Author: admin

publicuwatch24.-बिलासपुर। बिलासपुर की अपराध गुप्तचर शाखा ने एक यात्री को 80 हजार रुपए के गांजे के साथ गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के प्रभारी निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर के साथ उप निरीक्षक एके बिन्द, उप निरीक्षक एसके मिंज, आरक्षक आलोक कुमार, निरज कुमार के साथ मुखबिर सूचना पर रेलवे स्टेशन बिलासपुर प्लेटफार्म नं 04-05 नागपुर छोर शौचालय के पास एक व्यक्ति नाम पता दयाराम लोधी वल्द गोपाल लोधी उम्र-38 साल साकिन- कुआखेड़ा, पोस्ट बनगांव थाना-हटा जिला दमोह (मप्र) को एक एयर बैग में 3 पैकिट (मादक पदार्थ ) गांजा के साथ पकड़े. पूछताछ करने पर बताया की…

Read More

publicuwatch24.-धमतरी। जिले के नगरी-सिहावा रोड में सड़क दुर्घटना हुआ है. यहां स्कूल बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई. हादसे में स्कूल बस में सवार बच्चों में से आधा दर्जन बच्चे और ड्राइवर घायल हो गए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 8 बजे नगरी-सिहावा रोड पर नगरी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने विद्याकुंज स्कूल के स्कूली…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर स्थित पाटन सदन पहुंचे है। उन्होंने पाटन सदन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता स्वर्गीय नंदकुमार बघेल के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री साय ने पूर्व मुख्यमंत्री बघेल एवं उनके परिजनों से भेंटकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और ईश्वर से उनके परिवारजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक किरण सिंहदेव ने भी स्वर्गीय नंदकुमार बघेल को श्रद्धांजलि दी।

Read More

publicuwatch24.–पेंड्रा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में सामने आएं दुष्कर्म की एक घटना ने झकझोर दिया हैं। यहाँ एक 70 साल की महिला को इलाके के ही नाबालिग ने हवस का शिकार बनाया हैं। महिला दिशा मैदान के लिए निकली हुई थी इसी दौरान आरोपी ने मौक़ा पाते ही उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। इस बारें में जिले की एएसपी मनीषा ठाकुर ने बताया कि यहां रहने वाली एक 70 साल की बुजुर्ग महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि जब वह दिशा-मैदान के लिए घर के बाहर निकली थी कि तभी नाबालिग…

Read More

publicuwatch24.-अंबिकापुर। श्रीलंका के अशोक वाटिका स्थित सीता माता मंदिर से भगवान श्रीराम के चरण पादुका की शोभायात्रा निकाली गई है। रामभक्त इस शोभायात्रा में श्रीलंका से चरण पादुका लेकर आयोध्या ले जा रहे हैं। आज श्रीलंका से आ रही श्री राम की चरण पादुका अंबिकापुर पहुंची है। वहीं चरण पादुका के स्वागत में राम भक्तों का हुजुम उमड़ पड़ा है। शहर भर के लोग चरण पादुका के दर्शन कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक भव्य शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए निकली है। शहर के अलग-अलग जगहों पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सहयोगियों द्वारा कैबिनेट में गहन मंथन के पश्चात जनकल्याण के लिए योजनाएं तैयार की जाती हैं। दिल्ली में बनी यह योजनाएं कुशलता से जमीनी स्तर पर किस तरह से क्रियान्वित की जा रही हैं, इसकी समीक्षा प्रधानमंत्री श्री मोदी सीधे आम जनता से संवाद के माध्यम से नियमित रूप से करते हैं। इसके लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा भी आयोजित की जा रही है। उत्तर बस्तर के ग्रामीण क्षेत्रों में केंद्र द्वारा चलाई जा रही अनेक योजनाओं का किस तरह असर हुआ है, इसकी जानकारी लेने आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के वर्चुअल कार्यक्रम…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा कि स्कूली बच्चों को संस्कारित करने शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे आज जिला मुख्यालय बलौदाबाजार-भाटापारा में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम में नवाचारी रचनात्मक प्रयोग हेतु जिले के 18 शिक्षकों को शिक्षादूत एवं ज्ञानदीप पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। इनमें शिक्षादूत के लिए 15 एवं ज्ञानदीप के 3 शिक्षक शामिल हैं। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष नंदकुमार साहू विशिष्ट अतिथि के रूप मंे शामिल हुए। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कार्यक्रम को…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। आरंग-महासमुंद हाईवे में गांजा तस्कर की गिरफ्तारी हुई है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना आरंग क्षेत्रांतर्गत आरंग महासमुंद तिराहा एनएच 53 रोड में दोपहिया वाहन सवार एक व्यक्ति अपने पास बोरी में गांजा रखा है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नीरज चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध पीताम्बर सिंह पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक माना कल्पना वर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी आरंग को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। जगन्नाथपुरी मठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का एक बार फिर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने राममंदिर पर कहा कि मूर्ति का शास्त्र विधि-विधान से प्रतिष्ठा हो। तभी मूर्ति में भगवान का प्रवेश हो सकता है। अन्यथा मूर्ति में भूत-पिशाच का प्रवेश हो जाता है। शास्त्र विधि से प्रतिष्ठा ना होने से हलचल मचा देगा। रामजी को सेकुलर मानकर प्रतिष्ठा ना हो। कोई अंबेडकर की मूर्ति की प्रतिष्ठा नहीं हो रही है। राम को सनातनियों का अवतार मानकर प्रतिष्ठा हो। शंकराचार्य निश्चलानंद मोदी और योगी पर हमला करते हुए कहते हैं कहा कि मोदी और योगी मूर्ति…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मां महामाया एयरपोर्ट अंबिकापुर में सरगुजा अंचल में प्रथम आगमन पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री साय के साथ में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा , उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी रामप्रताप सिंह भी आये। इस दौरान एयरपोर्ट में कृषि मंत्री राम विचार नेताम, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, सीतापुर विधायक राम कुमार टोप्पो, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, विधायक गोमती साय के साथ-साथ सरगुजा कमिश्नर जी आर चुरेंद्र, आईजी मोहित गर्ग, कलेक्टर भोसकर विलास संदीपन, एसपी सुनील कुमार , सीईओ जिला…

Read More