Author: admin

publicuwatch24.-खैरागढ़। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है. राजनांदगांव सीट के खैरागढ़ में आज लोकसभा चुनाव प्रभारी नारायण चंदेल सांसद और संतोष पाण्डेय की उपस्थिति में लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया. चुनाव कार्यालय स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के सामने जिला भाजपा कार्यालय में बनाया गया है. उद्घाटन के मौके पर चुनाव प्रभारी नारायण चंदेल सांसद संतोष पाण्डे प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव समेत तमाम जिला भाजपा के नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे. लोकसभा प्रभारी नारायण चंदेल ने कार्यकर्ताओं को जीत का नुस्खा बताया और उसमें जोश भरने का प्रयास किया. राजनांदगांव लोकसभा में…

Read More

publicuwatch24.-जगदलपुर। नगरनार एनएमडीसी एक बार फिर विवादों में नजर आ रहा है। लकी मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों ने अपने 21 सूत्री मांगो को लेकर हड़ताल करना शुरू कर दिया है। दरअसल, नगरनार स्टील प्लांट की जब से नींव रखी गई थी तब से यह स्टील प्लांट विवादों से घिरा रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री के हाथों नगरनार स्टील प्लांट का उद्घाटन हुआ था, लेकिन अब लकी मिनलर कंपनी में काम करने वाले तकरीबन 800 कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर काम बंद कर धरने पर बैठ गए हैं, जिससे एनएमडीसी में होने वाले प्रोडक्सन के काम प्रभावित…

Read More

publicuwatch24.–गरियाबंद। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक चालक घायल हो गया. हादसे के बाद ट्रक रुका नहीं बल्कि डेढ़ किमी तक बाइक को घसीटते ले गया. इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. मिली जानकारी के मुताबिक, गरियाबंद से राजिम की ओर भूंसा भरकर जा रहे ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के बाद बाइक सवार दोनों सड़क किनारे जा गिरे. इस हादसे में चालक ओम कुमार मंडावी के बांए पैर की दूसरी उंगली कटकर अलग हो गई. टक्कर…

Read More

publicuwatch24.–गरियाबंद। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 7 जनवरी 2024 को राजिम भक्तिन माता जयंती के अवसर पर कहा था कि राजिम कुंभ की भव्यता पुनः लौटेगी। देश भर से साधु संत इसमें शामिल होने आएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय की विशेष पहल से राजिम कुंभ की वैभवता पुनः लौट आई है। संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की निगरानी में राजिम कुंभ कल्प-2024 इस बार भगवान श्रीराम को समर्पित करते हुए पूरे कुंभ की संरचना श्रीराम की थीम पर आधारित किया गया है। कुंभ मेला परिसर में जगह-जगह भगवान श्रीराम और उनके आराध्य भगवान सदाशिव की प्रतिमाएं रंगोली और कट-आउट जगह-जगह नजर आने…

Read More

publicuwatch24.-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही थाना पुलिस ने एक चोर गिरोह को धर दबोचा है. आरोपी हथियारबंद होकर सूने घरों को अपना निशाना बनाते थे. गिरोह अक्सर गौरेला पेण्ड्रा मरवाही समेत जिले के सरहदी इलाकों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया करते थे. पुलिस ने चोर गिरोह के 6 सदस्य समेत खरीददारों को गिरफ्तार कर लिया है. पेट्रोलिंग के पुलिस ने आरोपियों को रोका था. इस दौरान पूछताछ करने और बैग की तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से अटासी, छेनी, हथौड़ी, मिला. पूछताछ में आरोपियों ने मरवाही थाना क्षेत्र में पांच स्थानों पर (रटगा, राजाडीह, कुम्हारी, तेन्दूमुडा,) पेण्ड्रा में दुबटिया,…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। गौ तस्करी में लिप्त आरोपियों को जेल भेजने की मांग करते हुए गौ सेवक ओमेश बिसेन दंडवत यात्रा कर रहे हैं. टिकरापारा के सिद्धार्थ चौक से यात्रा शुरू कर ओमेश बिसेन शंकर स्थित आईजी ऑफिस तक जा रहे हैं, जहां तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही को लेकर आईजी रायपुर रेंज को ज्ञापन सौंपेंगे. गौ सेवक ओमेश बिसेन ने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में गौ तस्करी हो रही है. गौ तस्करी का पैसा आतंकवाद में लगता है. आमानाका में गौ तस्करी के मामले में शामिल आरोपी बाहर है. उस तस्करी में मनोज जंघेल और हरीश साहू शामिल थे. 10 ट्रक…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। भारतीय थल सेना में ‘अग्निवीर भर्ती’ हेतु आवेदन 13 फरवरी से 22 मार्च 2024 तक आमंत्रित किए जा रहे हैं। जिसकी अधिसूचना भारतीय सेना की वेबसाइटhttp://joinindianarmy.nic.in परउपलब्ध है। किसी भी अन्य जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के नंबर +91-0771-2965213 पर संपर्क कर सकते हैं। वही गरियाबंद कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने जिले के सभी विभाग प्रमुखों, जनपद सीईओ एवं नगरीय निकाय सीएमओ को पत्र प्रेषित कर निर्देशित किया है कि सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के मुताबिक अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है जो भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है।…

Read More

publicuwatch24.-बिलासपुर। बिलासपुर में राजस्व मामलों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर हाईकोर्ट ने कलेक्टर अवनीश शरण और एसडीएम से शपथ पत्र के साथ जवाब मांगा है। मंगलवार को हाईकोर्ट में अफसरों को शपथपत्र प्रस्तुत करना है। लिहाजा, एक दिन पहले कलेक्टर ने हाईकोर्ट को दिखाने के लिए पटवारी समेत 3 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल, याचिकाकर्ता रोहिणी दुबे ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें कहा गया है कि उसने तहसील कार्यालय बिलासपुर में डायवर्जन के लिए आवेदन दिया है। प्रकरण को लेकर सुनवाई नहीं की जा रही है। तहसील कार्यालय से कोई सूचना भी नहीं…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मंत्री रामविचार नेताम ने आदित्य राजे सिंह से मुलाकात की। X पोस्ट में उन्होंने बताया कि नई दिल्ली से रायपुर आने के क्रम में हवाई यात्रा के दौरान सबसे कम उम्र के पर्यावरण मित्र, प्रमाणित आईओएस और एंड्रॉइड ऐप डेवलपर, स्वामी प्रज्ञानंद राष्ट्रीय पुरस्कार, लिटिल चैम्प आइकॉन-2023,यंग अचीवर्स, छत्तीसगढ़ अचीवर्स अवार्ड सहित अनेकों पुरस्कार से सम्मानित आदित्य राजे सिंह से मुलाकात हुई। आपने अपनी प्रतिभा से देश के साथ-साथ प्रदेश को भी गौरवान्वित किया है। आपकी उपलब्धियां युवाओं के लिए प्रेरणा का पर्याय है।

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं के संदर्भ में हेल्पलाईन 2024 का 22 फरवरी से 22 मार्च तक संचालन किया जा रहा है। हेल्पलाईन में कल रसायन शास्त्र विषय की विशेषज्ञ कादम्बिनी पटले ने रसायन शास्त्र विषय की परीक्षा की तैयारी के संबंध में विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान किया। मनोवैज्ञानिक के रूप में उपस्थित डॉ. वर्षा वरवंडकर द्वारा तनाव संबंधी समस्याआंे का निराकरण किया गया। हेल्पलाईन में छत्तीसगढ़ राज्य के दूरस्थ अंचलों जैसे- रायपुर, बलौदाबाजार, बिलासपुर, महासमुन्द, सक्ती, रायगढ़, धमतरी, गरियाबन्द, राजनांदगांव, सरगुजा, बलरामपुर, दुर्ग एवं अन्य जिलों से विद्यार्थियों द्वारा सवाल किया…

Read More