Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा
- बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
- शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
- सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
- अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव
- बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
Author: admin
स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी, एसपी के मार्गदर्शन में हुआ मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम का फाइनल रिहर्सल
publicuwatch24.-बलरामपुर। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2023 का राष्ट्रीय पर्व समारोह के गरिमामयी आयोजन के लिए आज जिला मुख्यालय बलरामपुर के पुलिस ग्राउंड में फाइनल रिहर्सल किया गया। कलेक्टर रिमिजियुस एक्का, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन में मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम का फाइनल रिहर्सल किया गया। साथ ही की जा रही तैयारियों का जायजा लेकर समय पर सभी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ रेना जमील ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र…
publicuwatch24.- बिलासपुर। बिलासपुर में ऑटो सवार टीचर के गले से सोने की चेन और लॉकेट चोरी हो गई। शिक्षिका सब्जी लेने के लिए मार्केट जा रही थी, तभी रास्ते में उनके गहने गायब हो गए। टीचर को शक है कि जिस ऑटो में वह बैठीं थीं उसमें तीन महिलाएं भी थीं। उन्होंने ही उनके गहने उड़ाए होंगे। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। सिविल लाइन क्षेत्र के वेयर हाउस स्थित महामाया विहार निवासी तृप्ति तिवारी (59) हिर्री के इंद्रपुरी के गवर्नमेंट स्कूल में टीचर हैं। उन्होंने सिटी कोतवाली पुलिस…
publicuwatch24.-रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले शहर में आज तिरंगा यात्रा आयोजन किया जा रहा है। भाजपा द्वारा निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह होंगे शामिल। यह झंडा यात्रा दोपहर 3 बजे दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम से निकाली जाएगी। इस कार्यक्रम में आज शहर के युवाओं के साथ-साथ भाजपा प्रतिनिधि भी होंगे शामिल। भारत माता की पूजा और झंडावादन के बाद इस यात्रा की शुरुआत की जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
भरोसा का सम्मेलन इसलिए क्योंकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने वादा पूरा करके दिखाया – मल्लिकार्जुन खड़गे
रायपुर, 13 अगस्त 2023/ राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे आज छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के खोखरा में आयोजित ’भरोसे का सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कहा कि आज यहां भरोसा का सम्मेलन इसलिए हो रहा है क्योंकि जो भरोसा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार ने आपको दिया था उसे पूरा करके दिखाया। छत्तीसगढ़ सरकार निडर होकर गरीबों, मजदूरों और कमजोर वर्ग के लोगों का उत्थान करने के संकल्प को पूरा करने का कार्य कर रही है। आज यहां का प्रत्येक नागरिक संतुष्ट है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ’भरोसे के सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए…
रायपुर। लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह ने आज भाजपा प्रवेश किया. इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा है. सीएम भूपेश बघेल ने कहा, धर्मजीत सिंह को लोरमी की जनता पर विश्वास नहीं रहा. उनको पता चल गया है कि लोरमी में उनकी हालत ठीक नहीं है. धर्मजीत सिंह दूसरे सीटों की तरफ जा रहे हैं. सीएम बघेल ने कहा, धर्मजीत सिंह पहले कांग्रेस में थे, उसके बाद वह जोगी कांग्रेस में गए, अब भाजपा में जा रहे हैं. अपना बुढ़ापा ही खराब कर रहे हैं. बता दें कि मुंगेली जिले के लोरमी से जनता कांग्रेस के विधायक धर्मजीत सिंह…
जांजगीर-चांपा हेलीपेड पर नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आत्मीय स्वागत
रायपुर, 13 अगस्त 2023/ नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे के आज जांजगीर प्रवास पर हेलीपेड में उनका आत्मीय स्वागत किया गया। खड़गे के मुख्य आतिथ्य में जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन खोखरा में भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य आतिथ्य के रूप में शामिल हो रहें है। उनके साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुश्री कुमारी शैलजा उपमुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव, तेलंगाना के सांसद श्री के. राजू हेलीकॉप्टर से एक साथ पहुँचे जहाँ हेलीपेड पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत राज्य सरकार के मंत्री जय सिंह अग्रवाल, कवासी लखमा, मोहन मरकाम ,विधायक सत्यनारायण शर्मा , धनेन्द्र साहू…
publicuwatch24.-बलौदाबाजार। आबकारी विभाग ने स्वतंत्रता दिवस के पहले अवैध शराब बिक्री के साथ ही नकली शराब बनाने वाले पर बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने आरोपी से बड़ी मात्रा में नकली शराब बनाने के सामान व 6.50 लाख रुपए के मध्यप्रदेश निर्मित गोवा शराब जब्त की है. इस मामले में सहायक आबकारी आयुक्त विकास गोस्वामी ने बताया कि बलौदाबाजार-भाटापारा के आबकारी विभाग ने नकली शराब बनाने वाले के विरूद्ध बड़ी सफलता प्राप्त की है. बड़ी मात्रा में मध्यप्रदेश में निर्मित मदिरा, नकली ढक्कन, रैपर, स्कैनर एवं प्रिंटर सहित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. लंबे समय से भाटापारा सिमगा…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के किशोर न्याय कमेटी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक एकेडेमी के सहयोग से उच्च न्यायालय के ऑडिटोरियम में आयोजित ‘‘विधि के साथ संघर्षरत बच्चों के अपराध निवारण, पुनर्स्थापनात्मक न्याय, परिवर्तन एवं उनके निरोध के विकल्प’’ विषय पर आयोजित 8वें राज्य स्तरीय कन्सलटेशन के शुभारम्भ समारोह को मुख्य आतिथ्य से सम्बोधित करते हुये मुख्य न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति रमेश सिन्हाकहाकहा कि बच्चे राष्ट्र की संपत्ति है, जो देश के भविष्य को आकार देंगे। समाज के जिम्मेदार सदस्यों के रूप में हमें उनकी सुरक्षा और संरक्षण के लिए हरसंभव प्रयास करने की आवश्यकता…
publicuwatch24.-रायपुर। विश्व हाथी दिवस 12 अगस्त के अवसर पर भुवनेश्वर ओडिशा में देशव्यापी समारोह का आयोजन किया गया । इस समारोह में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन भारत सरकार के मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री उड़ीसा प्रदीप कुमार अमत द्वारा सामान्य वनमंडल महासमुंद में पदस्थ वन रक्षक दीपक शर्मा एवं गजयात्रा की टीम को गज गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ से इस वर्ष यह सम्मान लेने वाले दीपक शर्मा अकेले वन रक्षक हैं। वन मंत्री हम्मद अकबर ने इस उपलब्धि के लिए दीपक…
publicuwatch24.-बतौली। बतौली में पहली बार हो रहे श्री खाटू श्याम अरदास में बतौली वासियों ने रात भर भजन कीर्तन एवं जगराता का आनंद लिया। इस कार्यक्रम में दूर दूर के सात कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। खाटू श्याम का शानदार दरबार सजा कर निर्धारित समय पर अरदास कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में बतौली के महिला पुरुष भारी संख्या में शामिल होकर भक्ति रस में डूबे। कार्यक्रम में महिलाओं की उपस्थिति देखने लायक थी। पूरा पंडाल खचाखच भरा हुआ था। खाटू श्याम दरबार सजाने के बाद विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात ख्यातिलब्ध कलाकारों निशांत शर्मा गोलू…