Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह
- धान खरीदी महाभियान का विधायक दीपेश साहू ने किया विधिवत शुभारंभ
- राज्यपाल डेका ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर किया नमन
- छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा
- बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
- शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
- सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
Author: admin
publicuwatch24.-धमतरी। एसपी प्रशांत ठाकुर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में एसडीओपी के के.वाजपेयी के नेतृत्व में थाना प्रभारी अर्जुनी निरी.राजेश मरई द्वारा महिला पुलिस टीम को गोपालपुरी भेजकर वहां महिलाओं एवं बच्चो को महिला अभिव्यक्ति एप एवं सायबर अपराध,ऑन लाईन ठगी व धोखाधड़ी, फर्जी कॉल्स, एटीएम फ्राड,एटीएम कार्ड चालू करने के नाम पर पर्सनल जानकारी मांग की जाने पर कोई गोपनीय ना देने के संबध में जानकारी दी गई। बालिका एवं महिलाओं के सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा तैयार किया गया है। *अभिव्यक्ति ऐप* इस अभिव्यक्ति ऐप से महिला एवं बालिका अपनी…
publicuwatch24.-धमतरी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देशन पर यातायात उप पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चन्द्रा के नेतृत्व में जिले में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत स्कूलों में यातायात पाठशाला का आयोजन कर स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया जा रहा है। अभियान के तहत यातायात टीम के द्वारा शासकीय उच्चतर विद्यायल मुजगहन में यातायात पाठशाला का आयोजन किया गया। सउनि. नरेन्द्र साहू के द्वारा छात्र-छात्राओं सड़क दुर्घटनाओं से बचना के उपाय के संबंध में बतायें कि रोड पर झुंड में ना चले, वाहन चलाते समय मोबाईल का प्रयोग ना करें, रास्ते पर पैदल चलते हुये बाते ना करें,…
publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी रायपुर के एमजी रोड स्थित जैन दादाबाड़ी में 22वें तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ जी का जन्म कल्याणक महोत्सव सह खरतरगच्छ सहस्त्राब्दी गौरव वर्ष प्रसंगे भक्ति भाव एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भक्त संगीत के सुरों पर श्रावक-श्राविकाएं भावविभोर होकर झूमते रहे। जिनालय भगवान नेमिनाथ के जयकारों से गुंजायमान होता रहा। मंच इंद्र महोत्सव पर आधारित गिरनार मंडप की तरह सजाया गया था और स्नात्र महोत्सव का आयोजन किया गया। इसी के साथ सामूहिक एकासने का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साध्वी शुभकंरा ने कहा कि तीर्थंकर नेमिनाथ ने राज वैभव और मोह माया को…
publicuwatch24.-गौरेला पेंड्रा मरवाही। एक बार फिर जिले में तेज रफ्तार जानलेवा साबित हुई. पेंड्रा थाना क्षेत्र के घघरा गांव में रविवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई. इस हादसे में बाइक पर सवार की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं गंभीर रूप से घायल चालक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. इस बीच पुलिस विभाग की भी लापरवाही देखने को मिली. जानकारी होने के बाद भी शव का न तो पंचनामा बनाया और न ही पोस्टमार्टम कराया. बाॅडी वैसे ही परिवार को सौंप दी गई. भूल की जानकारी होने…
publicuwatch24.-रायपुर। दोपहर बाद कुमारी शैलजा रायपुर पहुंची है. माना एयरपोर्ट पर दीपक बैज ने स्वागत किया। बता दें कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस की विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक राजीव भवन में होगी। बैठक में छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, एआइसीसी के सचिव डा. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, एआइसीसी के संयुक्त सचिव एवं सह प्रभारी विजय जांगिड़ मौजूद रहेंगे। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी, जिला अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष एवं मोर्चा संगठन के प्रदेश अध्यक्षों को दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। जिला अध्यक्षों की हुई बैठक इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कांग्रेस मुख्यालय में सभी…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां उनके निवास कार्यालय में संयुक्त मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महंत की 23 जुलाई को पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने कहा है कि महंत जी का पूरा जीवन जनसेवा से जुड़ा रहा। महंत जी ने अविभाजित मध्यप्रदेश में विधायक तथा मंत्री के रूप में प्रदेश के विकास के लिए अपनी अमूल्य सेवाएं दी है। उन्होंने खेती-किसानी, सिंचाई तथा सड़कों के माध्यम से लोगों की बेहतरी के काम को बखूबी अंजाम दिया। बघेल ने कहा है कि कोसा एवं बुनकर व्यवसाय को प्रदेश से लेकर…
मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकमान्य तिलक और चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर किया श्रद्धासुमन अर्पित
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और स्वर्गीय चंद्रशेखर आजाद की 23 जुलाई को जयंती पर उनके छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया है। स्वतंत्रता के लिए उनके संघर्ष को याद करते हुए बघेल ने कहा कि तिलक जी और आजाद जी ने अपना पूरा जीवन देशप्रेम के लिए समर्पित कर दिया और अंतिम क्षण तक स्वाधीनता के लिए संघर्ष करते रहे। उनकी राष्ट्रभक्ति आज भी लोगों को प्रेरणा देती है। बघेल ने कहा कि लोकमान्य तिलक जी ने महाराष्ट्र में गणेश उत्सव की शुरूआत कर सामाजिक…
publicuwatch24.-रायपुर। कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने जिले को कृमि मुक्त बनाने के उद्देश्य से कलेक्टोरेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास और स्कूल शिक्षा विभाग की संयुक्त रूप से अंतर्विभागीय टास्क फोर्स की बैठक ली। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन, स्वास्थ्य कर्मियों, बिहान के समूहों, पंचायत कर्मियों और अन्य सहयोगी संस्थाओं के माध्यम से जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों, कॉलेजों, आईटीआई, पॉलीटेक्निक, आंगनबाड़ी केन्द्रों, स्वास्थ्य केन्द्रों में 1 वर्ष से लेकर 19 वर्षीय तक बालक-बालिकाओं को शत् प्रतिशत कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजॉल खिलाने के लिए स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास तथा स्कूल और उच्च शिक्षा…
publicuwatch24.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल रविवार को इंडोर स्टेडियम में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में युवाओं से रूबरू हुए। उन्होंने मौके पर ही कई घोषणाएं की। सीएम ने स्नातक अभ्यार्थियों के लिए छत्तीसगढ़ी भाषा में वैकेंसी निकाली जाएगी। साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों में फिजियोथेरेपिस्ट की नियमित भर्ती होगी। सीएम ने कहा कि दन्त चिकित्सकों को 2 साल ग्रामीण क्षेत्र में पदस्थ किया जाएगा। आगे युवाओं से भेंट-मुलाकात में सीएम ने कहा कि पुरखों के सपनों को साकार करने के लिए हम छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाने के लिए काम करना है। छत्तीसगढ़ का नाम देश और दुनियाभर में होना चाहिए। डॉ. सुयश…
– publicuwatch24.-रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे पर CM भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि वे रात को आते हैं और सुबह चले जाते हैं. बता दें कि केंद्रीय मंत्री और छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रभारी मनसुख मंडाविया कल रायपुर पहुंचे थे। दोनों नेताओं ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में रात 8.30 बजे से 11 बजे तक नेताओं से चर्चा की थी। अमित शाह के साथ हुई इस बैठक में कमजोर सीटों पर भाजपा की स्थिति मजबूत करने, पूरे प्रदेश में कांग्रेस के खिलाफ नए सिरे से आंदोलन खड़ा करने, आदिवासी क्षेत्रों…