्तीसगढ़ वैश्विक निवेशकों के लिए एक आकर्षक गंतव्य बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जापान तकनीकी दृष्टि से अग्रणी देश है और वहां की उन्नत विशेषज्ञता का लाभ छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इस…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। भारतीय संस्कृति का शाश्वत मंत्र “सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामया” एक आदर्श वाक्य होने के साथ ही साथ यह एक जनकल्याणकारी शासन का मूल उद्देश्य भी बन गया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने एक ऐतिहासिक पहल के साथ इस भावना को साकार कर दिया है। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई मे बस्तर संभाग में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई क्रांति की शुरुआत हुई है, जिसके साथ ही लाखों बस्तरिया के जीवन में आशा, विश्वास और बेहतर भविष्य के नए द्वार खुलने लगे हैं। नक्सलवाद के लाल आतंक से दूर आज बस्तर विकास की नई कहानी…

Read More

प्रथम चरण में 103 पात्र सदस्यों का किया गया चिन्हांकन, विभिन्न श्रेणियों में भूमि आवंटन प्रक्रिया तेज publicuwatch24.-रायपुर। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सृजन कक्ष में केलो विहार शासकीय कर्मचारी गृह निर्माण सहकारी समिति, रायगढ़ के पंजीकृत सदस्यों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन रायगढ़ द्वारा किया गया। इस दौरान मंत्री चौधरी ने समिति के सदस्यों से सीधे संवाद करते हुए आवासीय सुविधाओं के विस्तार, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण और पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ पहुंचाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर. छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ता तापमान लोगों को खूब सता रहा है. तापमान 43 से अधिक दर्ज किया जा रहा है. एक बाद फिर शहर में 44 डिग्री सेल्सियस वाली गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रही है. इस बीच बस्तर इलाके में दक्षिण से आने वाली हवा राहत दे सकती है. बंगाल की खाड़ी वाली नमी युक्त हवा का असर दो से तीन दिन रहने के आसार हैं. पिछले चौबीस घंटे में रायपुर में एक डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ा है. शुक्रवार को दिन चढ़ते ही शुरू हुई गर्मी दोपहर बाद जलन पैदा करने वाली स्थिति में पहुंच गई.…

Read More

publicuwatch24.-बलौदाबाजार। बलौदाबाजार से एक अहम प्रशासनिक बदलाव की खबर सामने आई है। जिले की पुलिस अधीक्षक (SP) भावना गुप्ता आगामी 4 महीने के लिए मातृत्व अवकाश पर चली गई हैं। उनके अवकाश पर जाने के बाद जिले की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी अब नए अधिकारी के हाथों में सौंप दी गई है। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ओमप्रकाश शर्मा को बलौदाबाजार जिले का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (SP) प्रभार दिया गया है। वे वर्तमान में सेनानी, 4वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) में पदस्थ हैं और अब अपने मौजूदा दायित्वों के साथ-साथ बलौदाबाजार जिले की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। प्रशासनिक…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की बैठक बुधवार, 29 अप्रैल को सवेरे 11.30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी। छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद की बैठक भी होगी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद की बैठक 29 अप्रैल 2026 को अपरान्ह साढ़े तीन बजे से मंत्रालय (महानदी भवन), नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित की जाएगी। इस आशय का पत्र आदिम जाति विकास विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद की बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। अमित जोगी ने अपना पोस्टर, फ्लेक्स-बैनर हटाने की अपील समर्थकों से की है, आज जोगी दिल्ली से रायपुर लौट रहे है, उन्होंने x पोस्ट में लिखा, आप सभी का प्रेम और सहयोग मेरे लिए अमूल्य है। इसी भावना के साथ मैं आप से एक विनम्र निवेदन करता हूँ। कृपया मेरे रायपुर आगमन पर कोई भी हवाई अड्डे पर न आएं। कोई पोस्टर, फ्लेक्स या बैनर न लगाएं — और अगर लग चुके हैं तो कृपया तत्काल हटा लें। मैं शाम 5 से 7 बजे के बीच घर पर आप सभी से मिलने का इच्छुक हूँगा और अत्यंत प्रसन्न होउँगा।…

Read More