Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- 12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन
- बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
- प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव का विषय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत, चालक की हुई मौत
- बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य
- बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली: ‘बॉर्डर’ के गाने से हुआ स्वागत, प्रधानमंत्री ने सुरक्षाबलों को अपने हाथों से खिलाई काजू कतली
- बस्तर पहुंचे PM मोदी: CM साय ने किया स्वागत, बोले- भय और हिंसा से निकलकर शांति की ओर बढ़ रहा बस्तर
- जहां कभी था नक्सलवाद का खौफ, वहां गूंजे पटाखे और जगमगाए दीप… पुलिस ने ग्रामीणों संग मनाई दिवाली
Author: admin
publicuwatch24.-भिलाई। CM विष्णुदेव साय ने सुपेला में नवीन जिला भाजपा कार्यालय का लोकार्पण किया। यह कार्यालय संगठन की शक्ति को सुदृढ़ करेगा तथा कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा, उत्साह और समर्पण का केंद्र बनेगा। नवीन कार्यालय से संगठन और सेवा के विस्तार के साथ ही भाजपा परिवार को और मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव , उपमुख्यमंत्री अरुण साव , प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय , विधायकगण, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
publicuwatch24.-महासमुंद। ग्राम कौवाझर में महिला सशक्तिकरण पर रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं की भूमिका, उनके अधिकारों एवं समाज में उनकी स्थिति को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेविका डॉ. एकता लगेह थीं। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि “जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि आधुनिक युग में महिला सशक्तिकरण एक अहम मुद्दा है, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि शक्ति का स्वरूप होने के बावजूद महिलाएं आज भी अपेक्षित सम्मान और अवसरों से वंचित हैं। उन्होंने…
publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में कोपलवाणी विशेष स्कूल के बच्चों ने मुलाकात की। मूक-बधिर बालक गौकरण पाटिल ने डेका को उनकी पोट्रेट भेंट की। गौकरण के हाथ नहीं है साथ ही वह सुनने और बोलने में भी असमर्थ है। राज्यपाल का पोट्रेट उसने अपने पैरों से बनाया है। डेका ने चित्रकला में निपुण बच्चोें का उत्साहवर्धन किया। स्कूल की संचालिका पद्मा शर्मा ने बताया कि स्कूल में वोकेशनल ट्रेनिंग के तहत विशेष बच्चों को चित्रकला का प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने बच्चों द्वारा तैयार पेटिंग को शासकीय आयोजनों में उपयोग हेतु आग्रह किया जिससे उन्हें आय…
publicuwatch24.- रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में सहकार भारती छत्तीसगढ़ प्रदेश के महासचिव कनीराम ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने 23 एवं 24 अगस्त 2025 को रायपुर में आयोजित सहकार भारती बुनकर प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल को आंमत्रित किया। इस अवसर पर संस्था के सदस्य सुरेंद्र पाटनी, पुरूषोत्तम देवांगन, अजय अग्रवाल और सौरभ शर्मा भी उपस्थित थे।
publicuwatch24.-बीजापुर। गृहमंत्री विजय शर्मा ने शहीद दिनेश नाग को श्रद्धांजलि दी। गृहमंत्री विजय शर्मा ने X में IED ब्लास्ट के बारे में बताया, बीजापुर नेशनल पार्क क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान हुए आईईडी विस्फोट में डीआरजी के वीर जवान दिनेश नाग जी के शहीद होने तथा 3 जवानों के घायल होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। राष्ट्र रक्षा में उनके अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं घायल जवान शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के दौरान 3200 करोड़ रुपए का शराब घोटाला हुआ। अब इस मामले में सिंडिकेट में काम कर रहे आबकारी अफसरों से जल्द पूछताछ शुरू होगी। EOW के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है। जांच अधिकारियों के अनुसार, डिस्टलरी संचालकों और मैन पावर सप्लाई करने वाले कारोबारियों से पूछताछ हो चुकी है। इन कारोबारियों से पूछताछ में अहम जानकारियां मिली है। इन जानकारियों के आधार पर जांच का दायरा बढ़ाया गया है। आबकारी के जिन अफसरों पर एफआईआर दर्ज हुई है, उन सबको पूछताछ के लिए आने वाले दिनों में बुलाया जाएगा। EOW…
publicuwatch24.-रायपुर। आरंग के ग्राम पारागांव में नेशनल हाईवे 53 पर महानदी में बने पुल से शादीशुदा महिला के महानदी में छलांग लगा दी. घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है. सूचना मिलते ही मौके पर आरंग पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे है. महिला की तलाश की जारी है. पुलिस ने बताया, महानदी पुल पर महिला की स्कूटी मिली है. साथ ही पुल की रेलिंग में दुपट्टा बंधा है. जिससे महिला की पहचान स्वाति त्रिवेदी उम्र (27 वर्ष) के रूप में की गई है. महिला को पुल में कूदते किसी ने देखा नहीं है, लेकिन कूदने की आशंका…
publicuwatch24.-रायपुर। CM विष्णु देव साय से राष्ट्रपति रोवर रेंजर अवार्ड से सम्मानित रोवर देवाशीष मखीजा और रेंजर मनतृप्त कौर संधू ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने दोनों प्रतिभाओं को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 22 जुलाई को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित विशिष्ट समारोह में छत्तीसगढ़ के रोवर देवाशीष माखीजा, रेंजर मनतृप्त कौर संधू और गाईड कुसुम सिन्हा को अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया। देवाशीष ने बताया कि यह गौरवपूर्ण पुरस्कार चार वर्षों के अंतराल में…
publicuwatch24.-बिलासपुर। प्रार्थना सभा के नाम पर चंगाई सभा और धर्मान्तरण पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर से हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने लोगों की बीमारी ठीक करने और प्रलोभन देकर धर्म बदलने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पास्टर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। दरअसल, बिलासपुर जिले में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने अभियान छेड़ दिया है। इसके तहत प्रार्थना सभा के बहाने हिंदुओं को बर्गलाने और शहर से लेकर गांव तक चंगाई सभा करने का आरोप लगाकर…
publicuwatch24.-रायपुर। मंत्री ओपी चौधरी ने केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन की बधाई दी। मंत्री ओपी चौधरी ने X पोस्ट में लिखा, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। आपके नेतृत्व और समर्पण ने देश की आर्थिक प्रगति को नई दिशा दी है। आपके कुशल मार्गदर्शन में भारत निरंतर समृद्धि की ओर अग्रसर हो। प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।