NZ vs Ind 1st ODI : टी-20 सीरीज के बाद न्यूजीलैंड और भारत के बीच आज से वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है. पहला वनडे मुकाबला ऑकलैंड में ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जा रहा है. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. पहले इनिंग्स में न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी कमजोर नजर आई. 41वें ओवर में पूरी टीम पवेलियन लौट गई. टीम इंडिया को जीत के लिए 186 रन का टारगेट मिला है. भारतीय गेंदबाजों में लीडिंग विकेटटेकर तेज गेंदबाज अर्शदीप रहे, जबकि सबसे इकोनोमिकल गेंदबाज अंशुल कंमबोज साबित हुए.
न्यूजीलैंड की टीम का पहला विकेट 4.3 ओवर में गिरा. पहले 10 ओवर में कीवी टीम सिर्फ 45 रन बना सकी. भारतीय गेंदबाजों के आगे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज पस्त हो गए. कोई भी खिलाड़ी व्यक्तिगत 40 रन का आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया। दबाव में आकर टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 185 रन पर ढेर हो गई. भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 4 विकेट, गुरनूर बराड़ ने 3 विकेट और अंशुल कंबोज ने 2 विकेट झकटे. भारत को जीत के लिए 186 रन बनाने होंगे.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच सभी पांच वनडे मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होंगे. मैच से आधे घंटे पहले यानी सुबह 7 बजे टॉस होगा. भारत में इन मुकाबलों का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं, मोबाइल और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर क्रिकेट फैंस Sony LIV ऐप के जरिए मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे.
