Author: admin

publicuwatch24.–रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा परिसर में सॉफ्ट बाल खिलाड़ी साकेत बंजारे और चंद्रहास यादव ने मुलाकात की। साकेत ने पटना- बिहार में आयोजित जूनियर सॉफ्ट बाल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया था। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम उपविजेता रही थी। मुख्यमंत्री साय ने साकेत एवं यादव की हौसला अफजाई करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए उनकी सराहना की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आपके टीम की अच्छे प्रदर्शन ने छत्तीसगढ़ का भी मान बढ़ाया है। इससे बाकी खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने उन्हें आगे की स्पर्धाओं…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा मतदान के दौरान हुई क्रॉस वोटिंग और फिर उसके बाद उपजे सियासी संकट पर प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर तीखा तंज कसा हैं। सीएम ने कहा कि कांग्रेस की नैय्या में छेद हो गया हैं और यही वजह कि सब अपने लिए सुरक्षित जगह ढूंढ रहे हैं। वे विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी दिन सत्रावसान के बाद मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। मुख्यमंत्री ने बजट सत्र के दौरान नए सदस्यों के परफॉर्मेंस पर ख़ुशी जाहिर करते हुए उनके प्रदर्शन को अच्छा बताया। उन्होंने पहली बार मंत्री बने…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। टाप नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव पूवर्ती के लोगों ने जिनकी आवाज अब तक नक्सली बंदूकों के साये में चुप करा दी जाती थी, उन्होंने पहली बार विधानसभा में जनता की आवाज को जनता के प्रतिनिधियों के माध्यम से लोकतंत्र के मंदिर में गूंजते सुना। सुकमा जिले के पूवर्ती के साथ ही टेकलगुडेम के ग्रामीणों ने विधानसभा में देखा कि किस तरह लोकतंत्र में पक्ष और विपक्ष मुद्दों पर सहमति-असमहति के बावजूद चर्चा कर अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचते हैं और जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़ते हैं। वे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के आमंत्रण पर विधानसभा पहुंचे।…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। प्रदेश प्रभारी ओम माथुर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया हैं। बताया जा रहा हैं कि पार्टी आलाकमान अब उन्हें राष्ट्रीय संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दे सकती हैं। सम्भव हैं कि माथुर को या तो उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया जा सकता हैं या फिर उन्हें उनके गृह राज्य राजस्थान में कोई बड़ा दायित्व सौंपा जा सकता हैं। अगर यह कयास सही हैं तो कल दिल्ली में होने वाली बैठक में इन संभावनाओं पर मुहर लग सकती हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि पिछले 17-18 फरवरी को हुई बैठक में इस पर सैद्धांतिक सहमति भी बन चुकी हैं। …

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। नक्सली कमांडर हिडमा के गांव पूवर्ती के साथ घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के गांवों में रहने वाले आदिवासी युवकों को प्रदेश के विकास से परिचित कराने रायपुर भ्रमण कराया जा रहा है. मन में शोषण के भाव को दूर करने के उद्देश्य से कराए जा रहे इस भ्रमण की सार्थकता आदिवासी युवाओं के कलेक्टर, डॉक्टर, पुलिस बनने की इच्छा से सिद्ध होती नजर आ रही है. गृहमंत्री विजय शर्मा ने अपने X पोस्ट में लिखा, सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित दूरस्थ क्षेत्रों से ग्रामीण पहली बार राजधानी रायपुर आए है. उन्होंने मेरे और बड़े अधिकारियों साथ बैठ कर…

Read More

publicuwatch24.-जांजगीर। जांजगीर के हाईस्कूल मैदान के पास स्थित स्वामी आत्मानंद विद्यालय के परिसर में छात्रों द्वारा कार से स्टंट करने के मामले में ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की है और 4 कार को जब्त किया है। पुलिस ने चारों कार के मालिकों पर मोटर व्हिकल एक्ट के तहत 9-9 हजार रुपये यानी 36 हजार रुपये जुर्माना किया है और छात्रों के अभिभावकों को समझाइस भी दी है। इसके साथ ही माफीनामा भी भरवाया गया है। दरअसल, जांजगीर के हाईस्कूल स्कूल मैदान के पास स्थित स्वामी आत्मानंद विद्यालय में बारहवीं के छात्रों की फेयरवेल पार्टी थी। इस दौरान छात्रों ने…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। माता कौशल्या धाम चंदखुरी समीप मुनगेसर निवासी डॉ. दीपिका लहरी की पहली उपन्यास ‘द वाईट शैडो’ का 12 जनवरी 2024 को अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित हुआ। दिल्ली के प्रगति मैदान में 10 से 18 फरवरी तक आयोजित विश्व पुस्तक मेला 2024 में इस पुस्तक का प्रदर्शन किया गया। अपराध रोमांच कानून से जुड़ी कहानी में युवा पत्रकार जोया मुख्य किरदार में हैं जिनके पिता व भाई पुलिस में रहते लोगों की रक्षा करते अपनी जान गंवा दी। जोया अभी एक अनाथालय चलाती है। वह हर साल 15 नवंबर का इंतजार करती है एक ऐसे व्यक्ति से मिलने के…

Read More

publicuwatch24.-कवर्धा। जिले में NH 130A में सड़क निर्माण के काम पर लगी बुलेरो में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. मौके पर गाड़ी गाड़ी धू-धूकर जल रही है. इस घटना की सूचना के बाद मौके पर आसपास रहने वालों की भीड़ जुट गई है. शुरूआती जानकारी के मुताबिक, दमकल की टीम को भी घटना की जानकरी दी गई है. बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से वाहन में आग लगी और देखते ही देखते पूरी बोलेरो में फैल गई. घटना पोड़ी थाना क्षेत्र की है.

Read More

publicuwatch24.-महासमुंद। इस बार भी होली को लेकर बिहान से जुड़ी जय माता दी महिला समूह डोकरपाली के महिला सदस्यों द्वारा हर्बल गुलाल तैयार किया जा रहा है। महिलाएं होली त्यौहार के पूर्व ही हर्बल गुलाल तैयार करने में लगी है। इस गुलाल को लगाने से चेहरे पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे इन हर्बल गुलाल और हर्बल रंग की कई विशेषताएं हैं। इसमें फूलों के रंग का इस्तेमाल किया जाता है। इतना ही नहीं गुलाल और रंग में महक के लिए भी फूलों का ही इस्तेमाल किया जाता है। इसमें…

Read More

publicuwatch24.-बलौदाबाजार। सिटी कोतवाली पुलिस ने बलौदाबाजार भैंसापसरा अग्निकांड का पर्दाफाश किया है. घर में आग लगाने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. एसपी सदानंद कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों आरोपी आदतन शरारती और उपद्रवी तत्व हैं. आरोपियों ने झोपड़ी में लगे कपड़े को फाड़ने, वहां बैठने और हुल्लड़ करने से मना करने पर वारदात को अंजाम दिया था. बता दें कि 24-25 फरवरी की दरम्यानी रात आरोपियों ने घर में आग लगाकर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया था. इस जघन्य हत्याकांड में दो लोगों की मौत हुई थी.…

Read More