Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव का विषय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत, चालक की हुई मौत
- बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य
- बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली: ‘बॉर्डर’ के गाने से हुआ स्वागत, प्रधानमंत्री ने सुरक्षाबलों को अपने हाथों से खिलाई काजू कतली
- बस्तर पहुंचे PM मोदी: CM साय ने किया स्वागत, बोले- भय और हिंसा से निकलकर शांति की ओर बढ़ रहा बस्तर
- जहां कभी था नक्सलवाद का खौफ, वहां गूंजे पटाखे और जगमगाए दीप… पुलिस ने ग्रामीणों संग मनाई दिवाली
- दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
Author: Publicuwatch Auther
मां काली की उपासना घरों, मंदिरों और विशेष साधना स्थलों पर अलग-अलग परंपराओं से होती है। सामान्य काली पूजा में भक्त देवी को मां के रूप में पूजते हैं और उनसे रक्षा, कल्याण तथा आध्यात्मिक मार्गदर्शन की प्रार्थना करते हैं। श्मशान काली साधना कुछ तांत्रिक परंपराओं से जुड़ी विशिष्ट उपासना है, जिसमें मृत्यु, जीवन की नश्वरता और आसक्ति से मुक्ति पर विशेष ध्यान दिया जाता है। हालांकि, क्षेत्र और संप्रदाय के अनुसार इनकी विधियों तथा व्याख्याओं में अंतर मिलता है। पूजा विधि तक सबकुछ सामान्य काली पूजा में प्रायः देवी की प्रतिमा या तस्वीर के सामने दीप, धूप, फूल और…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल ने 45 हजार बच्चों की सफल शल्य चिकित्सा का आंकड़ा पार कर लिया है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इसे स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और जनजातीय युवाओं के भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। नवा रायपुर…
publicuwatch24.-रायपुर। मैनपाट टाइटंस छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का पहला चैंपियंन बन गई है। मैनपाट टाइटंस और संस्कारधानी स्ट्राइकर्स के बीच आज फाइनल मैच मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा तथा अनेक विशिष्ट जनों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। उन्होंने विजेता टीमों और श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग (सीएचएल) के उद्घाटन संस्करण के फाइनल में आज मैनपाट टाइटंस ने संस्कारधानी टाइटंस को 4-2 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। छत्तीसगढ़ सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस…
देवउठनी एकादशी भगवान विष्णु की आराधना का विशेष पर्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन श्रीहरि चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं और चातुर्मास का समापन होता है। इसे देवोत्थान और प्रबोधिनी एकादशी भी कहा जाता है। वर्ष 2026 में देवउठनी एकादशी का सामान्य गृहस्थ यानी स्मार्त व्रत शुक्रवार, 20 नवंबर को है, जबकि वैष्णव परंपरा में शनिवार, 21 नवंबर को व्रत रखा जाएगा। इसलिए दोनों तारीखों का उल्लेख देखकर भ्रमित होने की जरूरत नहीं है। उपासना से जुड़ी मान्यताएं पंचांग गणना के अनुसार, कार्तिक शुक्ल एकादशी तिथि 20 नवंबर को सुबह लगभग 7 बजकर 16 मिनट पर…
मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन से गांवों और जनजातीय अंचलों की प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर मुख्यमंत्री साय और केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में हुए शामिल बस्तर से सरगुजा तक की खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का मिला बड़ा मंच publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने विजेता एवं उपविजेता टीमों सहित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में मानव सेवा और सामाजिक जागरूकता का संदेश देते हुए विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की रायपुर शाखा द्वारा 1 नवंबर को आयोजित इस शिविर में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरन्दर मिश्रा शामिल हुए। उन्होंने रक्तदान करने वाले लोगों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि रक्तदान केवल सामाजिक सेवा नहीं, बल्कि जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में योगदान देने वाला महत्वपूर्ण मानवीय कार्य है। लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान…
publicuwatch24.-गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही. मरवाही वन मंडल क्षेत्र में हाथियों की बढ़ती संख्या और उनकी गतिविधियों ने वन विभाग और स्थानीय किसानों की चिंता बढ़ा दी है. पहले जहां हाथियों के इस दल में करीब 55 सदस्य होने का अनुमान लगाया जा रहा था, वहीं अब ड्रोन कैमरे से की गई सटीक गिनती के बाद 62 हाथियों के मौजूद होने की आधिकारिक पुष्टि हो गई है. दो-तीन दलों में बंटे होने के कारण हो रही थी भ्रम की स्थिति जानकारी के अनुसार, इससे पहले हाथी अलग-अलग दो-तीन छोटे दलों में बंट जाते थे, जिस कारण उनकी सही संख्या का आकलन करना मुश्किल हो…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महादेव सट्टा ऐप मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तार को लेकर बयान दिया है. उन्होंने सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तार को बड़ी सफलता बताते हुए सीबीआई और केंद्रीय जांच एजेंसियों की पीठ थपथपाई. CM साय ने सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी को बताया बड़ी सफलता रायपुर एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री साय ने महादेव सट्टा ऐप मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तार को बड़ी सफलता बताया. उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) लगातार प्रयास कर रही थी. अब…
नक्सलवाद के विरुद्ध ऐतिहासिक सफलता से बस्तर में शांति, विश्वास और विकास के नए युग की शुरुआत : मुख्यमंत्री साय राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मीय शुभकामना पत्र पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया आभार Publicuwatch24.com-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रेषित आत्मीय पत्र एवं स्नेहपूर्ण शुभकामनाओं के लिए प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों की ओर से हृदय से आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मीय पत्र छत्तीसगढ़ की माटी, यहाँ की श्रमशील जनता और गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत…
मनीषा महिला स्व-सहायता समूह की अनूठी पहल पारंपरिक व्यंजनों से परिवार को दे रहीं सहारा Publicuwatch24.com-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और खान-पान की झलक देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में रायपुर के घड़ी चौक स्थित गढ़ कलेवा से पहुँचे मनीषा महिला स्व-सहायता समूह अपने पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के स्टॉल के माध्यम से लोगों को प्रदेश के पारंपरिक स्वाद से रूबरू करा रहे हैं। समूह द्वारा लगाए गए स्टॉल में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक स्वादिष्ट व्यंजन जैसे चिला, फरा, चौसेला, साबूदाना बड़ा, भजिया, ठेठरी, खुरमी सहित कई तरह के छत्तीसगढ़ी व्यंजन एवं पकवान तैयार…