Author: Publicuwatch Auther

publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन ने कहा कि रेडक्रॉस के मानव सेवा कार्याे का प्रचार-प्रसार जन-जन तक पहुंचाने के लिए सदस्यता अभियान को गति देना आवश्यक है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों, समाज सेवियों एवं विभिन्न वर्गों के गणमान्य नागरिकों को अभियान से जोड़ा जाए। श्री डेका ने 8 मई विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर राज्य एवं जिला शाखाओं में वृहद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष श्री टोमन साहू ने मुलाकात की। इस दौरान रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों, सदस्यता अभियान तथा आगामी विश्व रेडक्रॉस दिवस के आयोजन के…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में छत्तीसगढ़ शासन के चीफ इंस्पेक्टर ऑफ फैक्ट्रीज श्री हिम शिखर गुप्ता ने मुलाकात की। भेंट के दौरान राज्यपाल श्री डेका ने कारखानों में होने वाली औद्योगिक दुर्घटनाओं को रोकने और श्रमिकों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। राज्यपाल ने निर्देश दिए कि कारखानों में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन हो, मशीनों की नियमित जांच की जाए तथा कर्मचारियों को समय-समय पर…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में 64 अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता पैरा आर्मरेसलर  श्रीमंत झा ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने हाल ही में नार्वे के ईदफ्योर्ड में आयोजित हुए पैरा आर्मरेसलिंग कप 2026 प्रतियोगिता में 85 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया है। छत्तीसगढ़ के भिलाई के निवासी श्रीमंत झा एक प्रसिद्ध भारतीय पैरा-आर्मरेसलर (विकलांग कुश्ती खिलाड़ी) हैं, जिन्होंने नॉर्वे पैरा-आर्म रेसलिंग कप 2026 में 85 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रौशन किया है। वे एशिया नंबर-1 और वर्ल्ड नंबर-3 के रूप में पहचान रखते हैं और अंतर्राष्ट्रीय स्तर…

Read More

संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज लोकभवन में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की नई बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल छात्रों और स्टाफ के लिए परिवहन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से की गई है। इस वाहन के माध्यम से विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को कला, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए विभिन्न स्थानों तक आवागमन में सुविधा मिलेगी। इससे विद्यार्थियों को अपने प्रतिभा प्रदर्शन के लिए बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। यह कदम विश्वविद्यालय के सुचारू संचालन और छात्रों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए उठाया गया है।…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि लखनपुर का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और इन परियोजनाओं के माध्यम से नगर की आधारभूत संरचना को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन कार्यों के पूर्ण होने से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति प्राप्त होगी। नगर पंचायत लखनपुर में विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज 283 लाख रूपए की लागत से पूर्ण होने वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का विधिवत भूमिपूजन पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल द्वारा किया…

Read More

publicuwatch24.-बलौदाबाजार। जिले में पिछले एक सप्ताह से हालात अधिक खराब नजर आ रहे हैं। शराब दुकानों में पर्याप्त स्टॉक नहीं पहुंच पा रहा है। इसके चलते दुकानों के बाहर ग्राहकों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। शाम के समय अधिकांश दुकानों के बाहर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। तेज गर्मी के बावजूद ग्राहक घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। सीमित स्टॉक के कारण कई लोगों को बिना शराब लिए ही वापस लौटना पड़ रहा है, जिससे नाराजगी भी बढ़ रही है। जानकारी के मुताबिक, नई शराब नीति लागू होने के बाद…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। पद्मविभूषण से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय पंडवानी गायिका तीजनबाई के निधन की अफवाह रविवार को इंटरनेट मीडिया पर तेजी से फैल गई। देखते ही देखते यह भ्रामक खबर विभिन्न प्लेटफॉर्म्स और ग्रुप्स में वायरल हो गई, जिससे उनके प्रशंसकों और शुभचिंतकों में शोक और चिंता का माहौल बन गया। शाम होते-होते सोशल मीडिया के कई समूहों में तीजनबाई की तस्वीरों के साथ ‘श्रद्धांजलि’ संदेश साझा किए जाने लगे। बड़ी संख्या में लोगों ने बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के इन पोस्ट्स को आगे बढ़ाया। इस वजह से उनके गृहग्राम सहित देश-विदेश में मौजूद प्रशंसकों के बीच असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई।…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। पंडरी थाना इलाके में सुसाइड का मामला सामने आया है। जहां पूर्व राज्य मंत्री धनी राम साहू (एमपी शासन) के बेटे जय साहू 45 वर्षीय ने सुसाइड कर लिया है। टीआई ने मामले में जनता से रिश्ता को बताया कि मृतक का नाम जय साहू है। मृतक के बड़े भाई भागवत साहू ने थाने पहुंचकर जानकारी दी है कि भाई ने खुद को घर में बंद कर लिया है। घटना कल रात 9 बजे की बताई जा रही है। जब पुलिस टीम मोवा मौके पर पहुंची तो हाल में जय साहू का शव मिला। परिजनों के मुताबिक़ मृतक अपनी…

Read More

publicuwatch24.-गरियाबंद। गांजा आपने खेतों में उगाते हुए देखा होगा, लेकिन क्या गांजा बहते हुए देखा है? ऐसा ही नजारा मोहतरा से अतरमरा के बीच नहर में देखने को मिला, जहां गांजा से भरे पैकेट लोगों ने बहते हुए देखा. सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक-एक कर 17 गांजा से भरे पैकेट बरामद किए. पुलिस को सूचना मिली कि नेशनल हाइवे 130 से 5 किमी दूरी पर स्थित पाण्डुका थाना क्षेत्र के फिंगेश्वर वितरक शाखा नहर में गांजा से भरा पैकेट बह रहा है. मौके पर पहुंची पाण्डुका पुलिस ने पैकेट को बरामद किया. पैकेट में करीबन 68 किलो से अधिक…

Read More

publicuwatch24.-जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा से इस वक्त की जरूरी खबर, जहां भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। जिला अस्पताल जांजगीर-चांपा और नागरिक सुरक्षा स्वास्थ्य सेवाओं ने आम लोगों से हीटवेव यानी लू से बचाव के लिए जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। निर्देशों के मुताबिक, दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच तेज धूप में बाहर निकलने से बचें। प्यास न लगने पर भी लगातार पानी पीते रहें और यात्रा के दौरान अपने साथ पानी जरूर रखें। हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहनें, साथ ही धूप में…

Read More