Author: admin

Publicuwatch24.com-गरियाबंद। जिले में नक्सली विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। आज डीवीएस मेंबर दीपक मंडावी समेत 19 लाख के 4 इनामी नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इनमें दो पुरुष और दो महिला नक्सली शामिल हैं। समर्पित नक्सलियों में दीपक मंडावी के सहयोगी कैलाश, रानिता और सुजाता भी शामिल हैं। ये सभी धमतरी-गरियाबंद नुआपड़ा डिवीजन कमेटी में साल 2013 से सक्रिय थे। बता दें कि इस अभियान को मजबूती देने में जनवरी माह में केंद्रीय समिति सदस्य जयराम उर्फ ​​चलपथी सहित 16 नक्सली ढेर किए जाने की कार्रवाई का बड़ा योगदान रहा। सुरक्षा बलों का कहना है…

Read More

Publicuwatch24.com-जगदलपुर। पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण को लेकर सतत कार्य कर रही पीपल्स केयर संस्था ने आज ग्राम पंचायत तितिरगांव में एक विशेष पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया । इस अवसर पर गांव के दो तालाबों की मेड़ पर 21 परिवारों द्वारा 21 पीपल के पौधे पूजा अर्चना के साथ लगाकर उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लिया। इस दाैरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर सांसद महेश कश्यप एवं विशिष्ट अतिथि सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष दशरथ कश्यप उपस्थित रहे। वहीं बस्तर सांसद महेश कश्यप ने तितिरगांव स्थित गायत्री शिक्षण संस्थान में पहुंचकर संस्थान परिवार के साथ 11 बादाम…

Read More

Publicuwatch24.com-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 722.0 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1140.6 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 367.2 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 638.9 मि.मी., बलौदाबाजार में 571.3 मि.मी., गरियाबंद में 620.0 मि.मी., महासमुंद में 581.8 मि.मी. और धमतरी में 624.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 731.8 मि.मी., मुंगेली में…

Read More

मंत्री ओ पी चौधरी ने कोतरलिया में रेडी-टू-ईट यूनिट का किया शुभारंभ महिलाओं की तरक्की और बच्चों का स्वास्थ्य, दोनों को नया आयाम देगा ‘रेडी-टू-ईट’ : मुख्यमंत्री साय Publicuwatch24.com-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को मूर्त रूप देते हुए महिला स्व-सहायता समूहों को पूरक पोषण आहार “रेडी-टू-ईट” निर्माण का कार्य पुनः सौंपा है। इस महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत रायगढ़ जिले से हुई है। हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ की 10 महिला स्व-सहायता समूहों को अनुबंध पत्र प्रदान किए थे। इसके बाद मशीन इंस्टॉलेशन का कार्य तेजी से किया…

Read More

Publicuwatch24.com-रायपुर। राजधानी रायपुर के कुख्यात सूदखोर हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोर्ट ने पुलिस द्वारा दाखिल संपत्ति कुर्की की याचिका को स्वीकार कर लिया है और रायपुर कलेक्टर को चार संपत्तियों की कुर्की के लिए प्रतिवेदन भेजा है। बता दें कि तोमर बंधु पिछले दो महीने से फरार चल रहे हैं। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट में उद्घोषणा की प्रक्रिया शुरू की। उद्घोषणा की अंतिम तारीख कल तय की गई है। यदि आरोपी कल कोर्ट में पेश नहीं होते तो…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अवंती विहार स्थित अटल चौक पहुंचकर अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज हम अपने नाम के साथ छत्तीसगढ़ लिख रहे है तो ये स्व.अटल बिहारी बाजपाई जी की देन है, श्री साय ने कहा की जब संसद में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया और साथी दलों ने कहा कि वोट की व्यवस्था हो जाएगी तब अटल जी ने कहा कि भले ही सरकार…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। सीएम साय ने बीजेपी प्रवक्ता उज्जवल दीपक की तारीफ की, मुलाकात की जानकारी शेयर करते बीजेपी प्रवक्ता उज्जवल दीपक ने x पोस्ट में बताया, “मैं आपके डिबेट्स लगातार देखता हूँ” कल रात्रि माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भेंट कर प्रदेश प्रवक्ता के नवीन दायित्व हेतु मुझे आशीर्वाद प्रदान करते हुए जब उन्होंने ये कहा तो मन प्रफुल्लित हो गया जब प्रदेश के मुख्यमंत्री आपको ऐसा कहें तो मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता के लिए ये निश्चित ही गर्व का पल है। हमारी भाजपा एक परिवार है और आपके मुखिया अपने परिवार के हर सदस्य के कार्यों को ना…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास परिसर से एसबीआई साइबर सतर्कता रथ (ऑडियो-वीडियो वैन) को झंडी दिखाकर रवाना किया और राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि तकनीक ने मानव जीवन को आसान और सहज बनाया है। डिजिटल लेन-देन तेज और सुविधाजनक हुए हैं, लेकिन इसके साथ साइबर ठगी जैसी चुनौतियां भी बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सतर्कता और सावधानी से लोग साइबर धोखाधड़ी से बच सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जागरूकता अभियान लोगों में साइबर सुरक्षा की समझ बढ़ाने…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। आज हम छत्तीसगढ़वासी अपने पते में जिस “छत्तीसगढ़” शब्द का उपयोग करते हैं, वह श्रद्धेय अटल जी की ही देन है। वे हमारे छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता के रूप में सदैव स्मरणीय रहेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित अवंती विहार चौक पर आयोजित माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनका पुण्य स्मरण किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अटल जी…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। विष्णुदेव की सरकार किसानों के आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। गांव, गरीब और किसान सरकार की पहली प्राथमिकता में हैं। देश की जीडीपी में कृषि का बड़ा योगदान है, छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था का मूल आधार भी कृषि ही है और छत्तीसगढ़ धान का कटोरा कहलाता है। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की इन डेढ़ साल के अवधि में किसानों के हित में लिए गए नीतिगत फैसलों से खेती किसानी को नया संबल मिला है। बीते खरीफ विपणन वर्ष में किसानों से समर्थन मूल्य पर 144.92 लाख मीेट्रिक टन धान…

Read More