publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित ‘सुशासन तिहार 2026’ आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। सरगुजा जिले के सीतापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मूरता में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम लंगड़ासांड़ की निवासी संजिता का आधार कार्ड मौके पर ही अपडेट किया गया, जिससे उनकी लंबे समय से चली आ रही परेशानी का समाधान हो गया।
अब नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर
आधार कार्ड में सुधार या अपडेट कराने के लिए ग्रामीणों को पहले तहसील मुख्यालय, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) और अन्य कार्यालयों के कई चक्कर लगाने पड़ते थे। इससे समय और धन दोनों की हानि होती थी। सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित शिविर में संजिता ने अपना आधार कार्ड अपडेट कराया और उन्हें बिना किसी अतिरिक्त परेशानी के तत्काल समाधान मिल गया।
संजिता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि पंचायत मूरता में आयोजित शिविर में उनका आधार कार्ड अपडेट हो गया और उन्हें कहीं भटकना नहीं पड़ा।
योजनाओं का लाभ लेने में होगी आसानी
आधार कार्ड अपडेट होने से अब संजिता को राशन, बैंकिंग सेवाओं, पेंशन तथा अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी। यह सुविधा ग्रामीण महिलाओं और नागरिकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध हो रही है।
मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
संजिता ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गांव-गांव में लगाए जा रहे शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं और समय पर राहत मिल रही है।
विभिन्न विभागों ने प्रदान की सेवाएं
मूरता में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में राजस्व, पंचायत, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य तथा अन्य विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के आवेदनों का निराकरण कर उन्हें मौके पर ही लाभान्वित किया गया। सुशासन तिहार के माध्यम से राज्य सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंच रही हैं।
Trending
- प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव का विषय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत, चालक की हुई मौत
- बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य
- बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली: ‘बॉर्डर’ के गाने से हुआ स्वागत, प्रधानमंत्री ने सुरक्षाबलों को अपने हाथों से खिलाई काजू कतली
- बस्तर पहुंचे PM मोदी: CM साय ने किया स्वागत, बोले- भय और हिंसा से निकलकर शांति की ओर बढ़ रहा बस्तर
- जहां कभी था नक्सलवाद का खौफ, वहां गूंजे पटाखे और जगमगाए दीप… पुलिस ने ग्रामीणों संग मनाई दिवाली
- दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
Monday, November 9
