Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
- धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना
- कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह
Author: Publicuwatch Auther
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय गौरव को मिला नया सम्मान : मुख्यमंत्री राष्ट्रीय अस्मिता और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करने वाला निर्णय : मुख्यमंत्री publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘वंदे मातरम्’ को राष्ट्रीय गान के समान वैधानिक संरक्षण प्रदान करने संबंधी केंद्रीय मंत्रिमंडल के ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हुए इसे देश की सांस्कृतिक चेतना, स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली विरासत और राष्ट्रभक्ति की भावना को सम्मान देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 (Prevention of…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने “ऑपरेशन सिंदूर” की प्रथम वर्षगांठ पर भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस को नमन करते हुए कहा कि यह अभियान केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि नए भारत की अटूट इच्छाशक्ति, निर्भीक संकल्प और निर्णायक शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आज से एक वर्ष पूर्व पहलगाम में सीमा पार से आतंकियों द्वारा किए गए घिनौने हमले ने पूरे राष्ट्र को झकझोर दिया था, लेकिन भारत ने उस चुनौती का ऐसा जवाब दिया, जिसने इतिहास में शौर्य और संकल्प का स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया। मुख्यमंत्री…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग का वह हिस्सा, जिसे कभी ‘अबूझ’ (अनजान) कहा जाता था, अब डिजिटल संकेतों से जुड़कर अपनी नई पहचान लिख रहा है। नारायणपुर जिले के ओरछा विकासखंड अंतर्गत सुदूर वनांचल ग्राम ताहकाडोंड में मोबाइल टावर की स्थापना ने सदियों के संचार सन्नाटे को तोड़ दिया है। अब यहाँ के ग्रामीण अपनों से बात करने के लिए पहाड़ियों की ऊंचाइयों पर नहीं चढ़ते, बल्कि घर बैठे दुनिया से जुड़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ जैसे दुर्गम क्षेत्र में संचार क्रांति का यह अध्याय वास्तव में सराहनीय है। ‘नो सिग्नल’ से सीधे ‘कनेक्टिविटी’ तक का यह सफर केवल…
प्रदेश के कुल चने का 50% अकेले खरीदा publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में ‘विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना’ को धरातल पर उतारने में धमतरी जिला एक मॉडल बनकर उभरा है। सहकारी क्षेत्र को मजबूती देने वाली केंद्र और राज्य शासन की इस महत्वाकांक्षी पहल के तहत धमतरी ने न केवल भंडारण बुनियादी ढांचे में विस्तार किया है, बल्कि चना खरीदी के क्षेत्र में नया इतिहास रचते हुए पूरे प्रदेश को पीछे छोड़ दिया है। 4 पैक्स समितियों में बनेंगे 2500 मीट्रिक टन के महा-गोदाम योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु NCCF रायपुर द्वारा जिले की चार प्रमुख प्राथमिक कृषि साख सहकारी…
publicuwatch24.-कवार्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के ग्राम पंचायत पोंडी में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग के लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी। कब और कैसे लगी आग ? जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत पोंडी के वार्ड क्रमांक 7 के एक ट्रांसफार्मर में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया और ट्रांसफार्मर के पास रहने वाले लोग घर छोड़कर भागने लगे। घटना…
publicuwatch24.-रायपुर। सूबे में आईएएस अफसरों की बहुप्रतीक्षित तबादला सूची आज जारी कर दी गई। इस सूची में 42 आईएएस अफसरों के तबादले हुए, जिनमें एसीएस स्तर से लेकर कलेक्टर तक शामिल रहे। कहा जा रहा है कि इस तबादले के जरिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी नई प्रशासनिक टीम तैयार कर ली है, जो आगामी चुनाव तक तैनात रहेगी। सरकार के ढाई साल पूरे हो गए हैं। बचे हुए ढाई साल में सरकार को जमीन पर नतीजे लाने हैं। जाहिर है, सरकार अब किसी तरह की कोताही के मूड में नहीं है। सरकार की योजनाओं को जमीन पर अमल में…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने सेवारत सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों एवं उनकी विधवाओं के सम्मान और कल्याण को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने 25 लाख रुपये तक की संपत्ति की रजिस्ट्री पर स्टाम्प शुल्क में 25 प्रतिशत की छूट देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में पंजीयन मंत्री ओपी चौधरी की पहल पर विभाग द्वारा यह प्रस्ताव तैयार किया गया। अधिसूचना जारी होने के पश्चात सैनिक एवं भूतपूर्व सैनिकों को मिलने वाली यह छूट प्रभावशील हो गई है। 25 लाख तक की सीमा तक मिलेगी छूट अधिसूचना के अनुसार, सैनिकों एवं…
publicuwatch24.-रायपुर । कबीरधाम जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में 4 मई को सुशासन तिहार के दौरान एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सरकारी योजनाओं के असर को आंकड़ों से निकालकर मानवीय संवेदनाओं से जोड़ दिया। घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे ग्रामपंचायत लोखान के कमराखोल में जब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय अचानक ग्रामीणों के बीच पहुंचे, तो वहां मौजूद महिलाओं के लिए यह केवल मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं थी, बल्कि अपने संघर्षों को पहचान मिलने का भावुक क्षण था। आम के पुराने विशाल पेड़ की छांव में चौपाल सजी। मुख्यमंत्री महिलाओं और ग्रामीणों के बीच बैठकर उनसे सहज…
publicuwatch24.-रायपुर। कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज राजधानी रायपुर के सर्किट हाउस, सिविल लाइन्स में राज्यस्तरीय कैपेसिटी बिल्डिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आयोजित इस कार्यशाला में प्रदेशभर से जिला कुष्ठ अधिकारी, स्वास्थ्य विशेषज्ञ एवं विभिन्न विकास सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम केंद्रीय कुष्ठ प्रभाग , स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इसमें जिला कुष्ठ अधिकारी, राज्य कुष्ठ टीम एवं चिकित्सा महाविद्यालयों के प्रतिनिधियों के साथ विश्व स्वास्थ्य संगठन और ILEP के विशेषज्ञों की सक्रिय भागीदारी रही।…
publicuwatch24.-रायपुर। बीजापुर। जिले के उसूर विकासखंड अंतर्गत तर्रेम ग्राम में आज बैंक ऑफ बड़ौदा की नई शाखा का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ऑनलाइन जुड़कर कार्यक्रम में शामिल हुए और शाखा का शुभारंभ किया। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार राज्य सरकार की प्राथमिकता है। तर्रेम में बैंक शाखा खुलने से स्थानीय लोगों को अब बैंकिंग कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें अपने क्षेत्र में ही आसानी से सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि इस…