Author: Publicuwatch Auther

publicuwatch24.-रायपुर। लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने नवा रायपुर में पीडब्ल्यूडी मुख्यालय ‘निर्माण भवन’ में आयोजित बैठक में विभाग के कार्यों में जनहित और तकनीकी दक्षता पर जोर दिया। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और तेजी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिक दक्षता और ज्यादा गति से काम करने नए तकनीकी उपकरणों, डिजिटलीकरण और सॉफ्टवेयर्स का उपयोग करने को कहा। विभागीय सचिव श्री बंसल ने बैठक में सभी टेंडर प्रक्रियाओं को पूरी पारदर्शिता और समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।…

Read More

जनसमस्या निवारण शिविर में उमड़ा ग्रामीणों का जनसैलाब 20 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने रखीं अपनी समस्याएँ, 1,487 आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया शुरू हितग्राही मूलक लाभ: विधायक प्रणव कुमार मरपची के मुख्य आतिथ्य में लगभग 300 हितग्राहियों को सामग्री और सहायता राशि का वितरण बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़: जिला और प्रदेश को बाल विवाह से मुक्त बनाने के लिए ग्रामीणों ने ली सामूहिक शपथ publicuwatch24.-रायपुर।’सुशासन तिहार’ अब आम जनता के लिए भरोसे, त्वरित समाधान और संवेदनशील प्रशासन का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। गाँव-गाँव तक पहुँच रही शासन की योजनाओं और समस्याओं के ऑन-स्पॉट निराकरण से ग्रामीणों का…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव कोण्डागांव जिले के केशकाल में साहू संघ बस्तर संभाग द्वारा आयोजित प्रथम तेलीन सत्ती माता महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में वन मंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप और श्री भोजराज, विधायक नीलकंठ टेकाम और श्री आशाराम नेताम सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाज के प्रमुखजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री साव ने तेलीन सत्ती माता को नमन करते हुए महोत्सव के प्रथम आयोजन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि केशकाल घाटी से गुजरने वाले यात्री तेलीन सत्ती माता का आशीर्वाद लेकर अपनी यात्रा प्रारंभ करते…

Read More

’औचक निरीक्षण के दौरान मिली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग और सार्वजनिक शौचालय संचालन से बढ़ी सुविधाएं’ panchayattantra24.-रायपुर।आमजन की सुविधाओं और स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण को लेकर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री एवं भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उनके निर्देश पर सिलफिली सब्जी मंडी में वर्षों से लंबित ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग की समस्या का स्थायी समाधान कर दिया गया है, जिससे क्षेत्र के व्यापारियों और नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। गौरतलब है कि 10 मई को मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सिलफिली सब्जी मंडी का औचक निरीक्षण…

Read More

publicuwatch24.-महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आइ. नागेश्वर राव के मार्गदर्शन में विकासखंड सरायपाली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंघोड़ा में एचपीवी टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुणाल नायक एवं खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी.आर. धृतलहरे की उपस्थिति में 14 वर्ष आयु वर्ग की 22 बालिकाओं को कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी का टीका लगाया गया। भीषण गर्मी के बावजूद बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक शिविर में पहुंचकर टीकाकरण कराया। साथ ही ग्राम…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज राजनांदगांव स्थित उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश के समग्र विकास, सुशासन, वित्तीय प्रबंधन तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के लंबे प्रशासनिक अनुभव एवं मार्गदर्शन को राज्य के विकास के लिए प्रेरणादायी बताया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Read More

publicuwatch24.-गरियाबंद। पेट्रोलियम संकट के चलते डिब्बों, बोतलों या जरीकैन में पेट्रोल-डीजल देने से पंप वालों को रोका गया है। इस रोक के बीच गरियाबंद जिलर मुख्यालय से एक अनूठा मामला सामने आया है। दरअसल बाइक में पेट्रोल खत्म होने पर एक युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर उसे लादकर पेट्रोल पंप पहुंच गया। मिली जानकारी के मुताबिक, मामला गरियाबंद के शांति फ्यूल्स का है। युवक की बाइक का पेट्रोल रास्ते में खत्म होकर बंद हो गई। आसपास के इलाकों में बोतल या जरीकैन में पेट्रोल उपलब्ध नहीं हो सका। तब युवक ने अलग तरीका अपनाते हुए अपनी बाइक को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लाद लिया…

Read More

publicuwatch24.-कवर्धा। पंडरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत नेउरगांव में महिला सरपंच से मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आज गांव के दूसरे पक्ष के लोगों ने भारी संख्या में एसपी आफिस पहुंचकर महिला सरपंच और उनके पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, वर्तमान सरपंच द्वारा पूर्व सरपंच द्वारा किए गए कार्यों की राशि नहीं दी जा रही है। तकरीबन 15 लाख रुपए गबन करने के नाम से पूर्व सरपंच पर मारपीट और गाली-गलौच का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक महिला सरपंच और उनके पति द्वारा गांव वालों को एट्रोसिटी एक्ट में फंसाने की बार…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुशासन तिहार-2026 के तहत आयोजित कार्यक्रमों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री जन समस्या निवारण शिविर में पहुंचकर आम लोगों से संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं के निराकरण की स्थिति का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़ी योजनाओं, शिकायतों और उनके निराकरण की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की जाएगी। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री संबंधित अधिकारियों को आम जनता की समस्याओं का जल्द और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश देंगे। सरकार की प्राथमिकता लोगों तक योजनाओं का…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के ओबीसी विभाग ने जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। इस कड़ी में लक्ष्मण सेन रायपुर शहर, और मनोज साहू ग्रामीण के अध्यक्ष घोषित किए गए हैं। इस आशय के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Read More