Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- गांव, गरीब, किसान, मजदूर, माताओं-बहनों और युवाओं का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
- आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय बच्चों की शिक्षा को नई दिशा, नियद नेल्ला नार योजना से बंद पड़े 421 स्कूल पुनः प्रारंभ
- UCC की उच्चस्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न
- जनजातीय गौरव दिवस : गौरवशाली विरासत के सम्मान से सशक्त और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प
- किसानों की आर्थिक समृद्धि और खेती को लाभकारी बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में हो रहे नवाचार- कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आगामी 100 दिन महत्वपूर्ण- आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा
Author: admin
publicuwatch24.–रायपुर। प्रार्थिया नंदनी धीवर एवं नीलकंठ गोंड, गीता देवांगन, घनश्याम देवांगन, मीनाक्षी मिश्रा, सुरेखा शोरी द्वारा प्रशांत सोनी, उत्तम उर्फ विकम नेताम एवं पिंकी कौर के विरूद्ध मंत्रालय एवं अन्य विभागो में शासकीय नौकरी लगाने का झांसा देकर सभी से अलग अलग कुल 12,00,000/रु रकम प्राप्त कर धोखाधड़ी करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत प्रस्तुत किये थे जिसकी जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से निर्देश प्राप्त हुई थी। वरिष्ठ अधिकारी के निर्देशानुसार शिकायत को गंभीरता में लेते हुए शिकायत की जांच की गई जिसमें आरोपियों द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर प्रार्थियों…
publicuwatch24.-रायपुर। राम मंदिर को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर भाजपा विधायक राजेश मूणत ने कहा कि कांग्रेस नेता राम मंदिर को लेकर प्रश्नवाचक चिन्ह खड़ा कर देते हैं. जनता जानती है कि आपने क्या किया है. कई पुराने मुद्दों पर कांग्रेस ने कुछ नहीं किया. मोदी जी ने सबका विकास, सबके साथ किया है। रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने मीडिया से चर्चा में ईडी की कार्रवाई पर दीपक बैज के बयान पर कहा कि छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई हो तो गलत, लेकिन बंगाल में हो तो नेता प्रतिपक्ष तारीफ करे. कांग्रेस की दोहरी…
publicuwatch24.-रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरूण साव 8 जनवरी को सरगुजा, बिलासपुर और मुंगेली जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 8 जनवरी को सवेरे सवा दस बजे रायपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ शासकीय विमान से सरगुजा के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे साढ़े 11 बजे अंबिकापुर में मुख्यमंत्री के साथ संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होंगे। साव दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री के साथ अंबिकापुर से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर 03:20 बजे बिलासपुर में संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री साव शाम साढ़े छह बजे बिलासपुर से मुंगेली…
publicuwatch24.-रायपुर। गृहमंत्री विजय शर्मा ने रायपुर वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में प्रभु की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, श्री रामचन्द्र कृपालु भजुमन हरण भवभय दारुणं । नव कंज लोचन कंज मुख कर कंज पद कंजारुणं
publicuwatch24.-रायपुर। ED ने अपनी चार्जशीट में महादेव ऑनलाइन सट्टेबाज़ी मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर ₹508 करोड़ लेने का आरोप लगाया है। साथ ही असीम दास के बयान को वापिस लेने की बात को भी साज़िश बताया। असीम अपने पहले दिये बयान पर कायम रहा। मिली जानकारी के अनुसार महादेव ऐप के तथा कथित संचालक शुभम सोनी ने सोशल मीडिया और ईडी को भेजे ईमेल में 508 करोड़ रुपए का जिक्र किया है। शुभम सोनी के मेल की जांच किए जाने के बाद ईडी ने 1800 पन्नो का पेश किए प्रथम अभियोजन परिवाद में भूपेश…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को राजिम भक्तिन माता जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। साय ने कहा है कि राजिम माता उन सभी कर्मवीरों की आराध्य हैं, जिन्होंने कर्म को ही जीवन का सार माना है। धर्मनिष्ठा और कर्मठता की प्रतीक राजिम माता के नाम पर छत्तीसगढ़ की धार्मिक और ऐतिहासिक नगरी राजिम का नाम पड़ा है। छत्तीसगढ़ का राजिम अब केवल धार्मिक स्थल ही नहीं बल्कि तीन नदियों के साथ विभिन्न संस्कृतियों, सम्प्रदायों का संगम स्थल बन गया है। साय ने कहा कि भक्तिन राजिम माता ने हमें कर्म और भक्ति का संस्कार दिया…
publicuwatch24.–धमतरी। क्षेत्र के अंतर्गत चार महाविद्यालय विद्यमान है जिसमें धमतरी शहर में बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव शास. स्नाकोत्तर महाविद्यालय, शास. नारायण राव मेघावाले कन्या महाविद्यालय, नगर पंचायत आमदी में नवीन महाविद्यालय एवं कण्डेल में नवीन महाविद्यालय स्थापित है, जहां पर क्षेत्र की छात्र-छात्राएं अध्यनरत है, महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने उच्च शिक्षा मंत्री माननीय बृजमोहन अग्रवाल जी से मुलाकात कर महाविद्यालयों में स्नाकोत्तर की कक्षाएं प्रारंभ करने, स्नाकोत्तर की कक्षा में सीटों की संख्या बढ़ाने सहित विभिन्न छात्र-छात्राओं के मूल्य सुविधाओं के लिए मिलकर मांग पत्र सौंपते हुए महाविद्यालयों…
publicuwatch24.-बिलासपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर एक बड़ा बयान दिया है जिसमें उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ 5 वर्षों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में पीछे गया है। पांच वर्षों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्या हुआ है यह किसी से नहीं छिपा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में देश के अग्रणी राज्य के तौर पर छत्तीसगढ़ को पहचान दिलाने की दिशा में काम करेंगे। इसी के साथ ही जल्द ही प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में भर्ती की जाएगी। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने बयान में कहा…
publicuwatch24.-रायपुर। ED चार्जशीट में नाम होने पर भूपेश बघेल ने कहा, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपने सप्लीमेंट्री चार्जशीट में जिस तरह से मेरा नाम लिखा है, वह पूरी तरह से राजनीतिक षड्यंत्र का हिस्सा है। ईडी अपने राजनीतिक आकाओं के इशारे पर कूटरचना कर लोगों को गिरफ़्तार कर रही है और उनसे दबावपूर्वक मेरे और मेरे सहयोगियों के ख़िलाफ़ बयान दिलवा रही है। इन बयानों में जो पैसों के लेनदेन के आरोप लगाए गए हैं उनका कोई आधार नहीं है। महादेव ऐप के पूरे मामले को जिस तरह से राजनीतिक रंग दिया गया है उससे साफ है कि इसका…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत एक नवंबर 2023 से धान खरीदी का महाअभियान निरंतर जारी है। राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष मोदी जी की गारंटी के अनुरूप किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 82.44 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। धान के एवज में किसानों को 17,773 करोड़ रूपए से अधिक राशि का भुगतान किया गया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान…