Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
- धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना
- कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह
Author: Publicuwatch Auther
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार प्रदेश के नागरिकों को शासकीय सेवाओं तक सरल पहुंच और उनकी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए राज्य सरकार द्वारा सीएम हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली छत्तीसगढ़ प्रारंभ की जा रही है। सुशासन एवं अभिसरण विभाग के अंतर्गत संचालित इस प्रणाली का उद्देश्य नागरिकों को शिकायत दर्ज कराने, शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराने तथा समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के लिए एकीकृत, सुलभ और विश्वसनीय मंच प्रदान करना है। इसी क्रम में जशपुर जिला पंचायत सभाकक्ष में ब्लॉक एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशीलता और त्वरित पहल से जशपुर जिले के ग्राम मटासी में बिजली आपूर्ति पुनः सुचारु हो गई। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण गांव की बस्ती लगभग 21 घंटे तक अंधेरे में डूबी रही, जिससे पेयजल व्यवस्था भी बाधित हो गई थी और ग्रामीणों को भीषण गर्मी के बीच भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। जैसे ही इस समस्या की जानकारी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तक पहुंची, उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर विद्युत विभाग की टीम ने तत्परता से नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंत्रियों और निगम मंडल के अध्यक्षों को सीमित में वाहन इस्तेमाल करने के निर्देश जारी किए गए है, साथ ही सरकारी कर्मचारियों के विदेश यात्रा पर रोक लगाई गई है। 1. कारकेड में वाहनों का सीमित उपयोग माननीय मुख्यमंत्रीजी / मंत्रीगण समस्त निगम / मण्डल / आयोग के पदाधिकारियों के कारकेड वाहनों में केवल अत्यावश्यक वाहनों का ही उपयोग किया जाए एवं अन्य शासकीय संसाधनों का संयमित उपयोग सुनिश्चित किया जाए। शासकीय वाहनों के उपयोग में 2. इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को प्रोत्साहन राज्य के समस्त शासकीय वाहनों को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक वाहनों में परिवर्तित करने…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार के तहत आज अचानक जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोसला पहुंचे। यहां उन्होंने प्रसिद्ध माता कौशल्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री के मंदिर परिसर पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मंदिर सेवा समिति एवं ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक लोकनृत्य और उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। इस अवसर पर वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी भी उनके साथ उपस्थित रहे। मंदिर सेवा समिति की ओर से मुख्यमंत्री श्री साय को माता कौशल्या मंदिर का आकर्षक छायाचित्र स्मृति स्वरूप भेंट किया गया।…
publicuwatch24.-सूरजपुर। जिले के तहसील सूरजपुर अंतर्गत केतका स्थित गायत्री भूमिगत परियोजना, विश्रामपुर एसईसीएल क्षेत्र के लिए जिला पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना से प्रभावित भूमिस्वामियों एवं आश्रितों के पुनर्वास और रोजगार संबंधी विषयों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान ग्राम जोबगा की अधिग्रहित निजी भूमि से संबंधित भूमिस्वामियों एवं आश्रितों को कोल इंडिया पुनर्वास नीति 2012 के तहत रोजगार उपलब्ध कराने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। प्रभावित परिवारों को नीति के तहत निर्धारित रोजगार के दो विकल्पों में से किसी एक विकल्प का चयन करने के लिए बैठक आयोजित की गई।…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित ‘सुशासन तिहार 2026’ राज्यभर में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। इस अभियान के तहत सरगुजा जिले के सीतापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मूरता में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में कंचनपुर निवासी किसान श्री अविनाश लकड़ा को मौके पर ही उनकी ‘किसान किताब’ (ऋण पुस्तिका) प्रदान की गई। ऋण पुस्तिका मिलने से दूर हुई किसान की चिंता काफी समय से ऋण पुस्तिका नहीं होने के कारण अविनाश लकड़ा को कृषि कार्यों और विभिन्न शासकीय प्रक्रियाओं में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। सुशासन…
publicuwatch24.-बिलासपुर। बिलासपुर के चर्चित मासूम विराट सराफ अपहरण कांड के आरोपियों की सजा के खिलाफ पेश की गई अपील को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस रविन्द्र कुमार अग्रवाल की युगलपीठ ने कहा कि फिरौती के लिए किडनैपिंग, क्रिमिनल साजिश, नाबालिग बच्चे, IPC की धारा 364-A और 120-B के तहत सजा, जुर्म का सबूत — सरकारी वकील ने यह साबित कर दिया कि आरोपियों ने क्रिमिनल साजिश को आगे बढ़ाते हुए फिरौती के लिए नाबालिग बच्चे को किडनैप किया। जबकि जुर्म पक्के और भरोसेमंद मौखिक सबूत, पहचान पत्र, इलेक्ट्रॉनिक सबूत जिसमें कॉल डिटेल रिकॉर्ड…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित ‘सुशासन तिहार 2026’ आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। सरगुजा जिले के सीतापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मूरता में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम लंगड़ासांड़ की निवासी संजिता का आधार कार्ड मौके पर ही अपडेट किया गया, जिससे उनकी लंबे समय से चली आ रही परेशानी का समाधान हो गया। अब नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर आधार कार्ड में सुधार या अपडेट कराने के लिए ग्रामीणों को पहले तहसील मुख्यालय, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) और अन्य कार्यालयों के कई…
publicuwatch24.-रायपुर। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाले सफाई कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। शनिवार को भी घर मोहल्ले से कचरा संग्रहण नहीं हो पाया है। कल महापौर मीनल चौबे की चेतावनी के बाद आज सुबह तहसीलदार, निगम अधिकारी पुलिस के साथ पहुंचे। हड़ताल खत्म न करने पर लाठीचार्ज भी किया गया। कुछ सफाई कर्मियों को गाड़ियों में भर कर मोवा थाने और तूता धरना स्थल ले जाया गया। निगम इन दिनों के स्वच्छता अभियान चला रहा है। सफाई कर्मी बीती दीपावली से अपने वेतन भत्ते बढ़ाने की मांग करते हुए कंपनी और निगम को चेतावनी देते…
publicuwatch24.-तखतपुर। तखतपुर क्षेत्र में खुद को डॉक्टर बताकर दर्द का इलाज करने का दावा करने वाले उत्तरप्रदेश के दो युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. बिना वैध डिग्री के इलाज करने वाले दोनों युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार, स्थानीय युवकों को सूचना मिली थी कि कुछ लोग बाहर से आकर बिना किसी वैध डिग्री के इलाज कर रहे हैं. इस पर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर युवकों से पूछताछ की. युवक खुद को आयुर्वेदिक उपचार से जुड़े होने की बात कहते हुए, अपने एक रिश्तेदार को डॉक्टर बताने लगे.…