Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की शिल्पकार : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास को नई गति, तीन वर्षों में प्रमुख योजनाओं पर 57 हजार 759 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधानित व्यय
- धमतरी के 108 उपार्जन केंद्रों में कल से धान खरीदी का महाअभियान, किसानों के स्वागत को तैयार केंद्र
- धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस, राज्यसभा सांसद नितिन नवीन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल
- गांव, गरीब, किसान, मजदूर, माताओं-बहनों और युवाओं का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
- आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय बच्चों की शिक्षा को नई दिशा, नियद नेल्ला नार योजना से बंद पड़े 421 स्कूल पुनः प्रारंभ
Author: Publicuwatch Auther
publicuwatch24.-आरंग. आरंग विकासखंड की ग्राम पंचायत रीवा में आज कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा. कार्यक्रम के तहत नवनिर्मित महतारी सदन, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष एवं व्यवसायिक परिसर का लोकार्पण, अटल डिजिटल भवन का भूमिपूजन और वृहद वृक्षारोपण किया जाएगा. कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि रहेंगे. वहीं मंत्री गुरु खुशवंत साहेब अध्यक्षता करेंगे. आयोजन को लेकर गांव में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन (CGPRA) की ओर से आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य शूटिंग मीट आज से माना कैंप स्थित शूटिंग रेंज में शुरू होगी. पहले यह प्रतियोगिता 8…
publicuwatch24.-रायपुर। प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गरिमापूर्वक मनाया जाएगा। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में शुक्रवार को मंत्रालय महानदी भवन में स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में बताया गया कि राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन सुबह 9 बजे से होगा। परेड, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर रहेगा विशेष फोकस स्वतंत्रता दिवस समारोह की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय…
publicuwatch24.-नई दिल्ली। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने वरिष्ठ सिविल सेवा अधिकारी निमिषा झा की पुस्तक “INDIA’S AI: Through Her Lens” का नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA) में विमोचन किया। इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर सहित IGNCA के पदाधिकारी और अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर किए गए पोस्ट में बताया कि यह पुस्तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), जेंडर और सुशासन के अंतर्संबंधों पर आधारित है। उन्होंने बताया कि पुस्तक महिलाओं के दृष्टिकोण से AI की संभावनाओं का…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों को समय पर कृषि आदान उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रभावी पहल कर रही है। खरीफ वर्ष 2026 के दौरान किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए कृषि विभाग एवं सहकारिता तंत्र के माध्यम से प्रदेशभर में बीज और उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में भी किसानों को समय पर प्रमाणित बीज एवं उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए समुचित भंडारण, सतत निगरानी तथा सुव्यवस्थित वितरण व्यवस्था की गई है, जिससे खरीफ फसलों की बुवाई का कार्य सुचारु रूप…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रेल परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति किया आभार व्यक्त publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में 250 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए अतिरिक्त होमिंग सुविधाओं के निर्माण हेतु ₹175 करोड़ की परियोजना को स्वीकृति प्रदान किए जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना अभूतपूर्व गति से सशक्त हो रही है। केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत यह परियोजना राज्य के रेल…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बनी ग्रामीण सड़कों के रखरखाव और उनकी गुणवत्ता को सुधारने के लिए राज्य सरकार अब एक क्रांतिकारी कदम उठाने जा रही है। सड़कों की मॉनिटरिंग और मरम्मत कार्य को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का उपयोग किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा ने पीएमजीएसवाई के कार्यों की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को इस एआई आधारित सड़क निरीक्षण प्रणाली को जल्द से जल्द जमीन पर लागू करने के कड़े निर्देश दिए हैं। हर महीने वीडियो…
जन्मजात होंठ की विकृति का हुआ सफल उपचार, अब सामान्य जीवन जी रही हैं 22 वर्षीय युवती publicuwatch24.-रायपुर। होंठ की जन्मजात विकृति (क्लेफ्ट लिप) एक आम समस्या है, जिसमें बच्चे के ऊपरी होंठ या तालू के ऊतक गर्भावस्था के शुरुआती हफ्तों में पूरी तरह जुड़ नहीं पाते हैं। यह दरार केवल होंठ पर हो सकती है या नाक तक जा सकती है। सर्जरी द्वारा इसे 90ः से 100ः तक ठीक किया जा सकता है। बीजापुर जिले के दूरस्थ बासागुड़ा गांव की रहने वाली 22 वर्षीय भीमे हेमला जन्म से होंठ की जन्मजात विकृति (क्लेफ्ट लिप) से पीड़ित थीं। इस कारण…
कमाया 70 हजार रूपए का अतिरिक्त लाभ publicuwatch24.-रायपुर। देश और राज्य में किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयासों के बीच श्राष्ट्रीय मिशन ऑन एडिबल ऑयल-ऑयल पाम योजनाश् छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। बीजापुर जिले के भोपालपटनम विकासखंड के ग्राम कचनूर से एक बेहद प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है, जहाँ एक किसान ने सूझबूझ दिखाते हुए ऑयल पाम के साथ मूंगफली की अंतरवर्तीय खेती (प्दजमतबतवचचपदह) अपनाकर शानदार अतिरिक्त लाभ कमाया है। खाली पड़ी जमीन का किया सटीक सदुपयोग ग्राम कचनूर के प्रगतिशील किसान श्री पोटाम गणेश ने अपनी 2.20 हेक्टेयर कृषि भूमि पर…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में राज्य सरकार की पुनर्वास और कौशल विकास नीति के तहत एक सराहनीय पहल की गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आत्मसमर्पित युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) सुकमा में मशरूम उत्पादन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। 15 दिवसीय कौशल विकास कार्यक्रम संपन्न कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा और कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस 15 दिवसीय कौशल विकास कार्यक्रम में 25 आत्मसमर्पित युवाओं ने हिस्सा लिया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य इन युवाओं को कृषि आधारित…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल और वन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में वर्ष 2023 के तेन्दूपत्ता संग्रहण के लिए प्रोत्साहन पारिश्रमिक (बोनस) का वितरण शुरू हो गया है। राज्य स्तरीय सहकारिता सप्ताह एवं अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर 3 जुलाई से शुरू हुई इस प्रक्रिया के तहत धरमजयगढ़ जिला वनोपज सहकारी यूनियन के संग्राहकों के बैंक खातों में 17 करोड़ 43 लाख रुपये ऑनलाइन अंतरित किए जा रहे हैं। 58 प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों में बोनस वनमंडलाधिकारी एवं पदेन प्रबंध संचालक, जिला वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित धरमजयगढ़ ने बताया कि जिला यूनियन की 58 प्राथमिक वनोपज…