Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 16 से 18 नवंबर तक जिला मुख्यालयों में होंगे कार्यक्रम
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीपीपी मूल्यांकन समिति की उच्च-स्तरीय बैठक संपन्न
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन
- स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव और निकायों के प्रमुखों का जोरदार स्वागत
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से नारायणपुर के 327 से अधिक परिवारों ने अपनाई सौर ऊर्जा
- किसान नरेन्द्र कुमार की खेती को मिला नया संबल, पीएम किसान सम्मान निधि से बढ़ी खुशहाली
- छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आज 12 नवंबर को ड्राफ्ट प्रकाशन
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर/महाराष्ट्र। राज्यपाल रमेश बैस ने प्रदेशवासियों को गुड़ी पड़वा और नववर्ष की शुभकामनाएं दी हैं। सभी को शुभकामनाएँ और नया साल मुबारक। देश के विभिन्न हिस्सों में यह त्यौहार चैत्र शुक्लदि, युगादि, संसार पड़वो और चेटी चंड के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर राज्यपाल बैस ने अपने संदेश में कहा कि लोगों के बीच आपसी स्नेह, भाईचारा और सद्भाव बढ़े, इसी प्रार्थना के साथ मैं सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।
publicuwatch24.-रायगढ़ । घरघोड़ा-धरमजयगढ क्षेत्र अंतर्गत रेलवे लाइन का विस्तार किया जा रहा है, जहां कई स्थानों पर रेलवे ट्रैक के ऊपर लगे कॉपर कैटनरी बिजली तार चोरी की घटना सामने आ रही थी जिसे लेकर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा एसडीओपी सिद्धांत तिवारी एवं थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित कुमार तिवारी को शीघ्र चोरियों पर अंकुश लगाने और आरोपियों पर कार्यवाही का निर्देश दिया गया था जिस पर थाना प्रभारी द्वारा मुखबिर सक्रिय कर सूचनाएं ली जा रही थी । इसी कड़ी में कल थाना प्रभारी को मुखबीर सूचना से मिली सूचना पर घरघोड़ा पुलिस ने ग्राम…
publicuwatch24.-बस्तर। पहले चरण के लिए बस्तर लोकसभा में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की पहली चुनावी सभा तय हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब राहुल बस्तर दौरे पर आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए राहुल का यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा होगा। वे बस्तर विधानसभा में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। पहले चरण के चुनावी अभियान के लिए 13 अप्रैल को बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में राहुल की एक बड़ी जनसभा होगी। इसमें पूरे संसदीय क्षेत्र से कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय…
publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर-8 में रविवार को कॉलोनी विकास समिति के चुनाव सम्पन्न हुए। इस प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में कॉलोनीवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मतदान का रिकॉर्ड कायम कर दिया। कुल 102 मतदाताओं में से 101 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना उपरांत घोषित नतीजों के अनुसार अध्यक्ष पद पर गोपाल कृष्ण साहू निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद पर बिपिन बिहारी मोहंती जबकि कोषाध्यक्ष पद पर सतीश कुमार साहू निर्वाचित घोषित किए गए। वहीं सचिव पद पर जीतू साहू निर्विरोध चुने गए। संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी पं. कृष्णा कुमार द्विवेदी और…
publicuwatch24.-बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर जगदलपुर पहुंचे। यहां से वे हेलीकॉप्टर के जरिए आमाबाल गांव पहुंचकर यहां आयोजित सभा स्थल पर मौजूद हैं। बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार महेश कश्यप के लिए प्रचार किया। दरअसल, छोटे आमाबाल भानपुरी सड़क से करीब 8 किमी की दूरी है। यह इलाका भाजपा के दिवंगत नेता बलिराम कश्यप और कश्यप परिवार का कहा जाता है। इसलिए यहां मोदी की गारंटी गिनाने और ग्रामीण वोटर्स को साधने के लिए पीएम की सभा की जा रही है। बता दें कि इससे पहले आखिरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी की नई…
panchayattantra24.-कुनकुरी। कांग्रेस ने पिछले चुनाव में अपने जनघोषणा पत्र में लोक लुभावन वादे कर जनता से खूब वोट बटोरा पर सत्ता में बैठते ही लोगों से खूब छलावा किया, खूब ठगा, खूब धोखाधड़ी की। प्रदेश की जनता द्वारा दिए गए भारी जनादेश का अपमान किया। जिसका करारा जवाब आप सभी ने विधानसभा चुनाव में दिया है और अब लोकसभा में कांग्रेस को खाता खोलने भी नहीं देना है. कांग्रेस को उखाड़ फेंकना है। आज कुनकुरी में आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ये बात कही। साय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में भारी बिखराव है,…
publicuwatch24.-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी केवल राजनीति नही बल्कि राष्ट्रनीति पर चलती है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई के दिखाएं रास्ते पर चलते हुए भाजपा उनके सपनों को साकार कर रही है और आज सत्ता में आकर लोगों की सेवा कर रही है। यह कहना है रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल का जिन्होंने शनिवार को भाजपा के 45 वें स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया और सभी को भाजपा के स्थापना दिवस की…
publicuwatch24.-रायपुर। प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी है। राज्य के सीएम और प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेता लगातार अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं और मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज सीएम विष्णुदेव साय कवर्धा और जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार, सीएम विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर से रवाना होकर कवर्धा पहुंचेंगे। यहां आयोजित विशाल जनसभा में शामिल होकर जनता को संबोधित करेंगे। इसके बाद सीएम साय वापस रायपुर पहुंचेंगे और कुनकुरी के लिए रवाना होंगे। सीएम साय कुनकुरी…
publicuwatch24.-नारायणपुर: किसकोड़ो एरिया कमेटी के विरुद्ध नारायणपुर-कांकेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने अस्थाई नक्सल कैंप को ध्वस्त कर दिया है. इस दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में नक्सलियों की विस्फोटक सामग्री, संचार उपकरण, नक्सली बैनर, नक्सली वर्दी और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की. डीआरजी, बस्तर फॉईटर नारायणपुर और सीएएफ 5वीं वाहिनी कैंप अर्रा की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की. दरअसल, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के नेतृत्व में नारायणपुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है. इसी कड़ी में ग्राम मातला बी, मसपुर के जंगल-पहाड़ में नक्सलियों की उपस्थित की सूचना…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा-कांग्रेस के बीच सोशल मीडिया वार जारी है. शनिवार को भाजपा ने फिर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर कांग्रेस पर तंज कसा है. इस बार BJP ने राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल पर निशाना साधा है. कार्टून पोस्ट करते हुए भाजपा ने कहा, “राजनांदगांव की जनता सावधान, जिन्होंने श्रीराम मंदिर का निमंत्रण ठुकराया, वे अब वोट मांगने आ रहे हैं. सबक जरूर सिखाना है.” बता दें कि लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा मीडिया सेल ने कार्टून के सहारे निशाना साधने का अभियान छेड़ रखा है. इसकी शुरुआत राजनांदगांव…