Author: admin

publicuwatch24.-रायपुर। पीएम मोदी के दौरे के बाद गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री शाह अपने दौरे के दौरान चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 14 अप्रैल को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री शाह राजनांदगांव लोकसभा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने प्रवास के दौरान राजनांदगांव लोकसभा सीट से प्रत्याशी संतोष पांडेय के पक्ष में प्रचार करेंगे और जनता से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करेंगे। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से ठीक एक दिन पहले…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर/दिल्ली। कांग्रेस नेताओं की एक लंबी लिस्ट है जिन्होंने पार्टी को बाय बाय कहा है। पूरे देश में एक मोटे आंकड़े के अनुसार 4 लाख से भी ज्यादा छोटे-बड़े कांग्रेसी नेताओं ने पार्टी से रूखसत कर गए है। कैप्टन अमरिंदर सिंह से शुरू हुआ सिलसिला गुलामनवी आजाद, माधवराव सिंधिया, जितिन प्रसाद, अशोक चव्हाण, मिलिंद देवड़ा, बाबा सिद्दीकी, गौरव वल्लभ, जैसे कई नेताओं ने कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी का दामन थाम लिया। इन नेताओं के कांग्रेस छोडऩे के साथ ही वजहों को लेकर अटकलों का दौर लगातार गर्म है। हैरानी की बात यह है कि कांग्रेस वजहों को दूर…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने बंद राम मंदिर को खुलवाने वाले सीआरपीएफ टीम को बधाई दी. बता दें कि सुकमा जिले के धुर नक्सल प्रभावित लखापाल व केरलापेंदा गांव में करीब 5 दशक पहले राम मंदिर बनवाया गया. मंदिर में प्रभु राम, सीता व लक्ष्मण की संगमरमर की मूर्तियों की स्थापना की गई. लेकिन धीरे धीरे नक्सलवाद के बढ़ते प्रकोप के कारण 2003 में गांव में स्थित राम मंदिर में पूजा पाठ बंद करवा दिया. जिसके बाद कपाट पूरी तरह से बंद रहे. 14 मार्च 2023 को लखापाल में सीआरपीएफ कैंप खुला. केरलापेंदा गांव में एरिया डॉमिनेशन के दौरान…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। लोकसभा निर्वाचन-2024 के द्वितीय चरण में भरे गए नामांकन के लिए आज नाम वापसी का अंतिम दिन था. दूसरे चरण के लिए 5 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिए हैं और 6 अभ्यर्थियों के 11 नामांकन स्क्रूटनी में अस्वीकार किए गए हैं. नाम वापसी के बाद कुल 41 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में हैं. इसमें 38 पुरूष और 3 महिला उम्मीदवार शामिल हैं. इसकी जानकारी निर्वाचन पदाधिकारी शैलाभ साहू ने दी है. आचार संहिता के दौरान प्रदेशभर में अब तक 40,77,00,000 जब्त की गई है। इसमें से 10 करोड़ 50 लाख रुपये नगद, 77 लाख रुपये की शराब, चार करोड़ 77…

Read More

publicuwatch24.-सूरजपुर। लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। प्रदेश में तीन चरणों में मतदान होने हैं। वहीं, 4 जून को मतगणना होगी। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे कुछ जगहों पर चुनाव बहिष्कार करने का मामला सामने आ रहा है। ताजा मामला सूरजपुर के करंजी पंचायत से सामने आया है, जहां सैकड़ों ग्रामीण आज कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर को अपनी मांगों का आवेदन सौंपा है। लिखित आवेदन में बताया की करंजी गांव में बीते 60 सालो से रेलवे लाइन के कारण सैकड़ों किसानों के 500 एकड़ से ज्यादा की कृषि भूमि तक आवागमन…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। प्रदेश में लोकसभा चुनाव संपन्न कराने हेतु केंद्रीय सुरक्षा बलों का राज्य में आगमन शुरू हो गया है। प्रथम चरण चुनाव हेतु सीएपीएफ की कंपनियां रायपुर में आना शुरू हो गई है। रायपुर में आज सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की कंपनियों के छत्तीसगढ़ आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर संतोष कुमार सिंह के द्वारा उनका स्वागत करते हुए उन्हें लोकसभा चुनाव की सुरक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तथ्यों को ब्रीफ किया गया। प्रदेश के बाहर से आए जवानों को प्रदेश की नक्सल चुनौतियों को बताते हुए उन्हें चुनाव दौरान नक्सल क्षेत्रों में तय एसओपी का पालन करने पर…

Read More

publicuwatch24.-बस्तर। पीएम मोदी ने बस्तर जनसभा की तस्वीरें शेयर की है। उन्होंने X पर लिखा, बस्तर की जनसभा में उमड़े मेरे परिवारजनों के उत्साह और उमंग ने यह साफ कर दिया है कि राज्य में लोकसभा की सभी सीटों पर कमल खिलने वाला है। जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी मोदी का सिर फोड़ने की धमकी दे रहे हैं। मोदी इन धमकियों से डरने वाला नहीं है। आप ही बताए गरीबों को जिन्होंने लूटा उन्हें सजा मिलनी चाहिए की नहीं। मोदी ने भ्रष्टाचार खत्म किया उन्होंने बचाने का काम किया। वे छत्तीसगढ़ में जगदलपुर…

Read More

publicuwatch24.-बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बस्तर पहुंच गए हैं। वे बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार महेश कश्यप के लिए प्रचार करेंगे। PM के दौरे को देखते हुए एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। दरअसल, छोटे आमाबाल भानपुरी सड़क से करीब 8 किमी की दूरी है। यह इलाका भाजपा के दिवंगत नेता बलिराम कश्यप और कश्यप परिवार का कहा जाता है। इसलिए यहां मोदी की गारंटी गिनाने और ग्रामीण वोटर्स को साधने के लिए पीएम की सभा की जा रही है। मोदी की इस सभा में CM विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, मंत्री ओपी…

Read More

publicuwatch24.-दुर्ग। किसी भी चुनाव को जीतने के युवाओं की भागीदारी बहुत निर्णायक और महत्वपूर्ण होती है. युवाओं को अपने पक्ष में सभी पार्टियों द्वारा युवाओं की बैठक ली जा रही है. इसी क्रम में आज राजीव भवन दुर्ग में दुर्ग लोकसभा स्तरीय युवा कांग्रेस की बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा , दुर्ग के पूर्व विधायक अरुण वोरा और दुर्ग लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू उपस्थित थे. इस बैठक में सभी वरिष्ठ नेताओं ने युवाओं को पूरी ऊर्जा से चुनाव में भिड़ जाने की बात कही और चुनावी जीत का मंत्र…

Read More

publicuwatch24.-बस्तर। आमाबाल सभा में पीएम मोदी ने कहा, मैंने ठाना कि जब तक गरीब की हर चिंता दूर नहीं कर दूंगा, मैं चैन से नहीं बैठूंगा। हमारी सरकार ने गरीब के लिए एक-एक करके योजनाएं बनाईं, गरीब को उसका हक दिया। कांग्रेस के अमीरों की सरकार के समय देश में बीमारी का टीका आने में दशकों लग जाते थे। मोदी ने कहा कि मैं अपने देश के हर गरीब के साथ खड़ा हूं। मैं गरीबों को मुफ्त वैक्सीन भी दूंगा…मैं गरीबों को मुफ्त राशन भी दूंगा। ऐसे समय में जब दूसरे देशों में कोरोना का एक एक टीका हजारों…

Read More