Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 16 से 18 नवंबर तक जिला मुख्यालयों में होंगे कार्यक्रम
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीपीपी मूल्यांकन समिति की उच्च-स्तरीय बैठक संपन्न
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन
- स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव और निकायों के प्रमुखों का जोरदार स्वागत
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से नारायणपुर के 327 से अधिक परिवारों ने अपनाई सौर ऊर्जा
- किसान नरेन्द्र कुमार की खेती को मिला नया संबल, पीएम किसान सम्मान निधि से बढ़ी खुशहाली
- छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आज 12 नवंबर को ड्राफ्ट प्रकाशन
Author: admin
publicuwatch24.–मड़ेली-छुरा। प्रदेश के स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन व संस्कृति मंत्री एवं रायपुर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने अपने एक दिवसीय गरियाबंद जिला प्रवास पर 10अप्रैल बुधवार को रात्रि जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बिहावझोला मड़ेली में चैत्र नवरात्रि पर्व के द्वितीय दिवस छत्तीसगढ़ प्रदेश में एक मात्र व अखिल विश्व के 13 वें ज्योतिर्लिंग धाम महाऔघड़ेश्वर ज्योतिर्लिंग धाम अघोर मठ बिहावझोला मड़ेली छुरा जिला गरियाबंद छत्तीसगढ़ महाकौशल क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने वहां 13वें ज्योतिर्लिंग एवं मां अनादि शक्ति माता रानी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किए,और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और…
publicuwatch24.-डोंगरगढ़। लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में पार्टी के दल बदल का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार दिग्गज पार्टी बदल रहे हैं। बता दें कि कांग्रेस का कुनबा लगातार घटता जा रहा है। इसी बीच कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। राजनांदगांव डोंगरगढ़ के नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष उमा महेश वर्मा और वार्ड नंबर 8 की पार्षद अलका सहारे भाजपा में शामिल हुई। बता दें कि डोंगरगढ़ से उमा महेश वर्मा और अलका सहारे को सीएम विष्णुदेव साय की मौजूदगी में सदस्यता दी गई। दरअसल चुनाव से पहले लगातार कांग्रेस के…
publicuwatch24.-जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी ने कवासी लखमा के पीएम मोदी के खिलाफ दिए गए बयान को लेकर आक्रामक तरीके से विरोध दर्ज कराया है। इस मामले में सभी जिलों में एफआईआर दर्ज करवाने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कांग्रेस के सीनियर नेता को गैर जिम्मेदार बताया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि कवासी लखमा गंभीर और निर्वाचित प्रतिनिधि होने के बावजूद भी गैर जिम्मेदाराना व्यवहार कर रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की अपराधिक भाषा का इस्तेमाल करना पूरी तरह से गलत है और इसके खिलाफ भाजपा ने…
publicuwatch24.-रायपुर। भाजपा ने कांग्रेस पर प्रधानमंत्री के खिलाफ बयान देने का आरोप लगाया है. भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि प्रदेश के कांग्रेस नेता लगातार पीएम नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जो कुछ भी हो रहा है उसमें प्रदेश के कांग्रेस नेताओं की सहभागिता है और कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व चुप है. आखिर पीएम मोदी को लेकर किस तरह का षडयंत्र करने में प्रदेश के नेता लगे हुए है. भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि नक्सली भाजपा को वोट नहीं देने…
publicuwatch24.-कोरबा। कटघोरा थाना अंतर्गत सुतर्रा नाला के पास अंगूर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. जानकारी के अनुसार, अंगूर से भरा ट्रक महाराष्ट्र से पटना जा रहा थी. इस दौरान सुतर्रा नाला के पास तेज रफ्तार ट्रक अंधे मोड़ की वजह से अनियंत्रित होकर पलट गया. सूचना पर मौके पर पहुंचे 112 और 108 वाहन के कर्मियों ने हादसे में घायल ट्रक चालक को अस्पताल में भर्ती किया.
publicuwatch24.-कबीरधाम। गृहमंत्री विजय शर्मा ने राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के लोकप्रिय प्रत्याशी संतोष पाण्डेय के पक्ष में कबीरधाम के ग्राम घुघरीखुर्द में जनसंपर्क किया. यह सीट छत्तीसगढ़ की एक प्रमुख वीआईपी सीटों में से एक है, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह यहां से विधायक हैं. इस कारण यह लोकसभा सीट और भी खास हो जाती है. वर्तमान में सांसद संतोष पांडे को बीजेपी ने दोबारा मौका देते हुए लोकसभा प्रत्याशी बनाया है तो वहीं कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनांदगांव लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है. अब पूर्व मुख्यमंत्री…
publicuwatch24.-रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 का ऐलान होते ही छत्तीसगढ़ की सियासी में सरगर्मी चरम पर है। वहीं, नेताओं के बयानबाजी के चलते माहौल दिन ब दिन गरमाते जा रहा है। बयानबाजी के इस दौर में भाजपा ने कांग्रेस नेताओं की तुलना कुत्ते से कर दी है। इतना ही नहीं सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने तो यहां तक कह डाला है कि महंत और लखमा के बीच ज्यादा बदतमीज कौन है? इसे लेकर दोनों के बीच जोर आजमाइश शुरू हो गई है। दरअसल भाजपा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में पहले तो कुछ कुत्ते…
publicuwatch24.-दुर्ग। भिलाई के नेहरू नगर निवासी श्रेयस जैन और उसके पिता संजय जैन के खिलाफ एक के बाद एक धोखाधड़ी के मामले उजागर होते जा रहे हैं। दोनों बाप-बेटों ने मिलकर पहले स्टील कॉलोनी की रहने वाली कांग्रेस नेत्री गुरमीत कौर धनई से 56 लाख रुपए की ठगी की। इसके बाद उन्होंने बीएसपी के अधिकारी को भी ठगी का शिकार बना लिया है। दोनों के खिलाफ नेवई थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। नेवई पुलिस ने बताया कि प्रगति नगर रिसाली के रहने वाले प्रशांत जैन ने ठगी का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि वो भिलाई…
publicuwatch24.-रायपुर। सामान्य कपड़ों में बैठे यात्री के पास नई-नई ट्रॉली बैग देखकर आरपीएफ की टास्क टीम को शक हुआ कि मामला कुछ गड़बड़ है. उन्होंने महिला यात्री को बैग खोल जांच करने की बात कही. लेकिन इस पर वो आना-कानी करने लगी. लेकिन जब इसे खोलकर जांच किया गया तो उसमें गांजा निकला. इसके बाद टीम ने दो युवक-युवती के पास से 6 लाख 36 हजार रूपए का गांजा बरामद किया. मिली जानकारी के मुताबिक 31 पैकेट कुल वजन 31.840 कि.ग्राम मादक पदार्थ गांजा (कीमत लगभग 6,36,800/- रुपये ) जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत् विधिवत् कार्रवाई कर नारकोटिक्स कंट्रोल…
publicuwatch24.-बलौदाबाजार। जिला स्थित बारनवापारा जंगल में सालों बाद अचानक बाघ दिखा. बाघ की सुरक्षा को लेकर वन विभाग सहित प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया. जिला कलेक्टर केएल चौहान ने मंगलवार को बारनवापारा अभयारण के आसपास के 7 गांवों में धारा 144 लागू कर दी है. इनमें रवान, मोहदा, कौआबाहरा, मुरुमडीह, छतालडबरा, गजराडीह व दलदली शामिल हैं. इन गांवों में ध्वनि विस्तारक यंत्र पर भी रोक है.