Author: Publicuwatch Auther

publicuwatch24.-रायपुर। कोरिया जिले में रेत उत्खनन को लेकर हुए विवाद के बाद भाजपा नेता की भाजपा नेता द्वारा की गई जघन्य हत्या के बाद अब सरकार हरकत में आती नजर आ रही है. केंद्रीय खनि उड़नदस्ता की संयुक्त टीम ने बीती रात नदियों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें अवैध भंडारण पर कार्रवाई करते हुए भंडारण करने वालों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. संचालक आईएएस रजत बंसल के निर्देश पर सक्रिय हुए केंद्रीय खनि उड़नदस्ता की संयुक्त टीम ने बीती रात मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिला के तहसील केल्हारी में दंडाहस्वाही स्थित केवाई नदी, पसौरी, कुटरा और हसदेव नदी का निरीक्षण…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। CM साय ने बीजेपी प्रदेश महामंत्री पवन साय को जन्मदिन की बधाई दी। X पोस्ट में सीएम साय ने लिखा, छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन को सशक्त और गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले, कुशल संगठनकर्ता एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री पवन साय जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन तथा राष्ट्रहित के प्रति आपका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। आपकी कर्मनिष्ठा, सरलता और नेतृत्व क्षमता से संगठन निरंतर सशक्त एवं गतिशील बन रहा है।प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आपको स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करें।

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की अगली कैबिनेट बैठक 23 जून को आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में सुबह 11:30 बजे शुरू होगी। बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों और नीतिगत मामलों पर चर्चा होने की संभावना है। साथ ही प्रदेश हित से जुड़े कई अहम फैसलों पर मंत्रिपरिषद की मुहर लग सकती है।

Read More

एयरपोर्ट में राहुल के स्वागत के लिए सभी विधायकों को बुलाया… पहुंचे केवल 5 publicuwatch24.-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में जिला अध्यक्षों को टिप्स देने राहुल गांधी रायपुर पहुंचे। इस दौरान उनका एयरपोर्ट पर कांग्रेस के बड़े नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भीड़ दिखाने के लिए नेताओं ने कोई कसर नहीं छोड़ी बावजूद उम्मीद के अनुरुप भीड़ एकत्र नहीं हुई। खबर है कि कई नेताओं ने लोगों को 100-100 रुपए देकर कुछ देर के लिए माना एयरपोर्ट पहुंचे। इस भीड़ की वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालाकि यह पूरी तरह से…

Read More

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की उपस्थिति में किसानों के खातों में 29.83 करोड़ रुपए अंतरित किसानों को जून में ही हुआ शत प्रतिशत भुगतान Publicuwatch24.com-कवर्धा। देश के सहकारी शक्कर उद्योग में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने गन्ना किसानों के भरोसे को मजबूत करने वाली ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। लगातार दूसरे वर्ष कारखाना देश का पहला ऐसा शक्कर कारखाना बना है जिसने किसानों को समर्थन मूल्य (एफआरपी) और अतिरिक्त रिकवरी राशि का शत-प्रतिशत भुगतान जून माह में ही पूरा कर दिया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की उपस्थिति में आज किसानों के खातों में 29.83…

Read More

निरोगी काया और स्वस्थ चित्त का सदियों पुराना आधार है योग- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पीजी कॉलेज में हुआ सामूहिक योगाभ्यास Publicuwatch24.com-कवर्धा। 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कबीरधाम जिले के पी. जी. कॉलेज कवर्धा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के रूप में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी शामिल हुए। जहां उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारी, स्कूल-कॉलेज के छात्र छात्राओं और गणमान्य नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिनकी पहल से भारत की सदियों पुरानी हमारी स्वस्थ…

Read More

1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ Publicuwatch24.com-रायपुर। भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए छत्तीसगढ़ से एक ऐतिहासिक सांस्कृतिक यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत 22 से 26 जून 2026 तक आयोजित होने वाली ‘‘सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा’’ में प्रदेश के 1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन के माध्यम से गुजरात स्थित सोमनाथ धाम पहुंचेंगे। यात्रा का शुभारंभ 22 जून को प्रातः 9 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन से होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्य…

Read More

सारंगढ़ की सुनीता पटेल ऐसे बनीं ‘लखपति ड्रोन दीदी’ Publicuwatch24.com-सारंगढ़।​कहते हैं कि अगर हौसलों को सही तकनीक और अवसरों के पंख मिल जाएं, तो ग्रामीण परिवेश की साधारण सी दिखने वाली महिलाएं भी कामयाबी की नई उड़ान भर सकती हैं। कुछ ऐसी ही कहानी है सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के एक छोटे से गांव खोरीगांव की रहने वाली सुनीता पटेल की। सुनीता आज सिर्फ अपने घर की दहलीज तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे आसमान में ड्रोन उड़ाकर अपने खेतों को समृद्ध बना रही हैं और खुद ‘लखपति दीदी’ बनकर ग्रामीण सशक्तिकरण की नई मिसाल पेश कर रही हैं। ​शुरुआत एक सपने…

Read More

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी वर्ग के लोगों के किया सामूहिक योगाभ्यास Publicuwatch24.com-कांकेर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में नगरवासियों से एक साथ योगाभ्यास किया। न्यू कम्युनिटी हॉल कांकेर के परिसर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर सामूहिक योग में हिस्सा लिए तथा विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास किया। इस दौरान विधायक कांकेर आशा राम नेताम, नगर पालिका कांकेर अध्यक्ष अरूण कौशिक, पूर्व सांसद मोहन मण्डावी, भारतीय खाद निगम के सदस्य हलधर साहू, प्रभारी कलेक्टर…

Read More

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से जशपुर के मरीज को मिली बड़ी राहत सीएम कैंप कार्यालय बगिया में आवेदन के बाद त्वरित कार्रवाई, अहमदाबाद में होगा किडनी प्रत्यारोपण Publicuwatch24.com-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी नेतृत्व में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत जशपुर जिले के गंभीर किडनी रोगी जितेन्द्र कुमार यादव (44 वर्ष) को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री साय ने उनके उपचार एवं किडनी प्रत्यारोपण के लिए 3 लाख 95 हजार 121 रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जशपुर निवासी जितेन्द्र कुमार यादव गंभीर किडनी रोग से पीड़ित हैं और उन्हें…

Read More