Author: admin

publicuwatch24.–रायपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने आज राजधानी रायपुर में प्रेसवार्ता की. इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने शायराना अंदाज में कहा कि जिनको देश के लोकसभा चुनाव का नहीं है मालूम, उनका नाम है राहुल. जहां की जनता उखाड़ कर फेंक दी कांग्रेस का जड़, उसका नाम है छत्तीसगढ़. रामदास आठवले ने छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर बीजेपी के पूर्ण समर्थन की घोषणा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस आरोप लगाती है कि ईडी से कार्रवाई करवाई जाती है. जेल भेज रहे हैं. मैं बता दूं…नरेंद्र मोदी किसी को जेल में नहीं रखते. वो बहुत ही ताकतवर नेता है.…

Read More

publicuwatch24.-दुर्ग। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 07 दुर्ग के लिए शुक्रवार को पूर्वान्ह 11 बजे अधिसूचना जारी किया गया। इसी के साथ अधिसूचना का प्रकाशन कार्यालय के सूचना पटल के साथ ही सभी एआरओ कार्यालय, नगरीय निकायों एवं जनपद कार्यालयों व ग्राम पंचायतों में चस्पा करा दी गई है। इससे पूर्व कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चौधरी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मंदिर में देवी मां की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर एडीएम अरविन्द एक्का, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर कलेक्टर बी.के. दुबे, संयुक्त कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी, एसडीएम…

Read More

publicuwatch24.-भिलाई। क्षेत्रफल के हिसाब से एशिया के सबसे बड़े स्टील प्लांट बीएसपी (भिलाई स्टील प्लांट) में गुरुवार को भीषण आग लग गई। भिलाई स्टील प्लांट के प्लेट मिल के रफिंग स्टैंड में आग लगी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और बीएसपी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बीएसपी के दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार देर शाम आग लगी। दरअसल बीएसपी के प्लेट मिल के रफिंग स्टैंड का टाई रॉड टूट गया था। जिसके बाद हाइड्रोलिक ऑयल लीक होने की वजह से वहां आग लग गई। आग ने उस पूरे एरिया को अपनी चपेट में ले…

Read More

publicuwatch24.-तुमगांव। सीएम विष्णुदेव साय ने महासमुंद लोकसभा के ग्राम तुमगांव में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद वे 2:30 बजे बीजापुर जिले के भैरमगढ़ पहुंचेंगे यहां भी वे जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि सीएम साय के दौरे और उनके रोड शो को लेकर पार्टी ने भी तैयारी कर ली है। अपने कार्यक्रम के दौरान सीएम बस्तर लोकसभा में एक मेगा रोड शो में शामिल होंगे। इसके बाद वे जगदलपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

Read More

publicuwatch24.–जांजगीर। चिलचिलाती गर्मी के बीच अचानक हुए मौसम में बदलाव के कारण जगह-जगह हुई बेमौसम बारिश के कारण अब बीमारियों को दस्तक दे दी है। जिस वजह से इस कई तरह की बीमारियों का खतरा फैल गया है। इस बीच डायरिया ने अपनी दस्तक दे दी है।डायरिया का प्रमुख कारण मौसम परिवर्तन व दूषित पानी का उपयोग करना है। इन दिनों डायरिया की वजह से जिला चिकित्सालय में डायरिया के दर्जनों मरीज भर्ती किए गए हैं। बता दें कि बदले मौसम की वजह से कई तरह की गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। वहीं इस बीच जांजगीर के…

Read More

publicuwatch24.-सारंगढ़ बिलाईगढ़। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के ससंदीय क्षेत्र क्रमांक-02 रायगढ़ अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिये एवं 03-जांजगीर चांपा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है। संसदीय क्षेत्र 02-रायगढ़ अंतर्गत इस जिले के विधानसभा 16-रायगढ़ (आंशिक) एवं 17-सारंगढ़ पूर्णतः सम्मिलित है तथा जांजगीर चांपा लोकसभा अंतर्गत विधानसभा 43-बिलाईगढ़ सम्मिलित है। अधिसूचना का प्रकाशन दिनांक 12 अप्रैल 2024 (शुक्रवार), नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि दिनांक 19 अप्रैल 2024 (शुक्रवार), नामांकन पत्रों की संवीक्षा दिनांक 20 अप्रैल 2024 (शनिवार), नाम वापसी की अंतिम तिथि दिनांक 22 अप्रैल 2024 (सोमवार), मतदान की तिथि दिनांक 07 मई 2024 (मंगलवार), मतगणना की…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश में एसीबी और ईओडब्ल्यू की छापेमारी को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले भी कार्रवाइयां हुई हैं. यह उनके रूटीन का काम है. इसके साथ ही उन्होंने पूर्व CM भूपेश बघेल पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता पूछना चाहती है, आप सांसद इसलिए बनेंगे ताकि नरेंद्र मोदी का सिर फोड़ सके. डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खुद के नाम पर एफआईआर है. यह किस तरह राजनीति से प्रेरित हो सकता है. शराब घोटाले में फर्जी…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में ईओडब्ल्यू और एसीबी की शराब घोटाले मामले पर कार्रवाई जारी है। ईओडब्ल्यू को छापेमारी के दौरान बड़ी कामयाबी मिली है। जहां ईओडब्ल्यू ने आबकारी विभाग के पूर्व विशेष सचिव अरुण पति त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं आज ईओडब्ल्यू अनवर ढेबर और अरविंद सिंह के साथ अरुण पति त्रिपाठी को कोर्ट में पेश कर सकती है। वहीं शराब घोटाला मामले में आरोपी अनवर ढेबर और अरविंद सिंह की दूसरी रिमांड आज खत्म हो रही है। ईओडब्ल्यू AP त्रिपाठी के साथ अनवर और अरविंद की तीसरी बार रिमांड मांगेगी। बिहार के गोपालगंज से अरूणपति त्रिपाठी…

Read More

publicuwatch24.-कोरबा। कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है जहां एक चलती कार में आग लग गई। जिसके बाद ड्राइवर और कार सवार ने कार से कूदकर जान बचाई। आगजनी की इस घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। जिसके बाद बेकाबू हो रही आग को दमकल टीमों के द्वारा काबू किया गया। बता दें कि गर्मी के दिनों में आगजनी की घटना हर साल देखने और सुनने को मिलती है। ऐसा ही एक मामला कोरबा से कटघोरा थाने के जेंजरा बायपास मार्ग में देखने को मिल है। जहां…

Read More

publicuwatch24.-सूरजपुर। सूरजपुर जिला में इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट हो गया। बताया जा रहा है कि चार्जिंग के दौरान स्कूटी की बैटरी ब्लास्ट हो गई, जिससे स्कूटी में भयानक आग लग गई। इस घटना में युवती बुरी तरह झुलस गई। युवती का इलाज फ़िलहाल जारी है। दरअसल, यह घटना सूरजपुर कोतवाली थाने के चंदरपुर की है। इस घटना के दौरान घर के सामानों में आग लग गया। जिसे दमकल की मदद से तत्काल आग पर काबू पाया जा सका। उधर इस घटना के बाद एक बार फिर ई-बाइक और स्कूटी चलाने वालों के बीच दहशत व्याप्त…

Read More