publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास से मनाया गया। राज्य सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त अमिताभ जैन ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने सभी अधिकारियों- कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मुख्य सूचना आयुक्त अमिताभ जैन ने कहा कि स्वतंत्रता का संघर्ष लंबा और कठिन था, जिसमें कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी। यह दिन हमें हमारे वीर शहीदों के बलिदान और संघर्ष की याद दिलाता है। हमें आजादी दिलाने के लिए महात्मा गांधी, भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोस जैसे अनेक महान स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना बलिदान दिया। इसी दिन 1947 में भारत को लगभग 200 वर्षों की ब्रिटिश औपनिवेशिक गुलामी से मुक्ति मिली थी और देश एक संप्रभु राष्ट्र के रूप में उभरा था।
इस अवसर पर राज्य सूचना आयोग के आयुक्त आलोक चन्द्रवंशी, उमेश अग्रवाल, शिरिश चन्द्र मिश्र, सचिव नीलम नामदेव एक्का, उप सचिव श्रीमती आभा तिवारी सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Trending
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न
- जनगणना-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के लिए 60 मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षित
- गन्ना किसानों को अब 425 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा खरीदी मूल्य, बोनस से भी बढ़ेगी आय
- दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा, शोभा बघेल के सीसल शिल्प से रोशन हो रहे सैकड़ों घर, बढ़ी स्थानीय उत्पादों की मांग
- भाजपा किसान मोर्चा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस: संगठन विस्तार के लिए बनाया नया प्लान, प्रदेश के 27 हजार बूथों पर होगा किसान मितान का गठन
- राहुल गांधी के महाराष्ट्र मिल्क फेडरेशन चुनाव में मिलावट के आरोप पर सीएम साय का पलटवार, कहा- अपनी कथनी और करनी के कारण खो चुके हैं जनता का विश्वास…
- महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता के साथ बढ़ रहा आत्मविश्वास
- ’सरकारी सेवाओं तक पहुंच हुई आसान, समय और मेहनत की बचत से नागरिकों को मिल रही सहूलियत’
Friday, November 6
