Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 16 से 18 नवंबर तक जिला मुख्यालयों में होंगे कार्यक्रम
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीपीपी मूल्यांकन समिति की उच्च-स्तरीय बैठक संपन्न
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन
- स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव और निकायों के प्रमुखों का जोरदार स्वागत
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से नारायणपुर के 327 से अधिक परिवारों ने अपनाई सौर ऊर्जा
- किसान नरेन्द्र कुमार की खेती को मिला नया संबल, पीएम किसान सम्मान निधि से बढ़ी खुशहाली
- छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आज 12 नवंबर को ड्राफ्ट प्रकाशन
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर। रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने मतदान से एक दिन पूर्व सोमवार को घर-घर जनसंपर्क किया और वोट मांगे। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, आपका एक सही निर्णय देश का भविष्य बना सकता है। आप सभी राष्ट्र के उज्जवल भविष्य के लिए भाजपा को वोट दें और केंद्र में नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान दें। बृजमोहन अग्रवाल ने लोगों से अपील की, की वह पहली वोटिंग मशीन में पहले नंबर का बटन दबाकर भाजपा को अपना बहुमूल्य मत दे उन्होंने सभी लोगों से मतदान जरूर करने की अपील की। इस दौरान जगह-जगह…
publicuwatch24.-भिलाई। लोकसभा चुनाव 2024 के सियासी सरगर्मी के बीच कांग्रेस नेताओं की मुसीबतें लगातार बढ़ती ही जा रही है। एक के बाद एक कई कांग्रेस नेताओं पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। आरोपो की झड़ी में दुर्ग ग्रामीण की पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर के रिश्तेदार मुसीबत में आ गए हैं। दरअसल प्रतिमा चंद्राकर की बहन की बहू ने अपनी सास, ससुर और पति पर मारपीट कर घर से बाहर निकाल देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की मानें तो राजनीतिक दबाव के चलते 1 साल बाद मामला दर्ज हो पाया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है…
publicuwatch24.-रायपुर। राम अवतार जग्गी के हत्याकांड में शामिल अभियुक्त राजू भदोरिया , धर्मेंद्र उर्फ लल्लन, एक अन्य आज रायपुर न्यायालय के समक्ष सरेंडर किया। ये तीनों मप्र के भिंड से परिजनों, वकीलों के साथ पहुंचे। वहीं पिछले दिनों याह्या ढेबर,चिमन सिंह, सूर्यकांत तिवारी, तीन पूर्व पुलिसअफसरों ने सरेंडर किया था। कुल 27 मे से 10 सरेंडर कर चुके हैं। सरेंडर करने वाले कुछ अभियुक्त जेल से बाहर निकलने की तैयारी कर रहे हैं । वे स्वास्थ्यगत कारणों से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होने की जुगत में है। जोगी शासनकाल में हुआ था जग्गी हत्याकांड रामवतार जग्गी हत्याकांड 2003…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के 7 सीटों पर अब कल मतदान होने को है। लेकिन इससे पहले प्रदेश की सियासी गलियारों में खलबली मची हुई है। इसी क्रम में आज राधिका खेड़ा मामले में प्रदेश के कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने प्रेसकाफ्रेंस की है। उन्होंने दर्जन भर महिलाओं के साथ प्रेस काफ्रेंस की। बता दें कि राधिका खेड़ा ने कांग्रेस संचार विभाग के नेता सुशील आनंद शुक्ला पर गंम्भीर आरोप लगाए हैं। इसके अलावा उन्होंने कई बड़े नेताओं के खिलाफ भी बातें कही हैं। राधिका ने एक बड़ा खुलासा करते हुए यह भी कहा कि राहुल गांधी के यात्रा के…
publicuwatch24.-रायपुर। अगर मैं कहूं कि कांग्रेस ही भ्रष्टाचार की जननी है तो ये कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। आजादी के बाद जितने कांग्रेसी प्रधानमंत्री हुए, उनमें स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक अधिकांश पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे। स्व. राजीव गांधी जी के कार्यकाल में बोफोर्स घोटाले के कारण उनकी सरकार चली गई। यहां तक कि खुद राजीव गांधी स्वीकार करते थे कि मैं दिल्ली से 1 रुपए भेजता हूं, तो लोगों तक केवल 15 पैसा ही पहुंच पाता है। मनमोहन सिंह सरकार में भी अनेक घोटाले हुए उस समय जब भी कोई समाचार पत्र या टीवी में…
publicuwatch24.–दुर्ग। भिलाई में ड्राई डे घोषित होने के बावजूद सुपेला घड़ी चौक स्थित बबीना बार में पीछे का शटर खोलकर पूरी रात शराब बेची गई। जबकि फ्रंट शटर को आबकारी विभाग ने सील कर रखा है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने कई बार गश्त किया और संचालक को समझाइश भी दी, लेकिन उसके बाद भी शराब बिक्री बंद नहीं हुई। 7 मई को दुर्ग लोकसभा के चुनाव के लिए मतदान होना है। राज्य सरकार के निर्देश पर 5 से 7 मई तक दिनों के लिए ड्राई-डे घोषित किया है। कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी विभाग के अधिकारियों ने सभी…
publicuwatch24.-दुर्ग। प्रधानमंत्री मोदी का प्रचार करने 7 समंदर पार से उनका NRI फैन प्रचार करने भिलाई पहुंचा है। पिछले एक महीने से अपना करोड़ों का कारोबार छोड़कर प्रचार कर रहा है। उसने बताया लोकसभा चुनाव के लिए 50 एनआरआई की टीम देश में पीएम मोदी का प्रचार करने आई है। संतोष के मुताबिक भारत का चौकीदार शेर है। NRI संतोष तिवारी 42 डिग्री तापमान में सिर पर भगवा गमछा और हाथों में मोदी के पक्ष में मतदान करने की अपील करने वाली तख्ती लेकर प्रचार कर रहे हैं। युवक ने अपना परिचय श्रीराम की गिलहरी के रूप में बताया।…
publicuwatch24.-बालोद। जिले में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. गुरुर थाना क्षेत्र के तितुरगहन गांव में सड़क किनारे बोरी में बंद महिला की लाश मिली. लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुर थाना क्षेत्र के तितुरगहां गांव में शनिवार रात की है. यहां अज्ञात आरोपियों ने एक महिला के शव को बोरे में भरकर सड़क किनारे फेंक दिया और फरार हो गए. घटना की सूचना…
publicuwatch24.-रायपुर। आप सबकी अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सेठ ने बीजेपी को समर्थन दिया है। साथ ही रायपुर लोकसभा आसपा पार्टी प्रत्याशी आशीष तिवारी को निर्देश दिए है कि आप सबकी अपनी पार्टी के कार्यकर्ता एवं भिन्न भिन्न प्रदेश देश में सभी लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के समर्थन मे वोट दे। रायपुर लोकसभा सीट के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को आप सबकी अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सेठ ने आम जनता से अपील करते हुए कहां कि बृजमोहन अग्रवाल जी को रायपुर लोकसभा सीट से ऐतिहासिक विजयी बनाये। ताकि भारतीय लोकतंत्र की रक्षा…
publicuwatch24.-रायपुर। महादेव सट्टा एप केस में लगातार नए राजफाश हो रहे हैं। पुणे से पकड़े गए 26 आरोपितों से जब्त बैंक खाते के आधार पर जांच तेज कर दी गई है। 30 हजार करोड़ के लेन-देन का हिसाब इनके पास मिला है। अब 200 से ज्यादा बैंक खातों पर पुलिस की नजर है। बैंक से सभी खातों की जानकारी मांगी गई है। खाते किस तरह से खोले गए और कब से लेन-देन चल रहा है। 15 बैंक खातों के कनेक्शन रायपुर, दुर्ग, भिलाई के हैं। बैंक खातों की शुरुआती जांच में बड़े लेनदेन की जानकारी पुलिस को मिली है।…