Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव का विषय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत, चालक की हुई मौत
- बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य
- बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली: ‘बॉर्डर’ के गाने से हुआ स्वागत, प्रधानमंत्री ने सुरक्षाबलों को अपने हाथों से खिलाई काजू कतली
- बस्तर पहुंचे PM मोदी: CM साय ने किया स्वागत, बोले- भय और हिंसा से निकलकर शांति की ओर बढ़ रहा बस्तर
- जहां कभी था नक्सलवाद का खौफ, वहां गूंजे पटाखे और जगमगाए दीप… पुलिस ने ग्रामीणों संग मनाई दिवाली
- दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
Author: Publicuwatch Auther
हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम इंडिया ने लगातार चौथी जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। रविवार को जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने मलेशिया को 4-2 से शिकस्त दी। इस जीत के हीरो भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह रहे, जिन्होंने शानदार हैट्रिक लगाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। भारत ने टूर्नामेंट में अब तक अपने चारों मुकाबले जीते हैं। इस जीत के साथ टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है। दिलचस्प बात यह…
NZ vs Ind 1st ODI : टी-20 सीरीज के बाद न्यूजीलैंड और भारत के बीच आज से वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है. पहला वनडे मुकाबला ऑकलैंड में ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जा रहा है. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. पहले इनिंग्स में न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी कमजोर नजर आई. 41वें ओवर में पूरी टीम पवेलियन लौट गई. टीम इंडिया को जीत के लिए 186 रन का टारगेट मिला है. भारतीय गेंदबाजों में लीडिंग विकेटटेकर तेज गेंदबाज अर्शदीप रहे, जबकि सबसे इकोनोमिकल गेंदबाज अंशुल कंमबोज साबित हुए. न्यूजीलैंड की टीम का पहला…
खालबहारा मेन रोड से पंचायत भवन तक 1.50 किलोमीटर मार्ग का होगा निर्माण 1 करोड़ 65 लाख 85 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति publicuwatch24.-सूरजपुर। सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखंड के ग्राम पंचायत खालबहारा में सड़क संपर्क को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से खालबहारा मेन रोड से पंचायत भवन तक 1.50 किलोमीटर लंबे मार्ग का पुल-पुलियों सहित निर्माण स्वीकृत हुआ है। लोक निर्माण विभाग ने इस कार्य के लिए 1 करोड़ 65 लाख 85 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के गौरवशाली अवसर पर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के राज फतेह सिंह खेल मैदान में राज्योत्सव 2026 का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने राज्योत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उत्सव छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली परंपराओं और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प का प्रतीक है। मुख्य अतिथि बघेल ने राज्योत्सव के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विभागीय उपलब्धियों एवं विकासात्मक गतिविधियों की…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के 26 वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के कर कमलों से हुआ। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोंगरा पटेल, छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र नायक, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति के अध्यक्ष रामलाल चौहान, राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ वर्णिका शर्मा, भारत स्काउट गाइड संघ के अध्यक्ष येतराम साहू, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती हुलसी चंद्राकर,सदस्य…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26वें वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव- 2026 में महासमुंद जिले के 16 विभागों द्वारा सफल योजनाओं एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों को प्रदर्शित करने हेतु आकर्षक प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाए गए। साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद लोकसभा क्षेत्र महासमुंद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ स्टॉलों का विस्तृत अवलोकन किया। इस अवसर पर विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोंगरा पटेल, छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र नायक, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति के अध्यक्ष…
publicuwatch24.-रायपुर। पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत बालोद जिले की बालिका सुश्री मोनिका बघेल को 23 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 10 लाख रुपये की एकमुश्त सहायता राशि प्रदान की गई है। भारत सरकार की ओर से यह राशि उनके बैंक खाते में अंतरित की गई। इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने मोनिका को डेमो चेक प्रदान किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अपर कलेक्टर, जिला कार्यक्रम अधिकारी और जिला बाल संरक्षण अधिकारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही गैर-संस्थागत देखरेख एवं संस्थागत देखरेख के संरक्षण अधिकारी, मिशन शक्ति के परियोजना समन्वयक, मिशन वात्सल्य के अधिकारी-कर्मचारी…
सूरजपुर में कर्क रेखा पर बनेगा एस्ट्रो साइंस सेंटर, शून्य छाया दिवस का समझ सकेंगे रहस्य रागी, कोदो और बाजरा में कैंसर रोधी गुणों की खोज पर अनुसंधान, जैव-सक्रिय तत्वों का प्रदर्शन नवा रायपुर में प्रस्तावित साइंस सिटी, एआई से साइबर सुरक्षा और ड्रोन से नगरीय सर्वेक्षण का भी प्रदर्शन publicuwatch24.-रायपुर। राज्योत्सव की विज्ञान प्रदर्शनी आम नागरिकों को जीवन से जोड़ने के साथ वैज्ञानिक सोच, अनुसंधान और तकनीकी नवाचारों के माध्यम से विकसित छत्तीसगढ़ की नई संभावनाओं को सामने ला रही है। क्या कभी ऐसा हो सकता है कि दोपहर में सूरज सिर के ठीक ऊपर हो और आपकी परछाई…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर उत्तर बस्तर कांकेर जिले में राज्योत्सव 2026 का भव्य और गरिमामय आयोजन किया गया। पीएमश्री शासकीय नरहरदेव स्कूल मैदान में आयोजित इस जिला स्तरीय समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विद्यार्थियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति की मनमोहक झलक देखने को मिली, जहां स्कूली बच्चों और कलाकारों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। समारोह स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनियों का अतिथियों ने अवलोकन किया। बस्तर अब नक्सल मुक्त होकर विकास की मुख्यधारा में शामिल- मंत्री केदार…
कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर जवानों का बढ़ाया उत्साह, जिला स्तरीय राज्योत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल प्रतिभावान विद्यार्थियों और श्रमिकों का किया सम्मान, कौशल विकास एवं रोजगार के अवसर बढ़ाने पर दिया जोर publicuwatch24.- रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 02 नवंबर को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव-2026 में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद की चुनौतियों से प्रभावित रहा बस्तर अब शांति, विश्वास और विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। जिन क्षेत्रों में कभी भय और…