publicuwatch24.-कवर्धा। पंडरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत नेउरगांव में महिला सरपंच से मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आज गांव के दूसरे पक्ष के लोगों ने भारी संख्या में एसपी आफिस पहुंचकर महिला सरपंच और उनके पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक, वर्तमान सरपंच द्वारा पूर्व सरपंच द्वारा किए गए कार्यों की राशि नहीं दी जा रही है। तकरीबन 15 लाख रुपए गबन करने के नाम से पूर्व सरपंच पर मारपीट और गाली-गलौच का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक महिला सरपंच और उनके पति द्वारा गांव वालों को एट्रोसिटी एक्ट में फंसाने की बार बार धमकी भी दी जाती है। जिसकी शिकायत गांव वाले पहले भी कर चुके हैं।
वहीं मारपीट के मामले में ग्रामीणों ने बताया कि पहले सरपंच और सरपंच पति राहुल चंद्राकार द्वारा गांव वालों के साथ मारपीट की गई जिसके बाद गांव वालों ने बीच बचाव करते हुए उन्हें रोकने की कोशिश की। इस पूरे मामले को लेकर गंगा गांव वालों ने आज एसपी आफिस में शिकायत की और महिला सरपंच और उनके पति पर कार्रवाई की मांग की है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया कचना रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण
- प्रशासन में एआई के प्रयोग से पारदर्शिता के साथ ही घर बैठे समस्या का शीघ्र निदान हुआ संभव: सोनमणि बोरा
- प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सुरक्षित आशियाना, कच्चे घर से पक्के मकान तक पहुंची जिंदगी
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बरगद के पेड़ के नीचे लगाई चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
- करहीबाजार समाधान शिविर में मुख्यमंत्री ने दी विकास कार्यों की सौगात
- रेत के अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग लगातार कर रहा है कार्रवाई
- विशेष आलेख -राष्ट्रीय राजमार्ग पर संजीवनी बना डायल 1033
- मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
Friday, May 22
