Publicuwatch24.com-दंतेवाड़ा। जिले के प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति गीदम के इतिहास में राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा आयोजित ऑनलाइन निविदा में समिति को अपने तेंदूपत्ता के लिए अभूतपूर्व दर प्राप्त हुई है।समिति के तेंदूपत्ता की बिक्री 10 हजार 609 रुपये तथा 10 हजार 909 रुपये प्रति मानक बोरा की रिकॉर्ड दर पर हुई है। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि 1988 में समिति की स्थापना के बाद से पिछले 38 वर्षों में यह अब तक की सबसे ऊंची विक्रय दर है। यदि पिछले वर्ष की तुलना करें, तो समिति का तेंदूपत्ता 7 हजार 689 रुपये प्रति मानक बोरा बिका था। इस बड़ी छलांग के साथ गीदम समिति अब प्रदेश की सर्वाधिक दर प्राप्त करने वाली समितियों की सूची में शीर्ष पर शामिल हो गई है।
दंतेवाड़ा वनमंडलाधिकारी रंगनाथ रामकृष्ण वाई ने बताया कि इस रिकॉर्ड तोड़ बिक्री का सीधा फायदा क्षेत्र के लगभग चार हजार तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को मिलेगा। उन्हें बोनस के रूप में अतिरिक्त राशि प्राप्त होगी, जो न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी बल्कि उनके जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव लाएगी। वन मंडलाधिकारी ने संग्राहकों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में बोनस के रूप में हस्तांतरित की जाएगी।
प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति गीदम ने इस सफलता का श्रेय मुख्य वन संरक्षक, वन मंडलाधिकारी दंतेवाड़ा, विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और फड़ मुंशियों के सामूहिक प्रयासों को दिया है। वन विभाग द्वारा अपनाई गई पारदर्शी ऑनलाइन निविदा प्रक्रिया और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) प्रणाली ने इस पूरी व्यवस्था को सुरक्षित और समयबद्ध बना दिया है। अधिकारियों ने संकल्प लिया है कि भविष्य में भी इसी तरह की गुणवत्तापूर्ण कार्यप्रणाली के माध्यम से संग्राहकों के हितों की रक्षा की जाएगी।
Trending
- राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय उत्पादों और स्टार्टअप नवाचारों का प्रदर्शन
- जनजातीय अंचलों का सर्वांगीण विकास ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की शिल्पकार : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास को नई गति, तीन वर्षों में प्रमुख योजनाओं पर 57 हजार 759 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधानित व्यय
- धमतरी के 108 उपार्जन केंद्रों में कल से धान खरीदी का महाअभियान, किसानों के स्वागत को तैयार केंद्र
- धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस, राज्यसभा सांसद नितिन नवीन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल
- गांव, गरीब, किसान, मजदूर, माताओं-बहनों और युवाओं का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
- आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
Saturday, November 14
