publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल ने 45 हजार बच्चों की सफल शल्य चिकित्सा का आंकड़ा पार कर लिया है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इसे स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और जनजातीय युवाओं के भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। नवा रायपुर स्थित सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने अपने सेवा कार्यों से इस भावना को साकार किया है। उन्होंने कहा कि 45 हजार बच्चों की सफल शल्य चिकित्सा केवल चिकित्सा क्षेत्र की उपलब्धि नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना, करुणा और निःस्वार्थ सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने कहा कि अस्पताल ने हजारों बच्चों को स्वस्थ जीवन देने के साथ उनके परिवारों में आशा और विश्वास लौटाने का काम किया है। किसी भी परिवार के लिए बच्चे का स्वस्थ होना सबसे बड़ी खुशी होती है। जब कोई मासूम गंभीर बीमारी से जूझता है, तो उसके माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य चिंता और पीड़ा से गुजरते हैं। ऐसे कठिन समय में निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सत्य साईं हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट के पदाधिकारियों, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और अस्पताल की पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि संस्थान ने सेवा और समर्पण के माध्यम से समाज के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि चिकित्सा सेवा का उद्देश्य केवल बीमारी का उपचार करना नहीं, बल्कि जरूरतमंद परिवारों को विश्वास और सहारा देना भी है। उन्होंने अस्पताल के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी संस्थाएं समाज में मानवीय मूल्यों और संवेदनशीलता को मजबूत करती हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अस्पताल आने वाले समय में भी सेवा, संवेदना और समर्पण की परंपरा को आगे बढ़ाएगा तथा जरूरतमंद परिवारों को उपचार और सहायता उपलब्ध कराता रहेगा।
समारोह में केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने भी अस्पताल की सेवाओं की सराहना की। उन्होंने बच्चों के निःशुल्क उपचार के क्षेत्र में संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों को महत्वपूर्ण बताया और 45 हजार बच्चों की शल्य चिकित्सा की उपलब्धि पर अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सकों और कर्मचारियों को बधाई दी।केंद्रीय मंत्री ने अस्पताल के सेवाभावी कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जरूरतमंद बच्चों को उपचार उपलब्ध कराना समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल की 45 हजार बच्चों की शल्य चिकित्सा की उपलब्धि और नर्सिंग कॉलेज के भूमिपूजन ने इस आयोजन को विशेष महत्व दिया। मुख्यमंत्री ने इसे मानव सेवा, स्वास्थ्य शिक्षा और सामाजिक सहयोग का प्रेरणादायी उदाहरण बताया।
Trending
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : राज्योत्सव के शिल्पग्राम में बिखरी झारा आर्ट कलाकृतियों की छटा
- राज्योत्सव में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र, छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों को जानने उमड़ रही लोगों की भीड़
- केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने किया तीन दिवसीय राज्योत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ
- श्मशान काली का क्या है
- सत्य साईं अस्पताल की बड़ी उपलब्धि, 45 हजार बच्चों की सर्जरी का आंकड़ा पार; CM साय और केंद्रीय मंत्री ने की मुक्तकंठ प्रशंसा
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का चैंपियन बना मैनपाट टाइटंस, फाइनल में संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 4-2 से हराया
- 20 या 21 नवंबर, कब है देवउठनी एकादशी
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग पूरे देश के लिए रोल मॉडल, हॉकी देश का गौरव : केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया
Monday, November 2
