Author: admin

publicuwatch24.-रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में इस मानवरहित कोच वाशिंग प्लांट को सबसे पहले बिलासपुर मंडल के कोचिंग डिपो में लगाया गया,जिससे पानी समय और मैनपावर की बचत हो रही है. इस आधुनिक कोच वाशिंग प्लांट की सहायता से न केवल पानी की बचत हो रही है, बल्कि ट्रेन के कोचों की धुलाई भी शानदार तरीके से हो रही है, जिससे कोच चंद घंटो में चमक जाते हैं. इससे पहले मैन्युअली ट्रेन के एक कोच को धोने के लिए 1500 लीटर पानी की जरूरत होती थी, लेकिन ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट से केवल 300 लीटर पानी में पूरी कोच…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में ईडी के छापे का कांग्रेसियों ने विरोध किया है. मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा के यहां ED का छापा पड़ने पर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं भिलाई में सीएम के ओएसडी आशीष वर्मा के घर के बाहर भी समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी हुई है. ढोल नगाड़ों के साथ कार्यकर्ता ईडी के छापे का विरोध कर रहे और पीएम, ईडी मुर्दाबाद के नारे लगा रहे. ईडी के अधिकारियों ने ओएसडी आशीष वर्मा के घर प्रिंटर और कोपियर मंगाया…

Read More

publicuwatch24.-राजनांदगांव। बस्तर के हार्डकोर नक्सली अशोक उर्फ बल्देव रेड्डी को मध्यप्रदेश के एटीएस ने पत्नी के संग जबलपुर में गिरफ्तार किया है। एटीएस को मंडला क्षेत्र में नक्सलियों के एक बड़े कैडर की आने की भनक लग गई थी। पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर जबलपुर में घेराबंदी कर रेड्डी और उसकी पत्नी रैमती उर्फ कुमारी पोटाई (43 वर्ष) को पकड़ा। नक्सल दंपत्ति को पुलिस ने सुनियोजित तरीके से गिरफ्तार किया। सूत्रों का कहना है कि हार्डकोर नक्सली अशोक अपनी बीमार पत्नी का इलाज करने के लिए जबलपुर पहुंचा था। माना जा रहा है कि नक्सल दंपत्ति बस्तर…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की नई फिल्म नीति लागू होने के बाद यहां बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग का सिलसिला लगातार जारी है। नवा रायपुर में आज से एक और बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग शुरू हुई। हिन्दी फिल्म ‘शादी में ज़रूर आना’ फेम निर्माता-निर्देशक रत्ना सिन्हा की नई हिन्दी फ़िल्म का आज मुहुर्त शॉट सम्पन्न हुआ। रायपुर और नवा रायपुर में अगले 20 दिनों तक इसकी शूटिंग चलेगी। फ़िल्म में अक्षय ओबेरॉय, अशनूर कौर और आदिल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। आज नवा रायपुर में फिल्म के मुहूर्त शॉट के मौक़े पर छत्तीसगढ़ सरकार के सलाहकार गौरव द्विवेदी भी मौजूद थे।

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। सुरक्षा में हर पल तैनात सीएम सिक्योरिटी के अधिकारियों कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को को उनके जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल आज अपना 62वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर मंत्री सहित कांग्रेस नेताओं और समर्थक ने उन्‍हें बधाई व शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं सीएम बघेल को उनके समर्थक इंटरनेट मीडिया पर जन्‍मदिन की बधाई दे रहे हैं। बता दें कि बीते दिन यानि कल युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत अंबिकापुर पहुंचे। मुख्‍यमंत्री बघेल का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान सीएम बघेल ने मिलेट…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। प्रदेश में बहुचर्चित इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक घोटाले के खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है. चिटफंड कंपनी के ठगे गए ग्राहकों की तरह अब इंदिरा बैंक के खातेदार को भी रकम वापसी की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. पुलिस की कार्यवाही और नोटिस के बाद अब तक तीन से चार कंपनियों ने बैंक के खाते में लगभग डेढ़ करोड़ रुपए जमा कर दिए हैं. इसके चलते उन खातेदारों की सूची बनाई जा रही है, जिन्हें रकम लौटाना है. इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें लगभग 300 खाता धारक नहीं मिल रहे हैं. वहीं कुछ खाता धारक बैंक…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर मल्टीलेवल पार्किंग में डेढ़ सौ फीट की लंबाई वाला केक काटा। मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर यह स्पेशल केक बोंजेलो द्वारा तैयार किया गया है। डेढ़ सौ फीट की लंबाई वाले इस केक का कुल वजन 430 किलोग्राम है। बेकिंग और आइसिंग डिवीज़न के 65 लोगों की टीम ने 24 घंटे की मेहनत से इसे तैयार किया है। पूरे केक में छत्तीसगढ़ सरकार की प्रमुख फ्लैगशिप योजनाएं एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तस्वीरों की मिनी स्टैंडी लगाई गई है।

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आज उनके जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दूरभाष पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने बघेल को स्वस्थ, सुदीर्घ और खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। विनोद वर्मा के यहां ED रेड पर सीएम बघेल का ट्ववीट – आदरणीय प्रधानमंत्री जी एवं श्री अमित शाह जी! मेरे जन्मदिन के दिन आज आपने मेरे राजनीतिक सलाहकार एवं मेरे OSD सहित करीबियों के यहाँ ED भेजकर जो अमूल्य तोहफा दिया है, इसके लिए बहुत आभार. एक नजर में जानिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मतिथि – 23 अगस्त 1961, पिता – नंदकुमार…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज जन्मदिन है. सीएम बघेल ने प्रदेशवासियों के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया है. सीएम बघेल अपने ट्वीटर अकाउंट से वीडियो संदेश जारी कर कहा है कि आपसे एक अपील और एक वादा चाहता हूं. इस बार स्व-सहायता समूहों की बहनों द्वारा तैयार की गई राखियों का ही उपयोग करें. जब कोई बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधेगी, तो दूर गांव की एक और बहन के चेहरे पर मुस्कान खिल उठेगी. भूपेश बघेल का ट्वीट आदरणीय प्रधानमंत्री जी एवं श्री अमित शाह जी! मेरे जन्मदिन के दिन आज आपने मेरे राजनीतिक सलाहकार…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। रायपुर की तरह ही अंबिकापुर में भी खेल प्रेमियों के लिए 100 करोड़ रुपए की लागत से इंडोर स्टेडियम तैयार किया जाएगा। अंबिकापुर के पीजी कॉलेज हाकी स्टेडियम में सरगुजा संभाग में युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह घोषणा की। मूक बधिर बच्चों के लिए राज्य स्तर पर एक रेजिडेंशियल कालेज आरंभ करने की घोषणा भी उन्होंने की। अब तक ऐसे बच्चों के लिए केवल स्कूल की ही सुविधा है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि सरगुजा संभाग के सभी जिलों में शासकीय बीएड कालेज आरंभ किये जाएंगे। जिला मुख्यालय सूरजपुर में…

Read More