Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह
- धान खरीदी महाभियान का विधायक दीपेश साहू ने किया विधिवत शुभारंभ
- राज्यपाल डेका ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर किया नमन
- छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा
- बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
- शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
- सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस विकलांग सेवा प्रकोष्ठ द्वारा खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन के जन्मदिन पर कटे फ़टे होंठ व तालु के जन्मजात विकृति के बच्चों का परीक्षण ऑपरेशन शिविर का आयोजन कालड़ा बर्न व कास्मेटिक सेंटर में किया गया । कांग्रेस विकलांग सेवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा ने बताया कि दो दिवसीय शिविर में कटे फ़टे होंठ के बच्चों का परीक्षण डॉ सुनील कालड़ा द्वारा किया जावेगा और बच्चों के होंठ तथा तालू में छिद्र का निःशुल्क ऑपरेशन किया जावेगा। कांग्रेस विकलांग सेवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महेन्द्र कोचर ने कहा कि गिरीश…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां कमर कस ली है। बीते दिनों विधानसभा मानसून सत्र में भाजपा विधायकों ने गौठान के नाम पर पूरे छत्तीसगढ़ में घोटाला होने की बात कहते हुए चारा घोटाले से भी बड़ा गोबर घोटाला का मुद्दा उठाया था। बता दें कि इन दिनों बीजेपी, सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साध रही है। इसी बीच पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया। ट्वीट में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भूपेश सरकार के 246 करोड़ रुपए गोबर का भुगतान दर्शाया…
publicuwatch24.-बिलासपुर। सरकंडा के बहतराई स्थित इंडोर स्टेडियम में मोटिवेशनल स्पीच देने आईं शिवानी दीदी के कार्यक्रम में चोर गिरोह पहुंच गया। गिरोह के लोगों ने सेल्फी लेते समय महिला के गले से सोने की चेन पार कर दिया। वहीं, तीन अन्य महिलाओं के गले से भी मंगलसूत्र चोरी हो गई। इस घटना में बाहरी महिला गैंग के शामिल होने का शक है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। सरकंडा थाना क्षेत्र के बहतराई इनडोर स्टेडियम में ‘खुशियों का पासवर्ड’ विषय पर आध्यात्मिक आयोजन किया गया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के आयोजन में…
publicuwatch24.-सुकमा। सुकमा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां शासकीय कन्या आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप लगा है। बालिका की शिकायत के बाद हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी और कलेक्टर आवासीय विद्यालय में पहुंचे। वहीं, मंत्री कवासी लखमा ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए है। एसपी ने जांच के लिए आठ सदस्यता टीम भी गठित की है। आश्रम अधीक्षक और स्टाफ पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला शासकीय कन्या आवासीय विद्यालय का है। सुकमा एसपी ने…
publicuwatch24.-भिलाई। ऑनलाइन सट्टा में डूबी रकम की वसूली के लिए बनाए गए डी गैंग के चलते दुर्ग जिले में किडनैपिक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां दो दिन के भीतर अपहरण की दो अलग-अलग घटनाएं हुईं। दुर्ग पुलिस ने दोनों मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अभी भी मुख्य आरोपी दीपक नेपाली तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। मिली जानकारी के अनुसार दुबई में बैठे डी कंपनी आला कमान ने वसूली की जिम्मेदारी भिलाई के रहने वाले दीपक नेपाली को दी है। दीपक के इशारे पर पहली किडनैपिंग भोपाल मध्यप्रदेश से हुई। दो लडक़ों…
publicuwatch24.-सरगुजा। जिले में लंपी वायरस की चपेट में मवेशियों के आने से न सिर्फ मवेशी पालकों बल्कि पशु विभाग की चिंता भी बढ़ गई है। आलम यह है कि हर दिन करीब 10 से 15 मवेशी इसके चपेट में आ रहे हैं, जिससे निपटने के लिए विभाग लगातार टीकाकरण कराए जाने और आवारा मवेशियों को नियंत्रित करने की कोशिश में जुटा हुआ है। दरअसल लंपी मवेशियों में होने वाली संक्रमित बीमारी मानी जाती है, जिससे एक मवेशी के संक्रमित होने पर इसके साथ अन्य मवेशियों में फैलने का खतरा बढ़ जाता है इसका एक मात्र उपाय टीकाकरण है जिसे…
publicuwatch24.-पेंड्रा। सरकार अनुसूचित जाति कल्याण विभाग को बच्चों की पढ़ाई और उनके रहने के लिए लाखों रुपए का फंड देती है। बावजूद इसके छात्रावास द्वारा बच्चों से काम कराया जाता है। ऐसा ही एक मामला पेंड्रा जिले से सामने आया है। जहां कुछ छात्राओं से काम कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, मामला मरवाही ब्लॉक के सेमरदर्री छात्रवास का है। जहां कुछ छात्राओं को छात्रावास के बाहर पानी लाने को कहा जा रहा है। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। जिसमें आप देख सकते हैं कि कुद छात्राएं बाहर से पानी भरकर…
publicuwatch24.-बीजापुर। चिन्नाकोडेपाल पोटाकेबिन में छठवीं के छात्र बबलू पुनेम की मलेरिया से मौत हो गई. चिलनार निवासी बबलू पुनेम 17 जुलाई को पोटाकेबिन में मलेरिया पॉजिटिव हुआ था. मेडिकल रिपोर्ट मलेरिया पॉजिटिव होने के बाद उसे बीजापुर अस्पताल में एडमिट कराया गया. यहां छात्र की स्थिति बिगड़ते देख जगदलपुर रेफर कर दिया गया. डिमरापाल अस्पताल में छात्र का इलाज चल रहा था. इसी बीच 22 जुलाई की रात इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई. मलेरिया से मौत की जानकारी होते ही स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया। हर साल बारिश के सीजन में मलेरिया का प्रकोप बस्तर संभाग…
publicuwatch24.-रायपुर। हाईकोर्ट से मिली जमानत के बाद सोमवार देर शाम शराब घोटाला मामले के आरोपी अनवर ढेबर को जेल से रिहा कर दिया गया। अनवर ढेबर को ले जाने सेंट्रल जेल में डेढ़ सौ से अधिक समर्थक घुस आए। जेल कैंपस के बाहर खूब नारेबाजी हुई, देखो देखो कौन आया शेर आया…जैसे नारे लगाए गए पटाखे फोड़े गए। अनवर ढेबर को मालाएं पहनाई गई । स्वागत वैसा ही हुआ जैसे किसी विजेता का होता है। समर्थक कई कारों और बाइक में किसी रैली की शक्ल में जेल पहुंचे थे और इसी अंदाज में अनवर ढेबर को लेकर उनके घर…
publicuwatch24.-सरगुजा। उदयपुर विकासखंड में माझी जनजाति के लोगों को सरकार द्वारा दिए जाने वाले राशन पिछले 4 से 5 महीने से नहीं दिया गया है. जिससे गुस्साए ग्रामीण जिला मुख्यालय अंबिकापुर के खाद्य अधिकारी के कार्यालय पहुंचे. जहां ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से अधिकारी को अवगत कराया। उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत पेंड्रखी के आश्रित ग्राम पहाड़ कोरजा में 100 से ज्यादा परिवार रहते हैं. जहां 34 राशन कार्डधारियों को पिछले 4 से 5 महीनों का राशन नहीं मिला है. वहीं ग्रामीणों ने राशन दुकान संचालक पर राशन नहीं देने का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले कई महीनों…