publicuwatch24.-रायपुर। बीजापुर। जिले के उसूर विकासखंड अंतर्गत तर्रेम ग्राम में आज बैंक ऑफ बड़ौदा की नई शाखा का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ऑनलाइन जुड़कर कार्यक्रम में शामिल हुए और शाखा का शुभारंभ किया।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार राज्य सरकार की प्राथमिकता है। तर्रेम में बैंक शाखा खुलने से स्थानीय लोगों को अब बैंकिंग कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें अपने क्षेत्र में ही आसानी से सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
उन्होंने कहा कि इस पहल से ग्रामीणों में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही शासकीय योजनाओं का लाभ भी सीधे और पारदर्शी रूप से हितग्राहियों तक पहुंचेगा। स्थानीय ग्रामीणों ने क्षेत्र में बैंक शाखा खुलने पर खुशी जताई और इसे अपने लिए बड़ी सुविधा बताया। इस अवसर पर बैंक के अधिकारी कर्मचारी एवं आम नागरिक उपस्थित थे।
Trending
- छत्तीसगढ़ बनने के बाद पहली बार टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में सहायक संचालक (योजना) के 21 पदों पर भर्ती
- एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई
- शासन के मिशन मोड में किए जाने वाले कार्यों की हुई समीक्षा
- 10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी
- नवा रायपुर स्थित आईआईआईटी में डिजिटल दक्षता एवं एआई एकीकरण पर चरणबद्ध प्रशिक्षण सम्पन्न
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान’ से खिला मासूमों का चेहरा; दुर्गम रास्तों को मात देकर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो जानें
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- मुख्यमंत्री साय ने सीबीएसई 12वीं के मेधावियों को सराहा: ‘आपकी मेहनत ने गढ़ी सफलता की नई इबारत’
Thursday, May 14
