Author: admin

publicuwatch24.-दुर्ग। भिलाई महादेव एप ऑनलाइन सट्टे के संचालन की सूचना पर उगाही करने पहुंचे सीएएफ जवान सहित 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सीएएफ जवान अपने भाई और चार दूसरे लोगों के साथ सट्टे की रकम वसूलने के लिए गया था तभी पुलिस ने कार्रवाई की. शुक्रवार रात नेहरू नगर वेस्ट में यूएस क्लाइंट बेस्ड कंपनी के ऑफिस में महादेव सट्टा की खबर पर 6 लोग पहुंचे. दरवाजे का ताला तोड़कर कंपनी के अंदर घुसे और वहां काम कर रहे कर्मचारियों के साथ गाली गलौज और मारपीट करने लगे. सभी लोग उनसे पैसों की मांग करने लगे.…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। सुदूर अंचल के किसानों को सौर सुजला योजना का लाभ दिया जा रहा है। किसान दो फसली लेकर अपनी आय में वृद्धि कर रहे हैं। राज्य में किसानों को आर्थिक रूप से सम्पन्न बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सौर सुजला योजना बेहतर साबित हो रही हैं। सोलर पम्प प्रदाय कर किसानों को सिंचाई की सुविधा दी जा रही है, तथा यह लाभ उन किसानों को दिया जाता है जिनके पास जल स्त्रोत जैसे नदी, तालाब, कुआं एवं बोरवेल पहले से ही उपलब्ध हैं। राज्य में इसका क्रियान्वयन छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण…

Read More

publicuwatch24.-दुर्ग। चुनावी साल में छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारों में घमासान मचा हुआ है। जहां एक ओर कांग्रेस नेता सत्ता में वापसी के लिए पूरजोर ताकत झोंक रहे हैं तो दूसरी ओर पिछले पांच साल से सूखा काट रही भाजपा भी सत्ता में वापसी के लिए छटपटा रही है। लेकिन दूसरी ओर भाजपा नेताओं में फूट की खबरें भी सामने आती रही है। इसी बीच पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मैं अपने विधानसभा से ही चुनाव लड़ूंगा। प्रेम प्रकाश पांडेय ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि मैं अपनी…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। महादेव सट्टा ऐप के खिलाफ पुलिस की कार्यवाई लगातार जारी है। कई राज्यो में इस ऐप के जरिए बड़े पैमाने पर सट्टा खिलाया जाता है। इसी बीच राजधानी रायपुर पुलिस ने महादेव सट्टा ऐप पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने राजधानी रायपुर से 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा में मिलकर ऑनलाइन सट्टा खिला रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 पासबुक, 12 चेकबुक समेत 12 ATM जब्त किया है। इस दौरान पुलिस को बैंक खाते में करोड़ों रुपए मिले हैं। इस मामले की कार्रवाई सायबर सेल…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव दिल्ली दौरे से वापस लौट आएं हैं. एयरपोर्ट में साव ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए राज्य की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए पूरी ताकत से लगे हुए हैं. आज कार्यकर्ताओं में उत्साह है, जनता का आशीर्वाद मिल रहा है. आने वाले नवंबर में कमल खिलेगा छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी. साव ने कहा कि एक-एक कार्यकर्ता को साथ लेकर अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ बनाया है. उनके सपनों को साकार करने के लिए छत्तीसगढ़ में कमल खिलाना है. हम…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को अब लगभग दो महीने से भी कम समय रह गया है। अपनी जीत तय करने के लिए एक जहां सभी राजनीतिक दलों के नेता चुनावी मैदान में कूद चुके हैं तो वहीं दूसरी ओर नेताओं के दल बदल का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। लेकिन इस बीच मंत्री मोहन मरकाम के एक बयान ने ऐसा बयान ला दिया है जो कई कांग्रेस नेताओं के दिल की धड़कनें बढ़ा सकती है। मंत्री मोहन मरकाम ने कहा है कि मैं भी विधायक हू, लेकिन मेरी भी टिकट अभी कन्फर्म नहीं है। दरअसल मोहन…

Read More

publicuwatch24.-सरगुजा। सरगुजा संभागायुक्त शिखा राजपूत तिवारी ने जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शासकीय प्राथमिक शाला केराडीह में बनाए गए मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान केंद्रों में किए जा रहे व्यवस्थाओं का जानकारी ली। उन्होंने केंद्र पर 80 प्लस आयु वर्ग वाले वरिष्ठ मतदाताओं एवं दिव्यांग मतदाताओं की जानकारी ली। उन्होंने दिव्यांग व वरिष्ठ मतदाताओं के चिन्हांकन के लिए निर्देशित किया। ताकि ऐसे मतदाता जो कि मतदान केंद्र में नहीं पहुंच सकते उनको वस्तुस्थिति अनुरूप आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने एपिक कार्ड, रैंप व्यवस्था, बिजली, शौचालय, पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। रायपुर रेल मंडल में दो फर्जी टीटीई (TTE) पकड़ाए हैं. पहला टीटीई बालोद में तो दूसरा टीटीई दुर्ग रेलवे स्टेशन में पकड़ाया है. बताया जा रहा है कि दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस में फर्जी टीटीई के सूचना की जानकारी आरपीएफ को मिली थी. जिसके बाद असली टीटीई से बुलाकर इसकी पुष्टी की गई और उसे पकड़ लिया गया है. हालांकि दुर्ग आरपीएफ अभी आरोपी से पूछताछ कर रही है, जिसके बाद आधिकारिक रूप से इसकी जानकारी सामने आएगी. आरोपी का नाम अवधेश साहू निवासी सूरजपुर है. उक्त आरोपी दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस में यात्रियों की टिकट चेक अपने आप को टीटीई बताकर…

Read More

publicuwatch24.-भिलाई। भले ही पुलिस और बैंक लोगों को जागरुक रहने के लिए लाख जतन कर ले. लेकिन साइबर ठग किसी ना किसी तरीके से लोगों को अपना शिकार बना ही लेते हैं. पुलिस शातिरों के ठगी करने के तरीकों से लोगों को अलर्ट करती है. लेकिन अगले ही दिन साइबर ठग नए तरीके से ठगी को अंजाम दे देते हैं.ताजा मामला भिलाई में सामने आया. यहां एक नर्स को कैशबैक के नाम पर ठगा गया. कैशबैक के लालच में बीएम शाह हॉस्पिटल की नर्स ठगी का शिकार हो गई. नर्स के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आया.फोन पर महिला…

Read More

publicuwatch24.-गरियाबंद। छुरा में बीती रात एक दर्दनाक कार हादसे में बिलासपुर के 2 लोगों की मौत हो गई। दरअसल बिलासपुर से पहले बागबाहरा और फिर जतमई होते वापस बिलासपुर जाने के लिए निकले चार दोस्तों की तेज रफ्तार कार चरोदा तालाब के पास पलटी खाते हुए एक पेड़ से ऐसे टकराई की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में बैठे दो लोगों की जहां मौत हो गई। तो वहीं बाकी के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी जिसके बाद घायलों को छूरा अस्पताल लाया गया। फिलहाल मृतकों का…

Read More