Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
- धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना
- कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह
Author: Publicuwatch Auther
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने आज बलौदाबाजार नगर पालिका क्षेत्र को करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। मंत्री श्री वर्मा ने कुल 3 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया, साथ ही दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए 12.32 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित रैन बसेरा का लोकार्पण भी किया। विकास कार्यों का लेखा-जोखा भूमिपूजन एवं लोकार्पण के इन विकास कार्यों पर नजर डालें तो नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए व्यापक कदम उठाए गए…
publicuwatch24.-रायपुर। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी लगातार बढ़ रही है। इसी कड़ी में राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री रोहित साहू ने निक्षय मित्र बनकर पांच टीबी मरीजों को गोद लिया और उन्हें अतिरिक्त पोषण आहार किट प्रदान की। विधायक साहू ने अपने जन्मदिन के अवसर पर गरियाबंद जिले के पाण्डुका स्थित गायत्री मंदिर परिसर में आयोजित रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में यह पहल करते हुए टीबी मरीजों के उपचार और पोषण सहयोग का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के पशु चिकित्सा विभाग की त्वरित कार्रवाई से रायपुर के एक गरीब परिवार की बकरी और उसके तीन नवजात मेमनों की जान बच गई। रायपुर के टांटीबन्द क्षेत्र की निवासी श्रीमती भागा ध्रुव की बकरी 24 घंटे से प्रसव पीड़ा में थी। सामान्य प्रसव संभव न होने पर वह ऑटो से बकरी को जिला पशु चिकित्सालय, बैरनबाजार लेकर पहुंचीं। जांच में पता चला कि गर्भाशय मार्ग में रुकावट के कारण सामान्य डिलीवरी संभव नहीं है। संयुक्त संचालक, पशु चिकित्सा सेवाओं के मार्गदर्शन में डॉक्टरों की टीम ने तत्काल सिजेरियन ऑपरेशन का निर्णय लिया। जिला पशु चिकित्सालय के…
publicuwatch24.-रायपुर। अबूझमाड़-एक ऐसा क्षेत्र जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ अपनी दुर्गमता के लिए भी जाना जाता है। लेकिन आज इस सुदूर अंचल की पहचान बदल रही है। यहाँ के युवा अब सिर्फ मुश्किलों से जूझ नहीं रहे, बल्कि अपने हुनर के दम पर आत्मनिर्भरता की एक नई इबारत लिख रहे हैं। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) की एक अनोखी और संवेदनशील पहल ने यहाँ के पाँच आदिवासी युवाओं की जिंदगी में उम्मीदों के नए पहिए लगा दिए हैं। *हुनर का हाथ, ITBP का साथ* अबूझमाड़ के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों कस्तूरमेटा, कुतुल, बेड़माकोटि, पदमकोट और नेलांगुर में तैनात 41वीं…
publicuwatch24.-रायपुर। स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जिसने उसे देशभर में नई पहचान दिलाई है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के बल पर राजनांदगांव देश में सर्वाधिक सोलर क्षमता वाले कनेक्शन स्थापित करने वाला जिला बन गया है। शहरों के साथ-साथ गांवों में भी सौर ऊर्जा को लेकर लोगों का उत्साह तेजी से बढ़ रहा है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन और जिला प्रशासन तथा विद्युत विभाग के समन्वित प्रयासों से यह सफलता संभव हुई है। योजना के तहत जिले में अब तक 6776 आवेदन प्राप्त…
publicuwatch24.-रायपुर। कभी सड़क किनारे ठेला लगाकर सब्जियां बेचने वाले, चाय-नाश्ते की छोटी दुकान चलाने वाले या फिर फुटपाथ पर रोजी-रोटी कमाने वाले लाखों स्ट्रीट वेंडर (रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों) के लिए पूंजी की कमी सबसे बड़ी चुनौती थी। बैंक ऋण तक पहुंच नहीं होने के कारण उनका व्यवसाय सीमित था। लेकिन प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना ने इन छोटे उद्यमियों के जीवन में बदलाव की नई कहानी लिखी है। छत्तीसगढ़ में इस योजना के माध्यम से अब तक 1 लाख 12 हजार 36 से अधिक स्ट्रीट वेंडर (पथ विक्रेताओं) को 256 करोड़ 94 लाख रुपये से अधिक की ऋण…
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने दी बधाई, कहा- बेटियों की प्रतिभा को मिल रहा नया आसमान publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की बेटियां खेल जगत में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर प्रदेश का गौरव बढ़ा रही हैं। इसी कड़ी में आकांक्षी जिला कोंडागांव की प्रतिभावान खिलाड़ी हेमबती नाग ने चंडीगढ़ में आयोजित ओपन नेशनल जूडो प्रतियोगिता में 40 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। हेमबती नाग राज्य शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग तथा छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित बालिका गृह, कोंडागांव…
publicuwatch24.-रायपुर। कभी माओवाद प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाने जाने वाला बीजापुर जिले के ग्राम पंचायत ईतामपार का आश्रित ग्राम बोड़गा अब विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। जिले के कलेक्टर विश्वदीप और जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता चौबे ने पहली बार गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं तथा विकास संबंधी जरूरतों की जानकारी ली। बस्तर मुन्ने शिविर का किया निरीक्षण गांव में आयोजित बस्तर मुन्ने शिविर का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित सैचुरेशन अभियान की समीक्षा की। शिविर में शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और राजस्व विभाग…
विशेष सचिव शीतल वर्मा के कड़े निर्देश, हर हफ्ते तय हो निराकरण की तिथि publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी और स्वरोजगार योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक तेजी से पहुंचाने के लिए शासन ने कड़ा रुख अपनाया है। मंत्रालय महानदी भवन (नवा रायपुर) में वित्त विभाग की विशेष सचिव श्रीमती शीतल शाश्वत वर्मा की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स उप समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जनहित की योजनाओं से जुड़े ऋण (लोन) और अनुदान (सब्सिडी) के मामलों को बैंकर्स बिना किसी देरी के जल्द से जल्द स्वीकृत करें। प्रमुख योजनाओं की हुई…
स्कूल शिक्षा विभाग के कड़े निर्देश- 15 जून तक पूरे करें मरम्मत के कार्य, प्रिंट-रिच और आकर्षक बनाए जाएंगे स्कूल publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही राज्य सरकार विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ, सुंदर और गुणवत्तापूर्ण माहौल तैयार करने जा रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के अनुरूप, प्रदेशभर में 16 जून 2026 से शाला प्रवेश उत्सव 2026 का गरिमामय आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने मंत्रालय महानदी भवन (नवा रायपुर) से विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। गांवों और शहरों में होगी मुनादी, जनभागीदारी…