publicuwatch24.-रायपुर। पद्मविभूषण से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय पंडवानी गायिका तीजनबाई के निधन की अफवाह रविवार को इंटरनेट मीडिया पर तेजी से फैल गई। देखते ही देखते यह भ्रामक खबर विभिन्न प्लेटफॉर्म्स और ग्रुप्स में वायरल हो गई, जिससे उनके प्रशंसकों और शुभचिंतकों में शोक और चिंता का माहौल बन गया। शाम होते-होते सोशल मीडिया के कई समूहों में तीजनबाई की तस्वीरों के साथ ‘श्रद्धांजलि’ संदेश साझा किए जाने लगे। बड़ी संख्या में लोगों ने बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के इन पोस्ट्स को आगे बढ़ाया।
इस वजह से उनके गृहग्राम सहित देश-विदेश में मौजूद प्रशंसकों के बीच असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई। लोग लगातार एक-दूसरे से संपर्क कर खबर की सच्चाई जानने का प्रयास करते रहे। स्थिति स्पष्ट करने के लिए तीजनबाई के परिजनों और सहयोगियों ने सामने आकर इन खबरों को पूरी तरह झूठा बताया। उन्होंने कहा कि तीजनबाई स्वस्थ हैं और अपने निवास पर सुरक्षित हैं। उनकी नातिन ने भी सोशल मीडिया स्टेटस के माध्यम से इस खबर को अफवाह बताया। परिजनों ने लोगों से अपील की कि बिना सत्यापन के ऐसी भ्रामक जानकारी साझा न करें, जिससे अनावश्यक भ्रम और चिंता फैलती है।
Trending
- 12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन
- बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
- प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव का विषय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत, चालक की हुई मौत
- बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य
- बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली: ‘बॉर्डर’ के गाने से हुआ स्वागत, प्रधानमंत्री ने सुरक्षाबलों को अपने हाथों से खिलाई काजू कतली
- बस्तर पहुंचे PM मोदी: CM साय ने किया स्वागत, बोले- भय और हिंसा से निकलकर शांति की ओर बढ़ रहा बस्तर
- जहां कभी था नक्सलवाद का खौफ, वहां गूंजे पटाखे और जगमगाए दीप… पुलिस ने ग्रामीणों संग मनाई दिवाली
Tuesday, November 10
