Author: Publicuwatch Auther

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम गढ़फुलझर में बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज द्वारा आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सर्वप्रथम गढ़फुलझर स्थित रामचंडी मंदिर पहुंचकर मां रणेश्वर रामचंडी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां रामचंडी से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति के साथ प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद धर्मेंद्र प्रधान, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, विधायक पुरन्दर मिश्रा, विधायक संपत अग्रवाल सहित बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज के पदाधिकारी,…

Read More

15 योजनाओं से श्रमिक परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल, बच्चों की शिक्षा, मातृत्व सहायता और सामाजिक सुरक्षा का सहारा सेवा संकल्प अभियान के तहत एक माह में प्रदेश के 47 हजार से अधिक हितग्राहियों को मिला 18.96 करोड़ रुपए का लाभ publicuwatch24.- रायपुर। श्रम विभाग छत्तीसगढ़ शासन के तहत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित 15 जनकल्याणकारी योजनाएं प्रदेश के निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के जीवन में व्यापक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों को मातृत्व सहायता, शिक्षा, साइकिल, औजार, सुरक्षा उपकरण, आवास, स्वरोजगार और सामाजिक…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं ओडिशा के संबलपुर से सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने प्रधान का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।

Read More

पांच वर्षीय विकास योजना तैयार करने और अधिकाधिक श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश publicuwatch24.-मुंगेली। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने, विकास कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने और ग्राम पंचायतों की योजनागत क्षमता मजबूत करने के उद्देश्य से जनपद पंचायत पथरिया के सभाकक्ष में वीबीजी-रामजी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर संयुक्त कार्यशाला सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपना के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में तकनीकी सहायकों, सरपंचों, सचिवों और रोजगार सहायकों ने भाग लिया। बैठक में प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए आगामी पांच…

Read More

60 दिवसीय अभियान से ग्रामीणों को मिली कानूनी अधिकारों एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी panchayattantra24.- मुंगेली। ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों तक कानूनी सहायता पहुंचाने, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली द्वारा संचालित लीगल एड क्लीनिक के 60 दिवसीय मेगा ड्राइव के प्रथम चरण का ग्राम जमुनाही में सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह अभियान 25 अगस्त से 23 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया गया। समापन कार्यक्रम में ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता, कानूनी अधिकारों और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीणों से…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। शासन द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं माताओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने और मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है, जिससे गर्भावस्था एवं प्रसव के बाद की आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलती है। कोण्डागांव जिले के ग्राम दहिकोंगा की निवासी श्रीमती लछनदई मंडावी भी इस योजना से लाभान्वित हुई हैं। उन्हें बच्चे के जन्म के समय प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त हुई। इस…

Read More

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: 850 श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी, लिंगराज व कोणार्क मंदिर दर्शन के लिए रवाना publicuwatch24.-बिलासपुर । छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत आज बिलासपुर संभाग के लगभग 850 श्रद्धालुओं को जगन्नाथ पुरी मंदिर, लिंगराज मंदिर एवं कोणार्क मंदिर के दर्शन हेतु रवाना किया गया। कोरबा रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से प्रारंभ हुई इस यात्रा का शुभारंभ प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री  लखनलाल देवांगन ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुखद…

Read More

जनगणना के द्वितीय चरण के अंतर्गत चार्ज अधिकारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित publicuwatch24.-अम्बिकापुर। डिजिटल जनगणन 2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना कार्य) का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आज शनिवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष अम्बिकापुर में संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया है। जिसमें जिले भर से आए चार्ज अधिकारी (तहसीलदार/सीएमओ) उपस्थित थे। इस दौरान संभागायुक्त दुग्गा ने कहा कि द्वितीय चरण की जनगणना में सावधानी पूर्वक प्रविष्टि दर्ज की जाए, ताकि जनगणना कार्य में कोई व्यक्ति एवं घर छूट न जाए, उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं एवं नीतियां तैयार करने में जनगणना के आंकड़ें महत्वपूर्ण होते…

Read More

छात्र-छात्राओं को बाल अधिकार, बाल संरक्षण, महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति किया गया सजग चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और महिला हेल्पलाइन 181 के प्रभावी उपयोग की दी गई विस्तृत जानकारी publicuwatch24.-बालोद। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी अमित सिन्हा के आदेश एवं मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला बाल संरक्षण अधिकारी  गजानंद साहू के नेतृत्व में आज स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कन्नेवाडा में ’मिशन वात्सल्य’ एवं ’मिशन शक्ति’ के अंतर्गत दो पालियों में विशेष जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके…

Read More

publicuwatch24.-दुर्ग-भिलाई : दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के दुर्ग-भिलाई में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। शुक्रवार को नियंत्रक सह आयुक्त खाद्य सुरक्षा दीपक अग्रवाल के नेतृत्व में मिठाई और डेयरी प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इस दौरान एक्सपायरी दूध के इस्तेमाल, अस्वच्छ परिस्थितियों में मिठाई निर्माण और खाद्य उत्पादों की पैकेजिंग में अनियमितताएं मिलने की जानकारी सामने आई। विभाग ने करीब 2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट कराया। संबंधित प्रतिष्ठानों में उत्पादन बंद कराने और लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। एक्सपायरी दूध से बनाया जा रहा था पनीर…

Read More