Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- गांव, गरीब, किसान, मजदूर, माताओं-बहनों और युवाओं का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
- आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय बच्चों की शिक्षा को नई दिशा, नियद नेल्ला नार योजना से बंद पड़े 421 स्कूल पुनः प्रारंभ
- UCC की उच्चस्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न
- जनजातीय गौरव दिवस : गौरवशाली विरासत के सम्मान से सशक्त और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प
- किसानों की आर्थिक समृद्धि और खेती को लाभकारी बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में हो रहे नवाचार- कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आगामी 100 दिन महत्वपूर्ण- आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा हाईकोर्ट के मामलों की सुनवाई पश्चात् दिनांक 23 अगस्त 2023 को औचक निरीक्षण हेतु भाटापारा तथा बलौदाबाजार पहुंचे। सर्वप्रथम उन्होंने भाटापारा व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया निरीक्षण के समय न्यायिक अधिकारी प्रकरणों की सुनवाई कर रहे थे। न्यायालय परिसर में वाशरूम की व्यवस्था उचित नहीं पायी गयी। वहां पर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारी द्वारा जानकारी दी गयी कि न्यायालय के नवीन भवन हेतु 6.25 एकड़ भूमि शासन द्वारा आवंटित की जा चुकी है जिस पर 06 नवीन कोर्ट रूम का निर्माण किया जाना है। पूछने पर यह भी बताया गया…
publicuwatch24.-रायपुर/दिल्ली। AICC दफ्तर में सीएम भूपेश बघेल की पीसी चल रही है। ED की कार्रवाई पर कहा, कल मेरे राजनैतिक सलाहकार विनोद वर्मा के घर ED पहुँच गई। मेरे OSD के घर पहुँच गए। इसका मतलब है कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में अब बीजेपी ने बल्कि ED चुनाव लड़ेगी। हमारे नेता, कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के घर घुसते है। पाँच – छह दिन बंधक बनाकर रखा जाता है. फ़ोन छीन लिए जाते है। संजय मिश्रा को टास्क मिला हुआ है। विधानसभा चुनाव से पहले हमारे यहाँ 200-250 इनकम टैक्स के अधिकारी आने वाले है। ED जाती है तो IT आती है,…
publicuwatch24.-रायपुर/दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में पढ़ रहे ईडी के चैन को लेकर कोर्ट से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छापों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि प्रजातंत्र खतरे में है, ऐसे में कोर्ट की बड़ी जिम्मेदारी बन जाती है उसे हस्तक्षेप करना चाहिए और इस पर रोक लगनी चाहिए। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आज पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि ईडी कथित शराब घोटाला कथित कोयला घोटाला और अब सट्टा महादेव ऐप को लेकर लगातार छापे मार रही है। उन्होंने बताया…
publicuwatch24.-रायपुर। तीन अलग-अलग सूने मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक़ महेश कुमार धु्रव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह एम.आई.जी (एस) 373 फेस 02 कबीर नगर में रहता है। दिनांक 15.04.2023 को प्रार्थी अपने परिवार के साथ घर पर ताला लगाकर पूजन एवं दर्शन हेतु उज्जैन चला गया था, दिनांक 20.04.2023 को शाम 05.00 बजे करीबन वापस घर आया तो देखा कि घर के बाहर चैनल गेट में लगा ताला टूटा हुआ था, प्रार्थी अंदर प्रवेश कर देखा तो पाया कि घर के अंदर कमरे में रखे आलमारियों…
publicuwatch24.-रायगढ़। जिले में स्थित एसईसीएल की पेलमा खदान माइन डेवलपर एंड ऑपरेटर मोड पर संचालित होगी। इसके लिए पेलमा कोलियरीज के साथ समझौता हुआ है। यह कंपनी अदानी समूह की है। समझौते के अनुसार पेलमा कोलियरीज अगले 20 वर्षों तक खदान का संचालन करेगी जिसके तहत इस परियोजना की डिज़ाइनिंग, फाइनेंसिंग, प्रोक्योरमेंट, निर्माण, संचालन एवं रख-रखाव से जुड़ी सभी गतिविधियों की ज़िम्मेदारी पेलमा कोलियरीज की होगी। 20 वर्ष की अवधि के दौरान खदान से कुल 219 मिलियन टन से अधिक कोयला निकाला जाना प्रस्तावित है। इसके तहत एक वर्ष में अधिकतम 15 मिलियन टन कोयला निकालने का लक्ष्य रखा…
publicuwatch24.-मोहला। मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के दूरस्थ ग्राम घोड़ागांव में पुलिया निर्माण होने से गांव जुडे़ एवं आवागमन की सुविधा मिलने से इस क्षेत्र में विकास को गति मिली है। स्वास्थ्य, शिक्षा, खाद्यान्न एवं बुनियादी सुविधाएं ग्रामीणों तक पहुंच रही हैं। जिला मुख्यालय राजनादगांव से 120 कि.मी. दूरी पर ग्राम पंचायत-जक्के का आश्रित ग्राम घोडागांव स्थित है, जो कि आवागन की सुविधा से वंचित था। जिसकी कुल जनसंख्या 608 है। एलडब्ल्यूडी योजनान्तर्गत 12 लाख रूपए की लागत से पुलिया निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई। पुलिया नहीं होने से बीमार, वृद्ध, गर्भवती माताओं एवं स्कूली बच्चों को विषम परिस्थितियों…
publicuwatch24.-रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव ऐप धनशोधन मामले में कथित संलिप्तता के आरोप में एक पुलिस अधिकारी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। महादेव ऐप एक ऑनलाइन जुआ ऐप है। ईडी के अधिवक्ता सौरभ पांडेय ने बताया कि महादेव ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने कारोबारी सुनील दम्मानी और उनके भाई अनिल दम्मानी, छत्तीसगढ़ पुलिस के सहायक उप निरीक्षक चंद्र भूषण वर्मा तथा सतीश चंद्राकर को गिरफ्तार किया है और ये सभी आरोपी रायपुर के रहने वाले हैं। पांडेय ने बताया, ‘ईडी के अधिकारियों ने चार लोगों को गिरफ्तार किया तथा उन्हें पीएमएलए की विशेष अदालत में…
publicuwatch24.-बिलासपुर। जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. पुलिस से बिना खौफ खाए अपराध को अंजाम दे रहे हैं. एक ताजा मामला हत्या का सरकंडा थाना क्षेत्र से आया है. यहां बदमाशों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी है. मामले की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. पुलिस ने कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि मामला पुरानी रंजिश का है. जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर रात सरकंडा थाना क्षेत्र के इमली भाटा में पुरानी रंजिश के…
publicuwatch24.-रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के छापे को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार विनोद वर्मा के आरोपों पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि अभी तक हम सरकार के शराब घोटाला, कोयला घोटाला और चावल घोटाला को गिनते थे. अब यह मालूम चला कि सरकार के तार सट्टा से भी जुड़े हुए हैं. डॉ. रमन सिंह ने कहा कि सरकार को मंथली मोटी रकम दिया जाता था, इसे प्रमाण और साक्ष्य के साथ ED ने पेश किया है. महादेव एप के नाम पर जुआ, सट्टा के प्रशिक्षण के लिए दुबई भेजा जाता…
publicuwatch24.-धमतरी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर यातायात उप पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चन्द्रा के मार्गदर्शन पर जिले में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत स्कूलों में यातायात पाठशाला का आयोजन कर स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया जा रहा है। अभियान के तहत आज यातायात टीम के द्वारा शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी में यातायात पाठशाला का आयोजन किया गया, उनि० खेमराज साहू के द्वारा छात्र-छात्राओं को चौक चौराहों में लगे ट्राफिक सिग्नलों, सांकेतिक चिन्हों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर स्कूल आने-जाने के दौरान मार्ग में पैदल एवं सायकल से चलने के नियम बताया…