Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
- हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’
- रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
- सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
- 12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन
- बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
Author: Publicuwatch Auther
हल की मूठ थामते ही जीवंत हुईं खेती-किसानी से जुड़ी पुरानी स्मृतियां मुख्यमंत्री ने कहा – किसान परिवार से होने के नाते खेती मेरे लिए केवल आजीविका नहीं, जीवन का संस्कार छत्तीसगढ़ की माटी, कृषि परंपरा और मेहनतकश अन्नदाता किसान सदैव हृदय के सबसे करीब: मुख्यमंत्री साय publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी और खेती-किसानी से गहरा जुड़ाव आज एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह जशपुर जिले के अपने गृहग्राम बगिया में खेत पहुंचे और पारंपरिक रूप से बैलों की जोड़ी के साथ हल चलाकर बियासी की। खेत में उतरकर हल की मूठ…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में पारंपरिक स्वास्थ्य परंपरा और वनौषधीय ज्ञान को संरक्षित करने के लिए छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। यह संस्था स्थानीय वैद्यों के प्रमाणीकरण, जड़ी-बूटियों के वैज्ञानिक दस्तावेजीकरण और सतत कटाई को बढ़ावा देती है। औषधि पादप बोर्ड द्वारा स्वास्थ्य परंपरा वैद्यों को प्रोत्साहन छत्तीसगढ़ की समृद्ध पारंपरिक स्वास्थ्य परंपरा और वनौषधीय ज्ञान को संरक्षित करने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल और वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास से मनाया गया। राज्य सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त अमिताभ जैन ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने सभी अधिकारियों- कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्य सूचना आयुक्त अमिताभ जैन ने कहा कि स्वतंत्रता का संघर्ष लंबा और कठिन था, जिसमें कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी। यह दिन हमें हमारे वीर शहीदों के बलिदान और संघर्ष की याद दिलाता है। हमें आजादी दिलाने के लिए महात्मा गांधी, भगत सिंह और सुभाष…
publicuwatch24.-बालोद। शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग के साथ-साथ युक्तियुक्तकरण के तहत स्कूलों को मर्ज किए जाने पर छात्रों के साथ पालकों का गुस्सा फूटने लगा है. सप्ताह के पहले दिन सोमवार को दो अलग-अलग जिलों से स्कूलों में ताला जड़ने की खबरें है. धमतरी जिले के बारना शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्रों के साथ पालकों ने तेज बारिश में शिक्षकों की मांग को लेकर ताला जड़ दिया है. लंबे समय से शिक्षक की मांग कर रहे ग्रामीणों ने स्पष्ट कर दिया है कि शिक्षकों की नियुक्ति तक स्कूल में ताला लगा…
publicuwatch24.-बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है. तालाब में गिरने से पति डूबने लगा, बचाने के लिए पत्नी ने छलांग लगा दी. हालांकि दोनों बाहर नहीं आ पाए और उनकी डूबने से मौत हो गई. रिश्तेदार जसमती भी उन्हें बचाने के लिए पानी में उतर गई थी, लेकिन ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाल लिया. घटना कुसमी थाना क्षेत्र के अमरपुर के बड़का जोभी की है. जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान मुनेश्वर नाग और उनकी पत्नी घुघरी नाग के रूप में हुई है. वन विभाग के तालाब में अचानक मुनेश्वर गिरकर पानी में डूबने लगा, जिसके…
publicuwatch24.-धमतरी. धमतरी के गंगरेल जलाशय में रविवार को उद्यमिता और नवाचार का अनूठा संगम देखने को मिला. यहां आयोजित फाउंडर्स मानसून रिट्रीट-2026 में 200 से भी ज्यादा स्टार्टअप फाउंडर्स, उद्यमी, मेंटर्स और स्टार्टअप इकोसिस्टम से जुड़े प्रतिनिधि शामिल हुए. कार्यक्रम में स्टार्टअप इंडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, छत्तीसगढ़ स्टार्टअप नीति, मार्केटिंग, निवेश और बिजनेस विस्तार जैसे विषयों पर मंथन किया गया. कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि जिले में स्थानीय संसाधनों और युवाओं की प्रतिभा को उद्यमिता से जोड़कर रोजगार और नए व्यवसाय के अवसर तैयार किए जा रहे हैं. गंगरेल जलाशय की खूबसूरत वादियों के बीच आयोजित फाउंडर्स मानसून रिट्रीट-2026 की…
publicuwatch24.-कटघोरा. कोरबा जिले के मिनीमाता बांगो बांध में छलांग लगाने वाले 24 वर्षीय युवक रंजीत यादव का 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है. वह दोस्तों के साथ घूमने के लिए बांगो डैम आया था. बताया जा रहा है कि बीच डैम में छलांग लगाकर आगे निकलने की शर्त लगी थी, जिसके बाद रंजीत ने बांध में छलांग लगा दी. घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना के बाद पुलिस और जिला नगर सेना की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर सर्चिंग शुरू की. शाम तक खोजबीन करने के बावजूद…
publicuwatch24.-महासमुंद। छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध लगाने के बाद महासमुंद खाद्य विभाग ने भलेसर रोड पर वैद्य फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री पर बीती रात छापा मारकर करीबन 300 किग्रा पनीर सील किया. मिली शिकायत पर देर रात 12 बजे से शुरू हुई विभागीय कार्रवाई करीबन तीन घंटे तक चली. कार्रवाई के दौरान जब्त की गई 300 किलोग्राम तैयार पनीर की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद प्रशासन आगे की कार्रवाई करेगा.
publicuwatch24.-दुर्ग। भिलाई में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू होने से पहले ही चोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दे दी है। रविवार को निकाली गई भव्य कलश यात्रा के दौरान महिलाओं के गले से चेन झपटने की करीब चार से पांच घटनाएं सामने आई हैं। घटना के बाद कलश यात्रा में शामिल महिलाओं में काफी आक्रोश देखने को मिला। इस कथा का आयोजन बोल बम एवं कल्याण समिति द्वारा कराया जा रहा है। कलश यात्रा में 11 हजार से ज्यादा महिलाएं हुईं शामिल दरअसल, भिलाई के सेक्टर-6 स्थित जयंती स्टेडियम में 17 से…
publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी रायपुर के अमलीडीह स्थित साई ड्रीम्स सोसाइटी की तरफ से आज ‘सावन क्वींस 2026’ सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। हर साल की तरह इस साल भी यह कार्यक्रम उन महिलाओं को समर्पित था, जिन्हें घर की जिम्मेदारियों के कारण घर से बाहर निकलने का बहुत कम अवसर मिल पाता है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘ग्रीन कोड’ थीम रही। इस थीम पर दर्जनों प्रतिभागियों ने पारंपरिक और आकर्षक वेशभूषा धारण कर सावन के रंग को और भी खूबसूरत बना दिया। हरे रंग की साड़ियों, सूट और गहनों में महिलाएं सावन की रानी नजर आईं। महोत्सव में महिलाओं…