Author: Publicuwatch Auther

publicuwatch24.-रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में गति लाने के उद्देश्य से आज उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने विभागीय अधिकारियों की मंत्रालय में समीक्षा बैठक ली। बैठक में 1 जुलाई 2026 को लिए गए निर्णयों पर अब तक हुई कार्यवाही का बिंदुवार क्रियान्वयन की समीक्षा की गया। मंत्री श्री वर्मा ने समयबद्ध कार्यों में देरी पर कड़ी नाराजगी जताते हुए प्रशासनिक ढिलाई को तुरंत दूर करने और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के सख्त निर्देश दिए। इस बैठक में सचिव श्री अविनाश चंपावत, आयुक्त श्रीमती रीता यादव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित…

Read More

हितग्राहियों तक समयबद्ध लाभ पहुंचाने और मैदानी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश publicuwatch24.-रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सूरजपुर एवं भैयाथान में आयोजित विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठकों में विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से पहुंचाने के निर्देश दिए। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने बैठक में योजनाओं की जमीनी स्थिति की जानकारी लेते हुए मैदानी स्तर पर कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग, गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन (एनटीटीएम) के प्रभावी क्रियान्वयन तथा तकनीकी वस्त्रों के क्षेत्र में अनुसंधान, नवाचार, उद्योग एवं कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महानदी भवन, नवा रायपुर में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने राज्य के तकनीकी शिक्षण संस्थानों एवं उद्योग प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाकर तकनीकी वस्त्र सम्मेलन, कानक्लेव आयोजित करने के निर्देश दिए। सम्मेलन में तकनीकी वस्त्रों के विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग, राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन के अंतर्गत उपलब्ध योजनाओं तथा उद्योगों की आवश्यकताओं पर जानकारी एवं संवाद किया जाएगा। तकनीकी शिक्षा संस्थानों…

Read More

6.20 किलोमीटर सड़क का पुल-पुलिया सहित होगा निर्माण, ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत खरकट्टा-कोडेकेला मार्ग के निर्माण के लिए 6.30 करोड़ रुपये से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के ग्रामीण एवं सुदूर क्षेत्रों में सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा लगातार महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल खरकट्टा से कोडेकेला पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए 6 करोड़ 30 लाख 81 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृत परियोजना के तहत 6.20 किलोमीटर लंबी…

Read More

publicuwatch24.-महासमुंद। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत महासमुंद जिले के श्रद्धालुओं के लिए द्वारिका, सोमनाथ और नागेश्वर की तीर्थयात्रा का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। संशोधित समय-सारणी के अनुसार जिले के चयनित तीर्थयात्री 21 सितंबर से 27 सितंबर 2026 तक इन प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा करेंगे। यात्रा के लिए जिले से कुल 323 तीर्थयात्रियों और 9 अनुरक्षकों का चयन किया जाएगा। जिला प्रशासन ने यात्रा को लेकर आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत होने वाली यात्रा को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिले के संबंधित अधिकारियों…

Read More

publicuwatch24.-अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के प्रशासन और प्रबंधन को लेकर महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए रिटायर्ड इंडियन एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को मंदिर का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) चुना है। बुधवार को हुई ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक में तीन शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के नाम पर विचार-विमर्श के बाद जितेंद्र मिश्रा के नाम पर सहमति बनी। राम मंदिर के पहले CEO के रूप में उनका चयन मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक संगठित और पेशेवर बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने CEO…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के सेंट्रल जोन में अपराध और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग आपराधिक मामलों में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें चाकूबाजी के मामले में फरार आरोपी भी शामिल है। इसके साथ ही पुलिस ने सट्टा, आर्म्स एक्ट, कोटपा एक्ट और प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत भी कार्रवाई की है। नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के मामलों में दो वाहन जब्त किए गए हैं। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर में आदतन बदमाशों, अड्डेबाजों, संदिग्ध व्यक्तियों और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों…

Read More

publicuwatch24.-राजनांदगाँव। राजनांदगाँव जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। छुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भोलापुर और शिकारी महका मोड़ के पास स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल के बीच हुई भीषण टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल सवार 3 लोगों में से 2 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। महिलाओं के बीच में काम करने का अवसर मिला है. महिलाओं को लगातार आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है. शहरी ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को भी अवसर मिल रहा है. 2014 के पहले महिलाओं को अपना खर्च चलाने के लिए दूसरों के सामने हाथ फैलाने पड़ते थे, लेकिन स्थिति कुछ और हैं. अब महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं. यह बात भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी ने मीडिया से चर्चा में कही. राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी की मौजूदगी में प्रेस को संबोधित करते हुए…

Read More

publicuwatch24.-कोरबा. कोरबा जिले में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए मंत्री लखन लाल देवांगन ने पहल की है. उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन जयराम गडकरी को पत्र लिखकर सीतामणी से उरगा तक करीब 10 किलोमीटर लंबे मार्ग को फोरलेन सड़क के रूप में विकसित करने और भारतमाला परियोजना से जोड़ने की मांग की है. मंत्री देवांगन ने पत्र में सरस्वती शिशु मंदिर, सीतामणी, कोरबा से उरगा तक लगभग 10 किलोमीटर लंबे मार्ग को भारतमाला परियोजना तक फोरलेन सड़क के निर्माण की मांग की है. पत्र में उन्होंने बताया कि वर्तमान में सरस्वती शिशु मंदिर, सीतामणी क्षेत्र से उरगा की ओर…

Read More