publicuwatch24.-रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के सेंट्रल जोन में अपराध और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग आपराधिक मामलों में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें चाकूबाजी के मामले में फरार आरोपी भी शामिल है। इसके साथ ही पुलिस ने सट्टा, आर्म्स एक्ट, कोटपा एक्ट और प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत भी कार्रवाई की है। नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के मामलों में दो वाहन जब्त किए गए हैं।
पुलिस कमिश्नरेट रायपुर में आदतन बदमाशों, अड्डेबाजों, संदिग्ध व्यक्तियों और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में डीसीपी सेंट्रल जोन तरकेश्वर पटेल के निर्देश और एडिशनल डीसीपी विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में 31 अगस्त से 2 सितंबर 2026 तक सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में अलग-अलग कार्रवाई की गई।
चाकूबाजी मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने आपराधिक मामलों में फरार आरोपियों की धरपकड़ पर विशेष जोर दिया। इसी दौरान अपराध क्रमांक 298/2026 में बीएनएस की धारा 109 और 35 के तहत दर्ज मामले में फरार चल रहे शेख इमरोज (22) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी बैजनाथपारा क्षेत्र का रहने वाला है और चाकूबाजी के एक प्रकरण में फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। पतासाजी के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई। इसके अलावा अपराध क्रमांक 312/2026 में बीएनएस की धारा 296, 115, 351, 239 और 135 के तहत दर्ज प्रकरण में फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनमें नेहरू नगर कालीबाड़ी निवासी सुबे सागर (24) और रविंद्र मंच के पीछे नेहरू नगर निवासी संदीप सोनी (22) शामिल हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की गई।
तीन दिनों में कई मामलों में कार्रवाई सिटी कोतवाली पुलिस ने 31 अगस्त से 2 सितंबर तक अलग-अलग क्षेत्रों में जांच और कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, इस अवधि में 10 प्रकरणों में 10 व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इसके अलावा धारा 170(B) बीएनएसएस के तहत भी 10 प्रकरणों में 10 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आर्म्स एक्ट के एक प्रकरण में एक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत एक मामले में दो आरोपियों को पकड़ा गया है। सार्वजनिक स्थानों पर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कोटपा एक्ट के 10 प्रकरणों में 10 व्यक्तियों पर कार्रवाई की।
नाबालिग वाहन चालकों पर भी सख्ती अभियान के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर भी पुलिस की नजर रही। नाबालिगों द्वारा वाहन चलाए जाने के मामलों में पुलिस ने दो वाहन जब्त किए हैं। पुलिस ने अभिभावकों से नाबालिग बच्चों को वाहन नहीं देने और यातायात नियमों का पालन कराने की अपील की है। नंबरी सट्टा चलाने वालों पर कार्रवाई सिटी कोतवाली पुलिस ने नंबरी सट्टे के खिलाफ भी कार्रवाई की। अपराध क्रमांक 354/2026 में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत मामला दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इस मामले में तेलीबांधा निवासी नानक तनेजा (44) और पचपेड़ी नाका क्षेत्र निवासी घनश्याम शर्मा (49) को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की गई।
फरार आरोपियों की तलाश रहेगी जारी रायपुर पुलिस का कहना है कि अपराध नियंत्रण के लिए फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ लगातार जारी रहेगी। चाकूबाजी, अवैध हथियार, सट्टा और दूसरी असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। संदिग्ध और आदतन बदमाशों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए आवश्यकता के अनुसार प्रतिबंधात्मक और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Trending
- छत्तीसगढ़ अतीत के अंधकार से निकलकर विकास और प्रगति के नए युग की ओर अग्रसर – उपराष्ट्रपति
- बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी, ‘जल संचय जन भागीदारी’ के तीसरे चरण में देश में प्रथम
- बाल संरक्षण गृहों को मिलेगी नई पहचान, अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा की पहल
- 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर और भैयाथान में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठकों में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर को सड़क विकास की बड़ी सौगात
- मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत द्वारिका सोमनाथ और नागेश्वर जाएंगे 323 श्रद्धालु
Wednesday, September 2
