Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 16 से 18 नवंबर तक जिला मुख्यालयों में होंगे कार्यक्रम
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीपीपी मूल्यांकन समिति की उच्च-स्तरीय बैठक संपन्न
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन
- स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव और निकायों के प्रमुखों का जोरदार स्वागत
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से नारायणपुर के 327 से अधिक परिवारों ने अपनाई सौर ऊर्जा
- किसान नरेन्द्र कुमार की खेती को मिला नया संबल, पीएम किसान सम्मान निधि से बढ़ी खुशहाली
- छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आज 12 नवंबर को ड्राफ्ट प्रकाशन
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जन्मजयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी विनम्र आदरांजलि अर्पित की और सादर नमन किया। राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक में आयोजित कार्यक्रम में श्री साय ने संविधान निर्माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी विनम्र श्रद्धासुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि “भारतीय संविधान के शिल्पकार, समाज सुधारक, भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन। देश को संविधान रूपी ग्रन्थ देकर बाबासाहेब ने पिछड़ों, वंचितों और दलितों को शक्ति दी।” श्री साय ने कहा कि सामाजिक न्याय हमारे संविधान की प्रमुख विशेषता है और हमारी सरकार…
publicuwatch24.-रायपुर। रायपुर लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल ने पार्टी के संकल्प पत्र को देश और देशवासियों के हित में बताया है। उन्होंने कहा है कि इस संकल्प पत्र में गरीबों महिलाओं युवाओं और किसानों को आत्म निर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। श्री अग्रवाल ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि, आज भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र जो मोदी जी की गारंटी के नाम से जारी किया है जिसमें गरीबों अन्नदाताओं युवाओं और किसानों का विशेष ख्याल रखा गया है आज के संकल्प पत्र विकसित भारत 2047 की दिशा में कार्य करने की तैयारी है मैं इस…
publicuwatch24.-रायपुर। मृतक की मां के द्वारा दिनांक 11.4.2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की इसका लड़का शोएब खान उम्र उम्र 18 साल 6:30 से कहीं चला गया है जो वापस नहीं आया है की रिपोर्ट पर तत्काल थाना कबीर नगर में गुमशुदगी कायम कर जांच पतासाजी में लिया गया था। जांच करने के दौरान मामला संदेहास्पद लगने से विस्तार पूर्वक तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के द्वारा सुक्ष्म जांच कर तत्काल गुम इंसान की दस्तयाबी करने और किसी प्रकार की अनहोनी होने की स्थिति में जिम्मेदार…
publicuwatch24.-बिलासपुर, छत्तीसगढ़ ।मध्यप्रदेश की समाजसेवी संस्था गोपाल किरण की ओर से पहली बार छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में शोध सेमिनार व अवार्ड समारोह का आयोजन शासकीय जेपी वर्मा कॉलेज के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष श्रीप्रकाश सिंह निमराजे, सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक व साहित्यकार राजेंद्र रंजन गायकवाड, जेपी वर्मा कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर एस एल निराला, अनिता प्रभा मिंज डीएसपी बिलासपुर, डॉक्टर जीसी भारद्वाज शासकीय लक्ष्मणेश्वर कॉलेज खरौद, जांजगीर-चांपा, डॉ गिरधारी अग्रवाल, कुल सचिव थावे विवि, बिहार, परियोजना अधिकारी जितेंद्र पाटले विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर राजेंद्र रंजन गायकवाड ने कहा कि…
publicuwatch24.-बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने कांग्रेस नेता और भूमाफिया अकबर खान को गिरफ्तार कर लिया है, उसे बिलासपुर शहर से लगे चांटीडीह के व्यापारी और कांग्रेसी नेता रज्जब अली को प्रताड़िमत कर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है. दरअसल, 4 अक्टूबर 2022 को चांटीडीह के रहवासी और कांग्रेस नेता रज्जब अली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. मौत के बाद परिजनों को सुसाइड नोट मिला था, जो सीएम के नाम लिखा गया था। मामले में विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता अकबर खान और तैय्यब…
publicuwatch24.-रायपुर/खैरागढ़। लोकसभा चुनाव के लिए महज कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में राजनैतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी है। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा सीट पर होना है जिसके लिए केंद्रीय मंत्री समेत अन्य नेताओं का दौरा चल रहा है। जिसमें अमित शाह आज खैरागढ़ दौरे पर पहुंच चुके है और एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे है। जानकारी के अनुसार अमित शाह खैरागढ़ के राजा फतेह सिंह खेल मैदान में विशाल आमसभा को संबोधित किया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने प्रवास के दौरान राजनांदगांव लोकसभा सीट से प्रत्याशी संतोष पांडेय के…
publicuwatch24.-राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ चुनावी दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में बहुत घोटाले हुए लेकिन कभी भगवान के नाम का घोटाला किसी ने नहीं किया था। गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राज में टू जी, कॉमनवेल्थ, बोफोर्स घोटाला हुआ, मगर किसी का नाम भगवान के नाम से नहीं है। लेकिन भूपेश बघेल ने भगवान महादेव को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने 508 करोड़ का महादेव घोटाला किया। कोयला घोटाला, अन्न घोटाला, रेत घोटाला समेत तमाम घोटाला करते हुए वह थके…
publicuwatch24.-रायपुर। संविधान के जनक बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के शुभ अवसर पर भाजपा द्वारा जारी संकल्प पत्र समूचे भारत की जनता के हित का संकल्प पत्र है। यह संकल्प-पत्र मोदी सरकार द्वारा गांव, गरीब, किसान, मजदूर को सशक्त बनाने के लिए किये जा रहे अभिनव कार्यों को पूर्णता प्रदान करने वाला संकल्प-पत्र है, जो 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प के मार्ग को प्रशस्त करेगा। समृद्ध भारत और सर्वजन हितकारी संकल्प-पत्र के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा का हार्दिक आभार।
publicuwatch24.-रायपुर। रायपुर पुलिस ने नकदी और सट्टापट्टी के साथ 4 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाईल, 10 सट्टापट्टी पर्ची, और नगदी रकम 57,970 रुपए जब्त किए गए हैं। मामला गुढियारी थाना का है। जानकारी के अनुसार 13 अप्रैल को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुढियारी क्षेत्रान्तर्गत कुछ लोग सट्टा संचालित कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में थाना प्रभारी गुढियारी को सूचना की तस्दीक पर आरोपीयों को सट्टापट्टी, पर्ची, नगदी रकम के साथ पकड़ने के निर्देश दिए। थाना गुढियारी एवं एन्टी क्राईम एंड साईबर यूनिट की टीम ने मुखबीर के बताये…
publicuwatch24.-रायपुर। आज नवरात्रि के छठवें दिन डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में माता की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना किया। नवरात्रि पर्व पर आज मां बम्लेश्वरी का दर्शन पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान सीएम साय मंदिर परिसर में लगभग आधे घण्टे रहे। उन्होंने मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों के साथ चर्चा की और विजिटर्स बुक में अपना संदेश भी लिखा।