
publicuwatch24.-रायपुर/खैरागढ़। लोकसभा चुनाव के लिए महज कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में राजनैतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी है। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा सीट पर होना है जिसके लिए केंद्रीय मंत्री समेत अन्य नेताओं का दौरा चल रहा है। जिसमें अमित शाह आज खैरागढ़ दौरे पर पहुंच चुके है और एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे है। जानकारी के अनुसार अमित शाह खैरागढ़ के राजा फतेह सिंह खेल मैदान में विशाल आमसभा को संबोधित किया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने प्रवास के दौरान राजनांदगांव लोकसभा सीट से प्रत्याशी संतोष पांडेय के पक्ष में प्रचार करेंगे और जनता से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करेंगे। बता दें कि शाह आज दोपहर 2.15 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां से वे हेलीकाप्टर से खैरागढ़ के लिए रवाना हुए। जहां वे 3 बजे से खैरागढ़ के राजा फतेहसिंह मैदान में चुनावी सभा को 45 मिनट तक संबोधित किया।