Author: admin

publicuwatch24.-रायपुर। साय कैबिनेट की बैठक आज नया रायपुर स्थित मंत्रालय में होने जा रही है. कैबिनेट मीटिंग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कैबिनेट रूटीन विषय होता है सभी विभागों के नए मंत्रिमंडल का गठन हुआ है. छत्तीसगढ़ के जनहित के लिए जो अच्छा होगा वह बड़े फैसले पर चर्चा होगी. मोदी की गारंटी के हर पहलू को पूरा करेंगे. इसके साथ ही मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने अन्य मुद्दों पर बयान दिया है। 22 जनवरी को ड्राई डे घोषित किये जाने पर मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान राम का…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज सौजन्य मुलाकात करने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष श्री सौरव गांगुली पहुंचे। गांगुली ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने भी गांगुली को बधाई दी। इस दौरान क्रिकेट पर, छत्तीसगढ़ पर और विभिन्न विषयों पर औपचारिक चर्चा हुई। चर्चा के दौरान गांगुली ने मुख्यमंत्री से क्रिकेट में रुचि के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री ने बताया कि क्रिकेट में इतनी रुचि थी कि गांव में क्रिकेट खेलने लकड़ी से खुद बल्ला तैयार करते थे। जशपुर जिले के बारे में बताते हुए उन्होंने बताया कि हमारे…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। विघ्नहर्ता श्री गणेश जी का पूजन-अर्चन कर डिप्टी सीएम अरुण साव ने काम-काज संभाला। उन्होंने X पोस्ट में लिखा, ।।ॐ श्री गणेशाय नमः।। आज प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता श्री गणेश जी का पूजन-अर्चन कर अपने प्रभार मंत्रालय के सहयोगियों एवं परिवार की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया। आप सभी का स्नेह, सहयोग और मार्गदर्शन कर्म साधना से राष्ट्र आराधना हेतु संबल बने इसी अभिलाषा के साथ।। एक पोस्ट में बताया कि आज छत्तीसगढ़ सीएमओ संघ के सभी मित्रों से भेंट हुई, सभी ने नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान सभी सहयोगियों से कई विषयों पर चर्चा हुई।

Read More

publicuwatch24.-पखांजूर। धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी बंद होने से आक्रोशित सैंकड़ो किसानों ने बड़गांव में चक्काजाम कर दिया है। किसानों की मांग है कि धान उपार्जन केंद्रों से धान खरीदी सुचारू तरीके से चालू किया जाए। गौरतलब है कि धान उपार्जन केंद्रों से परिवहन नहीं होने के चलते केंद्रों में जगह नहीं है। जिसके चलते केंद्र प्रभारी ने खरीदी बंद कर दी है। जिससे किसान अपनी उपज नहीं बेच पा रहे है। वहीं दूसरी ओर जनवरी के अंतिम तिथि तक खरीदी की जानी है। लेकिन अभी खरीदी बंद होने से किसान परेशान हो गए हैं और धान विक्रय…

Read More

publicuwatch24.–रायपुर। रायपुर पुलिस मुख्‍यालय में आज से बजरंगबली बिराज गए हैं। पहली बार पीएचक्‍यू पहुंचे डिप्‍टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा ने हनुमान जी की पूजा की। इसके बाद उन्‍होंने पीएचक्‍यू के आला अफसरों के साथ बैठक की। इस बैठक में डीजीपी अशोक जुनेजा, एडीजी अरुण देव गौतम सहित अन्‍य आला अफसर मौजूद थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार डिप्‍टी सीएम शर्मा ने पीएचक्‍यू की बैठक में सबसे पहले अफसरों से परिचय प्राप्‍त किया। इसके बाद विभागीय कामकाज की जानकारी ली। गृह मंत्री ने प्रदेश की कानून-व्‍यवस्‍था और नक्‍सल विरोधी अभियान पर भी अफसरों के साथ विस्‍तार से…

Read More

publicuwatch24.-महासमुंद। जिले के धनानी कबाड़ी दुकान रायपुर रोड बसना में पुलिस ने छापेमारी की है. जहां पुलिस ने वाहन की कटाई करते हुए दुकान संचालक को पकड़ा है. वहीं मौके से वाहन और भारी मात्रा में गाड़ियों के पार्ट्स जब्त किया है. जब्त अवैध कबाड़ी सामान की कीमत 32 लाख से अधिक है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की धनानी कबाड़ी दुकान रायपुर रोड बसना का संचालक भारी मात्रा में अवैध रूप से कबाड़ी सामान रखा है. जिसपर पुलिस टीम ने छापामारा. जहां कबाड़ी दुकान संचालक मो. फयाज धनानी पिता मो. इकबाल धनानी उम्र 37 साल साकिन वार्ड…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। वन एवं जलवायु,जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने बुधवार को मंत्रालय में विधिवत पूजा अर्चना कर पदभार ग्रहण किया. इस दौरान इष्ट जन और विभागीय अधिकारी मौजूद थे. मंत्री केदार कश्यप ने इस अवसर पर कहा कि माई दंतेश्वरी के आशीर्वाद से आज मैने पदभार ग्रहण किया है. उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ’विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में हमारा छत्तीसगढ़ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारा मंत्रालय छत्तीसगढ़ के वनवासी, आदिवासी सहित प्रदेश के सभी वर्गों का समुचित…

Read More

publicuwatch24.-जांजगीर-चाम्पा। शिवरीनारायण के देवरी मोड़ के पास ट्रैक्टर और बाइक में टक्कर हो गई। जिससे इस हादसे में 2 साल की बच्ची की मौत हो गई है। वहीं बाइक में सवार अन्य 3 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। जिसके बाद घायल 3 लोगों को खरौद अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। दरअसल, शिवरीनारायण के जोगीडीपा से भूपेंद्र सारथी, अपनी पत्नी संतोषी, 2 साल की बेटी पूर्णिमा और अपने साले संतोष के साथ बाइक से बिलासपुर जा रहे थे। वे देवरी मोड़ पहुंचे थे कि ट्रैक्टर और बाइक में टक्कर हो गई। इस घटना में…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज मंत्रालय में पूजा-अर्चना कर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। बघेल ने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात विभागीय अधिकारियों से काम-काज के संबंध मे आवश्यक जानकारी ली। इस अवसर पर विभागीय सचिव टोपेश्वर वर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

publicuwatch24.-दुर्ग। श्री शदाणी दरबार के सेवादार श्री राजकुमार उदासी के निधन के पश्चात उनकी अंतिम इच्छा पूर्ण करते हुए उनकी देह श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज को सौंपी गई, राजकुमार उदासी के भतीजे नरेश कुमार उदासी,हसानंद उदासी ने देहदान की प्रक्रिया हेतु सहमति दी एवं जानकारी दी कि यह उनके परिवार कि ओर से चौथा देहदान है। श्री राजकुमार उदासी के निधन का समाचार मिलते ही सिंधी समाज के आसन दास मोहनानी,राजू पाहुजा,नामदेव मेघनानी,मोतीलाल राजपाल जिला चिकित्सालय पहुंचे एवं समाज तथा परिवार के लोगों को खबर दी एवं सामाजिक रीती रिवाज पुरे कर देहदान किया। नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य कुलवंत…

Read More