publicuwatch24.-रायपुर. छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ता तापमान लोगों को खूब सता रहा है. तापमान 43 से अधिक दर्ज किया जा रहा है. एक बाद फिर शहर में 44 डिग्री सेल्सियस वाली गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रही है. इस बीच बस्तर इलाके में दक्षिण से आने वाली हवा राहत दे सकती है. बंगाल की खाड़ी वाली नमी युक्त हवा का असर दो से तीन दिन रहने के आसार हैं. पिछले चौबीस घंटे में रायपुर में एक डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ा है. शुक्रवार को दिन चढ़ते ही शुरू हुई गर्मी दोपहर बाद जलन पैदा करने वाली स्थिति में पहुंच गई. इससे ग्रीष्म लहर के लौटने का अहसास हुआ. शुक्रवार को सबसे ज्यादा गर्म राजनांदगांव में 44.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि सबसे कम अंबिकापुर में 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में दो दिन बाद कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा के आसार हैं. वहीं एक-दो जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और तेज हवा चल सकती है. इसके अलावा एक-दो पॉकेट में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है.
Trending
- प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, आपूर्ति पूरी तरह सामान्य: खाद्य विभाग
- दिलीप तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया
- जशपुर का केरे गांव बन रहा ग्रामीण पर्यटन का नया केंद्र, होमस्टे मॉडल से बढ़ी पहचान
- दशकों का अँधेरा टूटा, अबूझमाड़ के ईरपानार गाँव में पहली बार पहुँची बिजली
- आरक्षक की पत्नी और बेटे की हत्या, महिला गिरफ्तार
- बुधरी मड़कम को प्रशासन की तत्परता से एम्स रायपुर में मिला नया जीवन,आयुष्मान कार्ड से हुआ निःशुल्क ईलाज
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात: निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विस्तार को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
- वनांचल में स्वास्थ्य सेवाओं की नई क्रांति आई, बस्तर में रोगों से निपटने की चुनौतियां खत्म
Saturday, April 25
