Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- गांव, गरीब, किसान, मजदूर, माताओं-बहनों और युवाओं का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
- आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय बच्चों की शिक्षा को नई दिशा, नियद नेल्ला नार योजना से बंद पड़े 421 स्कूल पुनः प्रारंभ
- UCC की उच्चस्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न
- जनजातीय गौरव दिवस : गौरवशाली विरासत के सम्मान से सशक्त और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प
- किसानों की आर्थिक समृद्धि और खेती को लाभकारी बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में हो रहे नवाचार- कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आगामी 100 दिन महत्वपूर्ण- आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा
Author: Publicuwatch Auther
कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा के 15 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण से आत्मसमर्पित युवाओं को मिला आजीविका का नया आधार Publicuwatch24.com-सुकमा। कभी हाथों में हथियार उठाने वाले 25 आत्मसमर्पित युवाओं ने अब खेती, पशुपालन और कृषि आधारित स्वरोजगार को अपने भविष्य का आधार बनाने का संकल्प लिया है। सुकमा जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा और कृषि विभाग द्वारा आयोजित 15 दिवसीय विशेष कौशल विकास प्रशिक्षण ने इन युवाओं को आत्मनिर्भरता की नई राह दिखाई है। आत्मसमर्पित युवाओं को स्थायी आजीविका से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है 22 जून से 14 जुलाई 2026 तक आयोजित इस प्रशिक्षण…
13 विद्यार्थियों के शासकीय मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की मजबूत संभावना Publicuwatch24.com-सुकमा। सुकमा जिले के दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से शिक्षा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम की है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क ‘क्षितिज’ JEE-NEET कोचिंग सेंटर के 32 विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 की क्वालिफाइंग कटऑफ पार कर जिले का नाम रोशन किया है। इनमें से 13 विद्यार्थियों के शासकीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस में प्रवेश लेने की प्रबल संभावना है। आदिवासी और ग्रामीण परिवार के विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग से मिला सपनों को पंख सुकमा के आदिवासी और ग्रामीण परिवारों से…
नवप्रवेशी बच्चों का होगा आत्मीय स्वागत, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद Publicuwatch24.com-रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन 20 जुलाई को दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, जामगांव (एम) में किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे। उप मुख्यमंत्री एवं दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र…
12 दिनों में शुरू हुई प्रमनाथ मिर्रे की दिव्यांग पेंशन, परिवार ने जताया आभार Publicuwatch24.com-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन प्रदेशवासियों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभरी है। विशेष रूप से दिव्यांगजनों और जरूरतमंद नागरिकों के लिए यह व्यवस्था राहत, विश्वास और सुशासन का प्रतीक बन रही है। हेल्पलाइन के माध्यम से लंबे समय से लंबित मामलों का भी समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी प्रमनाथ मिर्रे का मामला इसका एक प्रेरक उदाहरण है। दिव्यांग पेंशन प्राप्त करने…
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 8 स्वास्थ्य संस्थानों को सौंपे राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाणपत्र राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन में कबीरधाम ने रचा कीर्तिमान, प्रदेश में पहले स्थान पर Publicuwatch24.com-कवर्धा। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिले के आठ स्वास्थ्य संस्थानों को कवर्धा में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाणपत्र प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाणन केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि स्वास्थ्य संस्थानों की बेहतर कार्यप्रणाली और मरीजों के प्रति संवेदनशील सेवाओं का प्रमाण है। उप…
Publicuwatch24.com-कवर्धा। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा गृह मंत्री विजय शर्मा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर ग्रामीण नागरिकों से स्वच्छता को जनभागीदारी का अभियान बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “स्वच्छता में ही भगवान का वास होता है।” स्वच्छ गांव ही स्वस्थ, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर समाज की आधारशिला है। इसी उद्देश्य से उन्होंने सभी ग्रामवासियों से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 का पालन करते हुए इसे जनआंदोलन का स्वरूप देने की अपील की। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर प्रत्येक घर में शौचालय निर्माण को जनआंदोलन बनाया गया,…
मेडिकल कॉलेज सिर्फ भवन नहीं, कवर्धा के भविष्य की धरोहर है– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा Publicuwatch24.com-कवर्धा। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रविवार को अपने जन्मदिवस के अवसर पर मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित वृक्षारोपण महाअभियान-2026 में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उनके साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, स्कूल के विद्यार्थियों, स्काउट-गाइड, एनसीसी कैडेट्स, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, शहरवासियों और ग्रामीणों ने भी बड़ी संख्या में पौधे लगाए। महाअभियान के दौरान मेडिकल कॉलेज परिसर में फलदार सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित वृक्षारोपण महाअभियान…
Publicuwatch24.com-दंतेवाड़ा। जिले के प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति गीदम के इतिहास में राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा आयोजित ऑनलाइन निविदा में समिति को अपने तेंदूपत्ता के लिए अभूतपूर्व दर प्राप्त हुई है।समिति के तेंदूपत्ता की बिक्री 10 हजार 609 रुपये तथा 10 हजार 909 रुपये प्रति मानक बोरा की रिकॉर्ड दर पर हुई है। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि 1988 में समिति की स्थापना के बाद से पिछले 38 वर्षों में यह अब तक की सबसे ऊंची विक्रय दर है। यदि पिछले वर्ष की तुलना करें, तो समिति का तेंदूपत्ता 7 हजार 689 रुपये प्रति मानक बोरा बिका…
Publicuwatch24.com-बिलासपुर। बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अकलतरी में हुई एक युवक की नृशंस हत्या ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया है। नीम चौक निवासी इंद्रप्रकाश उर्फ गोलू भार्गव ) की उसके घर की छत पर दो युवकों—अमित कुमार सोनवानी और सुधीर सोनवानी —ने बेरहमी से हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक द्वारा घर के सामने गाली-गलौज करने से नाराज आरोपियों ने खूनी खेल को अंजाम दिया। दोनों हमलावरों ने छत पर चढ़कर गोलू भार्गव के सिर और चेहरे पर ईंट और धारदार हंसिये से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत…
Publicuwatch24.com-नारायणपुर। जिले में पुलिस विभाग के एक निरीक्षक और एक वकील पर सैलरी पैकेज इंश्योरेंस का क्लेम दिलाने के नाम पर कमीशन मांगने का आरोप लगा है। पुलिस ने अपने ही विभाग के एक अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में एक अधिवक्ता को भी आरोपी बनाया गया है, जिसकी भूमिका की जांच अभी जारी है। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि सैलरी पैकेज इंश्योरेंस क्लेम दिलाने की प्रक्रिया के दौरान उससे कमीशन की मांग की गई। शिकायत सामने आने के बाद नारायणपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से…