Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 16 से 18 नवंबर तक जिला मुख्यालयों में होंगे कार्यक्रम
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीपीपी मूल्यांकन समिति की उच्च-स्तरीय बैठक संपन्न
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन
- स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव और निकायों के प्रमुखों का जोरदार स्वागत
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से नारायणपुर के 327 से अधिक परिवारों ने अपनाई सौर ऊर्जा
- किसान नरेन्द्र कुमार की खेती को मिला नया संबल, पीएम किसान सम्मान निधि से बढ़ी खुशहाली
- छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आज 12 नवंबर को ड्राफ्ट प्रकाशन
Author: admin
publicuwatch24-कोरबा। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक ही कमरे में पति-पत्नी और मासूम की लाश मिली है। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। मामला में हत्या की आशंका जताई जा रही है। यह पूरा मामला उरगा थाना का है। जानकारी के अनुसार, उरगा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कोकरीचोली के निवासी रजक परिवार में पति-पत्नी और दो साल की बच्ची की घर में लाश मिली है। आज सुबह जैसे ही घटना की जानकारी गांव वालों को लगी…
असफल विद्यार्थियों को धैर्य रखने और निरंतर प्रयास करने की दी सलाह publicuwatch24-रायपुर। गुरुवार को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने परीक्षा में उत्तीर्ण सभी परीक्षार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। साथ ही असफल परीक्षार्थियों को धैर्य रखने और निरंतर प्रयास करने की सलाह दी। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, परीक्षाफल केवल हमारे प्रयासों का प्रतिबिंब मात्र है. यह हमारी क्षमता या बुद्धिमत्ता का पूर्ण माप नहीं है। यह हमें समझने में मदद करता है कि हमने कितना अच्छा…
X पर लिखा- बिटिया सिमरन और महक को बहुत-बहुत शुभकामनाएं publicuwatch24-रायपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज ठीक दोपहर 12:30 बजें 10वीं और 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिये। 10वीं के टॉप 10 में 59 छात्रों ने अपना स्थान बनाया है, जशपुर के सिमरन सब्बा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है, वहीं 12वीं की टॉप 10 सूची में 20 विद्यार्थी शामिल है, सरायपाली के महक अग्रवाल प्रथम स्थान पर है। वही मुख्यमंत्री साय ने परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी है, सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बधाई देते हुए लिखा। ”शाबाश बेटियों. दसवीं। बारहवीं की बोर्ड…
publicuwatch24-रायपुर। छत्तीसगढ़ बोर्ड से हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी की वार्षिक परीक्षाओं में सम्मिलित हुए 6 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का परीक्षाफल का इंतजार आज खत्म गया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल (CGBSE) द्वारा वर्ष 2023-24 के दौरान हाई स्कूल (कक्षा 10) और हायर सेकेंडरी (कक्षा 12) के कुल 6 लाख से अधिक पंजीकृत छात्र-छात्राओं के लिए इस वर्ष 2 से 23 मार्च तक आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम (CGBSE Result 2024 LIVE) आज यानी बृहस्पतिवार, 9 मई 2024 को दोपहर 12.30 बजे घोषित कर दिए गए है। औपचारिक ऐलान के बाद स्टूडेंट्स अपने नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, cgbse.nic.in…
शोभायात्रा होगा आकर्षण का केंद्र। विभिन्न आयोजनों में शामिल होगा समाज बिलासपुर। सर्व ब्राह्मण समाज और परशु सेना मिलकर तीन दिवसीय भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाने जा रहे है। 9 10 और 11 मई को विभिन्न तरह के आयोजनों के जरिए जयंती मनाई जाएगी। बुधवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में पहुंचकर सर्व ब्राह्मण समाज के चीका बाजपेई, विनय शर्मा, राजकुमार तिवारी, जितेंद्र चौबे और आदर्श दुबे ने बताया कि 9 मई को कान्यकुब्ज भवन लोखंडी में भगवान परशुराम जी के मंदिर में पूजा अर्चना एवं प्रसाद वितरण से जयंती पर्व की शुरुआत होगी।इसके बाद विशाल रक्तदान शिविर प्रार्थना सभाकक्ष जल…
publicuwatch24-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि तीन चरणों के मतदान के बाद तस्वीर बहुत हद तक साफ हो गयी। 400 का नारा देने वाली भाजपा 150 नहीं पहुंच रही है। आधे से ज्यादा सीटों पर चुनाव हो गया है। भाजपा इन सीटों पर बुरी तरह पिछड़ चुकी है। देश में कांग्रेस इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है। तीन चरणों के मतदान के बाद मोदी और भाजपा घबरा गये उनके भाषणों का रुख बदल गया। वे अपनी 10 साल की कोई भी उपलब्धि नहीं बता पा रहे है। चुनाव को हिन्दू, मुस्लिम, मंगलसूत्र, मछली, मटन, मीट तक…
publicuwatch24-रायपुर। छत्तीसगढ़ के गौरव की बात है कि प्रदेश की राजधानी रायपुर शहर की हर्षा साहू नेशनल कराते चैम्पियनशिप में महिला कोच के लिए चयनित हो गई है। यह चैम्पियनशिप उत्तराखंड के देहरादून में 8 मई से 12मई 2024 तक मल्टीपर्पस हाल में आयोजित है, यह प्रतियोगिता कैडेट, जूनियर, under-21और सीनियर कैटेगिरी में हो रही है, जिसमे महिला कोच के रूप में रायपुर शहर की कराते हर्षा साहू का चयन किया गया है। रायपुर कराटे एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष व अवाम प्रदेश के पदाधिकारियों ने हर्षा को अपनी शुभकामना दी है।
publicuwatch24-दुर्ग। जिले से एक बड़ी घटना सामने आ रही है, जहां अंजोरा चौकी अंतर्गत ग्राम थनौद में एक युवक ने अपनी जीभ काट ली। वहीं पुलिस अंधविश्वास का मामला मानकर मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, आज सुबह गांव के तालाब के पास अचानक एक 33 वर्षीय युवक राजेश्वर निषाद ने अपना जीभ काटकर एक पत्थर के पास रख दिया। गांव वालों ने उसे लहूलूहान हालत में देखकर तत्काल 108 को सूचना दी। सूचना मिलते ही 108 की टीम मौके पर पहुंचकर उसे इलाज के लिए जिला अस्प्ताल दुर्ग ले गया। अंजोरा चौकी प्रभारी राम नारायण…
publicuwatch24-रायपुर। बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर कल यानि गुरूवार 9 मई को 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी करेंगे, शिक्षा मंडल रायपुर ने इसका आदेश भी जारी कर दिया है। आपकोे बता दे कि दोपहर 12ः30 बजें सीजी बोर्ड परीक्षा के परिणाम मण्डल की वेबसाईट पर जारी कर दिया जायेगा। जिसे परीक्षार्थी आसानी से माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के आधिकारिक वेबसाइट में https://cgbse.nic.in/ देख सकेंगे।
publicuwatch24.-रायपुर। लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने मतदान किया। 11 बजे तक छत्तीसगढ़ के 7 लोकसभा सीटों पर 29.90 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे ज्यादा मतदान अभी तक रायगढ़ में 32.92% हुआ है। जबकि सबसे कम बिलासपुर में 25.29% मतदान हुआ है। अंतिम चरण के चुनाव में कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेताओं सहित 168 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों की किस्मत 1 करोड़ 39 लाख1 हजार 285 मतदाता तय करेंगे। तीसरे चरण में 82 हजार जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। खास बात यह है कि प्रदेश में पहली बार प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स को भी चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है।