Author: admin

publicuwatch24.-रायपुर। प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग तथा श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज गुरूवार को यहां नवा रायपुर, अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी) भवन में अपने विभागीय काम-काज के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन द्वारा बनाई गई योजनाओं का लाभ आमजनों को समय पर दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने मोदी जी की गारंटी में शामिल विभागीय योजना पर तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उद्योग विभाग के सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुल हक, सचिव श्रम विभाग एवं श्रमायुक्त अलरमेलमंगई डी. सहित जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Read More

publicuwatch24.-बिलासपुर। पांच साल की मासूम बच्ची से रेप करने के आरोप में पुलिस ने 12 साल के एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। पीडि़त मासूम के माता-पिता मजदूरी करते हैं। वे दोनों काम पर गए थे। इसी दौरान उसके पड़ोस में रहने वाले आरोपी बालक ने पीडि़ता के साथ घर की छत पर खेलने के बहाने ले जाकर रेप किया। पीडि़त पक्ष और पड़ोसी के बीच इस बात को लेकर काफी विवाद हो गया। बताया गया कि पहले भी आरोपी बालक ने बच्ची के साथ गलत हरकत की थी, तब उसे समझा-बुझाकर मामला शांत किया गया था। सरकंडा पुलिस…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को मंत्रालय में विभाग की समीक्षा बैठक ली. जिसमें उन्होंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने बैठक में राजिम कुंभ मेला आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया. साथ ही अधिकारियों को त्रिवेणी संगम राजिम में मंदिर के चारों ओर परिक्रमा पथ बनाने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। इसके अलावा बैठक में सिरपुर को वर्ल्ड हैरिटेज में शामिल कराने के सार्थक प्रयास करने पर जोर दिया गया. श्रीराम वनगमन पथ के लिए योजना बनाने और प्रदेशवासियों को श्री रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या लेकर जाने की आईआरसीटीसी के साथ…

Read More

publicuwatch24.-कवर्धा। जिले का एक बड़ा क्षेत्र वनांचल व पहाड़ों से ढंका हुआ है। ऐसे में ठंड के दिनों में यह क्षेत्र आकर्षक लगता है। वहीं इन दिनों ठंड का असर आम लोगों के साथ ही साथ भगवान पर भी पड़ रहा है। अब तक ठंड के दिनों में ज्यादातर लोग साल, स्वेटर पहने नजर आते थे। वहीं पालतू जानवरों को भी ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़ों से ढंकते थे। लेकिन इस साल का ठंड भगवान को भी परेशान किए हुए है। यही कारण है कि शहर के कचहरी पारा स्थित श्री राम जानकी लक्षमण मंदिर में स्थापित…

Read More

publicuwatch24.-दुर्ग। ननकट्ठी-दुर्ग से धमधा रोड पर ग्राम रवेलीडीह के पास बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां दशगात्र के बाद तालाब में नहाकर कतार बनाकर लौट रही महिलाओं में से एक को टैंकर चालक ने रौंद दिया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद टैंकर चालक मौके से भाग गया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया। कई घंटों की समझाइश के बाद जाम को खोला गया। दुर्ग ग्रामीण एएसपी अंनत साहू ने बताया कि घटना बुधवार दोपहर ग्राम रवेली की है। यहां की रहने वाली सवाना बाई देवांगन…

Read More

publicuwatch24.-कोंडागांव। बस्तर संभाग के कोंडागांव जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही हैं। यहाँ नक्सल मोर्चे पर तैनात CAF जवान ने खुद के सर्विस रायफल से आत्महत्या की नियत से गोली मार ली हैं। घायल जवान को आनन-फानन में अस्पताल दाखिल कराया गया हैं जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही हैं। आत्महत्या का प्रयास करने वाला जवान छत्तीसगढ़ आर्म्स फ़ोर्स यानि सीएएफ का बताया जा रहा हैं जो कि कोंडागांव के कुधूर कैंप में पदस्थ था। साथी जवानों ने जब फायरिंग की आवाज सुनी तो सभी बैरक की तरफ पहुंचे। यहाँ घायल जवान लहूलुहान हालत में पड़ा…

Read More

publicuwatch24.-सूरजपुर। सूरजपुर जिला अस्पताल में मरीज से इलाज के नाम पर वसूली का मामला सामने आया है. दरअसल, सूरजपुर जिला अस्पताल के विधायक भूलन सिंह मरावी ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया. इस दौरान अस्पताल में फैली गंदगी और अव्यवस्थाओं को लेकर उन्होंने अस्पताल प्रबंधन की जमकर क्लास लगाई. इसके साथ ही उन्होंने मरीजों से भी बातचीत की. बातचीत के दौरान विधायक को जानकारी मिली कि यहां मरीजों से इलाज के नाम पर पैसा वसूला जा रहा है। दरअसल, जिले के प्रेमनगर विधानसभा के विधायक भूलन सिंह मरावी बुधवार को जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे थे.…

Read More

publicuwatch24.-धमतरी। केरेगांव थाना क्षेत्र में नवजात शिशु का शव मिला है. शव मिलने की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैली. जिसके बाद सूचना पुलिस तक पहुंची.इसके घटना वाली जगह पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि नवजात के शव का एक पैर जानवरों ने नोच खाया था. अंदेशा जताया जा रहा है कि अवैध संबंध के कारण निर्दयी मां ने ऐसा कदम उठाया है. केरेगांव पुलिस के मुताबिक केरेगांव इलाके के बासीखाई गांव के खेत में नवजात शिशु का शव मिला है. शव को पोस्टमार्टम के…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए हाईकोर्ट और लोअर कोर्ट में कोरोना की गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य कर दिया गया है। रजिस्ट्रार जनरल ने आदेश जारी कर हाईकोर्ट और जिला अदालतों में मास्क पहनकर आने के साथ ही सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग जैसी गाइडलाइन का पालन करने की हिदायत दी है। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा ने प्रदेश में बढ़ते कोरोना केस पर चिंता जताई है। राज्य शासन के एहतियात बरतने और हाई लेवल मीटिंग के बाद उन्होंने हाईकोर्ट में कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए निर्देशित किया है। उनके निर्देश…

Read More

publicuwatch24.-भिलाई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने प्रदेश के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आव्हान किया है कि लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। वोरा ने कहा कि कुछ महीनों बाद ही लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। लोकसभा चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को कमर कसना होगा। 2024 में नगरीय निकाय चुनाव भी होंगे और उसके बाद पंचायत चुनाव होंगे। इन सभी चुनावों में कांग्रेस की जीत के लिए कांग्रेस की सक्रियता से पार्टी की जीत का रास्ता निकलेगा। संगठन को मजबूत बनाकर एकजुट होकर पूरे देश में कांग्रेस की प्रचंड जीत के लिए…

Read More